ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी की आज MP के चंदेरी में चुनावी सभा:जबलपुर में करेंगे रोड शो;

UB India News by UB India News
November 10, 2023
in खास खबर
0
राहुल गांधी की आज MP के चंदेरी में चुनावी सभा:जबलपुर में करेंगे रोड शो;
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी गुरुवार को अशोकनगर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जिले की तीन विधानसभा सीट-अशोकनगर, मुंगावली और चंदेरी के उम्मीदवार मंच पर मौजूद रहेंगे।

राहुल दोपहर 12:30 बजे अशोकनगर के नईसराय इलाके में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा से अशोकनगर की तीन, शिवपुरी की पांच और गुना जिले की चार विधानसभा सीटों पर असर होगा। वे दोपहर 1:40 पर अशोकनगर से ग्वालियर जाएंगे।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राहुल दोपहर तीन बजे ग्वालियर से जबलपुर जाएंगे। शाम 4:15 बजे पंडा की मड़िया, गढ़ा बाजार जबलपुर पश्चिम से लेबर चौक जबलपुर सेंट्रल तक रोड शो करेंगे। शाम 5:10 से 5:25 तक लेबर चौक जबलपुर से कांच घर चौक तक जाएंगे। वे शाम 5:30 बजे जबलपुर ईस्ट कांच घर चौक पर नुक्कड़ सभा में शामिल होंगे। राहुल इससे पहले 10 अक्टूबर को शहडोल के ब्योहारी में चुनावी सभा कर चुके हैं।

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पूछा कि प्रधानमंत्री खुद को पिछड़े वर्ग (ओबीसी) से क्यों बताते हैं जबकि प्रधानमंत्री ‘गरीब’ को भारत में एकमात्र जाति मानते हैं. राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘अगर देश में गरीब ही एकमात्र जाति है तो फिर आप खुद को ओबीसी क्यों कहते हैं?’ “पीएम मोदी हर भाषण में कहते हैं, ‘मैं ओबीसी हूं’. लेकिन जब मैं जाति जनगणना के बारे में बात करता हूं, तो वे कहते हैं कि भारत में कोई जाति नहीं है. भारत में केवल एक ही जाति है: वो है ‘गरीब’.

उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी द्वारा किए गए सभी वादे, चाहे वह काले धन पर हों, नोटबंदी पर हों, या पहले रद्द किए गए कृषि कानूनों पर हों, या तो झूठे थे या लोगों तक कभी नहीं पहुंचाए गए. “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आए और आपसे 15 लाख रुपये देने का वादा किया, क्या आपको यह मिला? उन्होंने कहा कि नोटबंदी से काला धन खत्म हो जाएगा. क्या ऐसा हुआ? उन्होंने कहा कि कृषि विधेयक से किसानों को फायदा होगा. किसानों ने खुद ही विधेयक को खारिज कर दिया. आप जानते हैं कौन सच बोलता है और कौन झूठ,”

राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव के दौरान किसानों की कर्जमाफी समेत छत्तीसगढ़ के लोगों से उन्होंने जो भी वादे किए थे, उन्हें राज्य की भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है. “मैंने पिछले चुनाव में कहा था कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा. ये लिख लीजिए, इस बार माफ होगा. पिछली बार हमने कहा था, बिजली बिल हाफ.” इस बार खपत का बिजली बिल 200 यूनिट तक की बिजली माफ कर दी जाएगी. इसका मतलब है कि छत्तीसगढ़ के 40 लाख परिवारों को बिजली के लिए एक पैसा भी नहीं देना होगा. यह भारत का पहला राज्य होगा जहां केजी से पीजी तक शिक्षा मुफ्त होगी.”

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 20 सीटों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ. छत्तीसगढ़ की बाकी 70 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान होगा. वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

 

प्रियंका गांधी आज सतना के चित्रकूट में: मझगवां में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में करेंगी चुनावी सभा; रीवा में भी लेंगी पब्लिक मीटिंग

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में कहा- शिवराज सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की होंगी, केवल 22 ही पूरी कीं। भाजपा वाले लाड़ली बहना से चुनाव जीतेंगे क्या? 18 साल से सरकार चला रहे, पहले घोषणा क्यों नहीं की?

प्रियंका गांधी के भाषण की खास बातें

  • 18 साल से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार चल रही है। इसलिए इनके मन में ये बात बैठ गई है कि हम काम क्यों करें। धर्म के नाम पर वोट मांग लेंगे। आप लोग सोचते हैं धार्मिक इंसान है, इसी को वोट देंगे। मीडिया को अपने कब्जे में ले रखा है कि केवल हमें ही दिखाएं।
  • ये लोग अडानी-अंबानी के हजारों करोड़ से कर्ज माफ करने के लिए कहते हैं। लेकिन किसानों से कर्ज चुकता करने के लिए कहते हैं। किसान जब आंदोलन कर रहे थे, तब इनके एक मंत्री ने किसानों को कुचल दिया। बाद में वही मंत्री इनके साथ मंच पर बैठा रहा। लेकिन ये किसानों से मिलने तक नहीं गए।
  • मैं भी PM की पोती और बेटी हूं। उनके साथ जब अमेठी जाती थी तब महिलाएं उन्हें डांटती थीं कि आपने ये काम क्यों नहीं किया।
  • प्रियंका की MP के लोगों को गारंटी
  • महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए
  • किसानों का कर्ज माफ
  • 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ
  • पुरानी पेंशन लागू
  • 500 रुपए में गैस सिलेंडर
  • 2 लाख खाली सरकारी पद भरेंगे
  • स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति
  • MSP की गारंटी
  • युवाओं को 3000 रु. बेरोजगारी भत्ता
  • 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा
  • प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100% छूट
  • 25 लाख रु. तक का बीमा
  • OBC को 27% आरक्षण
  • जाति जनगणना
मिचकुरिन गांव में प्रियंका गांधी की सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं।
मिचकुरिन गांव में प्रियंका गांधी की सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची हैं।
आमसभा में पहुंचे लोग कांग्रेस की टोपी लगाए दिखे।
आमसभा में पहुंचे लोग कांग्रेस की टोपी लगाए दिखे।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी, 83 नामों का ऐलान, वसुंधरा के भी नाम की घोषणा

राजस्थान विधानसभा चुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी दिन

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले

मध्यप्रदेश चुनाव : 424 दागी लड़ रहे चुनाव:कांग्रेस के 117, भाजपा के 61 कैंडिडेट पर आपराधिक मामले दर्ज;

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend