ADVERTISEMENT
Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार पर इसका असर पड़ना तय ही था

UB India News by UB India News
November 11, 2023
in पटना, भाजपा
0
नीतीश कुमार पर इसका असर पड़ना तय ही था
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने शुक्रवार को कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का महागठबंधन से दोस्ती करना उनको मानसिक रूप से बीमार कर रहा है. पहले से ही महागठबंधन के कई लोगों ने जिस तरह से सनातन विरोधी, समाज विरोधी मानसिकता का परिचय दिया है ऐसे में नीतीश कुमार पर इसका असर पड़ना तय ही था. लगभग 13 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश के मुखिया का व्यवहार जब देश-विदेश के लोगों को भी शर्मिंदा करने लगे तो उस राज्य के भविष्य अंधकार के आगोश में जाना लाज़मी है. महागठबंधन की संगति ही मुख्यमंत्री की ऐसी दुर्गति का कारक है.

बीजेपी का नीतीश कुमार पर हमला

RELATED POSTS

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि आरजेडी के लोग जिस जंगलराज को जनताराज बताकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं उनको पता होना चाहिए कि बिहार पूर्ण रूप से गुंडाराज के गिरफ्त में आ चुका है और यहां कागज पर शासन, एसी में आसन और झूठा भाषण का दौर चल रहा है. नीतीश कुमार की बिगड़ी हुई भाषा और व्यवस्था उनके व्यक्तित्व के पतन का कारण है. वे इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं? यह कहना गलत नहीं होगा कि महागठबंधन के सिरमौर माने जाने वाला व्यक्ति जिसकी आकांक्षा देश का प्रधानमंत्री बनना हो वो महज एक मुख्यमंत्री का पद भी ठीक से नहीं निभा पा रहे हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री की आवाज को दबाया गया- विजय कुमार सिन्हा 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिस तरह से सदन में मुख्यमंत्री ने असंवैधानिक लहजे में महिलाओं के प्रति खुलकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित करने का कार्य किया है. उससे पूरा बिहार ही नहीं देश और दुनियां के लोग आहत हैं. जिस तरह से उनके द्वारा एक दलित पूर्व मुख्यमंत्री की आवाज को दबाया गया, उनके खिलाफ अपशब्द बोले गए उससे साबित होता है कि वो वास्तव में अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

‘उन्हें खुद कुर्सी खाली कर देनी चाहिए’

बीजेपी नेता ने कहा कि सदन लोकतंत्र का मंदिर है और इसमें पवित्र संविधान की अवहेलना करना तथा उसको तार-तार करना लोकतंत्र की जननी बिहार के लिए गहरा कलंक साबित हुआ है. विजय कुमार सिन्हा ने मांग की है कि सदन के दौरान मुख्यमंत्री  के व्यवहारों व अमर्यादित शब्दों की गंभीरता से समीक्षा करते हुए उन्हें खुद कुर्सी खाली कर देनी चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत में सबसे बेहतर होता है बिहार का आम : राज्यपाल

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू……….

by UB India News
July 9, 2026
0

सूबे के विश्वविद्यालयों में नया पीजी रेगुलेशन लागू हो गया है। इसके तहत एक वर्षीय और दो वर्षीय कोर्स की...

एम-1 मॉडल की ईवीएम अब इतिहास बनी……

बांकीपुर उपचुनाव: 422 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर विस उप चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार...

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

समय पर उपचार उपलब्ध कराना प्राथमिकता: निशांत

by UB India News
July 9, 2026
0

स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर...

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

by UB India News
July 9, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि,...

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

जनता अगर BJP का अहंकार तोड़ना चाहती हैं तो उसे बदलाव के लिए वोट देना चाहिए…………..

by UB India News
July 9, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बयानबाजी शुरू हो चुकी है। इस बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से प्रत्याशी प्रशांत...

Next Post
जीतन राम मांझी को सोच समझकर बयान देना चाहिए

जीतन राम मांझी को सोच समझकर बयान देना चाहिए

‘हम’ कार्यकर्ताओं ने सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन, कार्यकर्ता बोले- ‘दलितों का हुआ अपमान’

'हम' कार्यकर्ताओं ने सीएम की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया हवन, कार्यकर्ता बोले- 'दलितों का हुआ अपमान'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend