ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश चुनाव : 424 दागी लड़ रहे चुनाव:कांग्रेस के 117, भाजपा के 61 कैंडिडेट पर आपराधिक मामले दर्ज;

UB India News by UB India News
November 9, 2023
in LOKSHBHA
0
मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने चौथी सूची जारी कर 4 सीटों पर प्रत्याशी बदले
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर 2,533 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 424 पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। यह जानकारी प्रत्याशियों के शपथ पत्र में सामने आई है।

इनमें कांग्रेस 117, निर्दलीय 110, भाजपा 61, आम आदमी पार्टी 22, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 21, बहुजन समाज पार्टी 19, समाजवादी पार्टी के 19 समेत अन्य पार्टियों के उम्मीदवार शामिल हैं। इनके विरुद्ध हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा, प्रॉपर्टी विवाद, धोखाधड़ी समेत अन्य मामलों में केस दर्ज हैं।

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

कई उम्मीदवारों ने अपने विरुद्ध आरोप तय होने की जानकारी भी दी है। कुछ उम्मीदवारों के विरुद्ध कोर्ट में चालान भी पेश हो चुके हैं। आयोग ने इन उम्मीदवारों के लिए दर्ज प्रकरण की जानकारी मीडिया (प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक) में प्रकाशित कराने की डेडलाइन 14 नवंबर तय की है।

राजनीतिक दलवार उम्मीदवारों पर दर्ज अपराध

पार्टी दर्ज केस
कांग्रेस 117
निर्दलीय 110
भाजपा 61
आम आदमी पार्टी 22
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 21
बहुजन समाज पार्टी 19
समाजवादी पार्टी 19
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 8
विंध्य जनता पार्टी 3
बहुजन मुक्ति पार्टी 3
भारत आदिवासी पार्टी 3
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी 2
पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक 2
वास्तविक भारत पार्टी 2
सपाक्स पार्टी 2

इन दलों के एक-एक कैंडिडेट पर केस
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया, संयुक्त क्रांति पार्टी, समाजवादी आम जनता पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, राष्ट्रीय नव जागरण पार्टी, पिछड़ा समाज पार्टी यूनाइटेड, राष्ट्रीय निर्माण पार्टी, राष्ट्रवादी भारत पार्टी, राष्ट्रीय गोंडवाना पार्टी, नेशनल वर्ल्ड लीडर पार्टी, नर्मदाखंड नव निर्माण सेना, जन अधिकार पार्टी, जनता कांग्रेस, जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी, मालवा कांग्रेस, गण सुरक्षा पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्स, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, भारतीय वीर दल, भारतीय ट्राइबल पार्टी, भारतीय स्वर्णिम युग पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमी, अहिंसा समाज पार्टी और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के एक-एक कैंडिडेट पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

चुनाव प्रचार 

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा राजगढ़ के छिपाहेड़ा खिलचीपुर में सभा ली। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी, राममंदिर बीजेपी का नहीं है, लेकिन ये भी सुन लीजिए, राममंदिर भी कांग्रेस का नहीं है। बीजेपी के लोगों ने तो राममंदिर के लिए संग्राम किया। हमारे आइडियोलॉजी फैमिली के लोग मंदिर के लिए शहीद हुए।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ जी क्या कर रहे थे? कांग्रेस ने बाबरी मस्जिद न गिरे, इसके लिए आर्मी और सीआरपीएफ बैठा दिए थे। एक आदमी खड़ा होकर क्या कह सकता है कि कांग्रेस होती तो अयोध्या में मंदिर बना होता है। कमलनाथ पूरी दुनिया के मंदिर में जाएंगे, लेकिन राम मंदिर नहीं जाएंगे। किसी ने प्रियंका, राहुल गांधी को रामलला के मंदिर नहीं गए, क्योंकि भारत में बैठे हमास वाले नाराज हो जाएंगे।

उमंग सिंघार पर एफआईआर दर्ज

धार जिले के गंधवानी में गुरुवार सुबह कांग्रेस प्रत्याशी उमंग सिंघार पर केस दर्ज किया गया है। बुधवार रात उनके प्रचार वाहन से अंग्रेजी शराब की 26 पेटियां पकड़ी गईं। सिंघार के अलावा गाड़ी के ड्राइवर सीताराम केशरिया और गाड़ी में मौजूद सचिन मुलेवा को भी आरोपी बनाया गया है।

मामले में गंधवानी थाने में कांग्रेसी प्रत्याशी उमंग सिंघार सहित सीताराम केशरिया और सचिन मुलेवा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। FST (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) ने टवेरा कार से ये शराब जब्त की है। कीमत 1 लाख 74 हजार रुपए बताई जा रही है। सिंघार गंधवानी से कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक हैं। पूरी खबर पढ़ें..

उमंग सिंघार धार जिले के गंधवानी से कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक हैं।
उमंग सिंघार धार जिले के गंधवानी से कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक हैं।

बीजेपी ने अलीराजपुर-जोबट के 8 नेताओं को पार्टी से निकाला

भाजपा ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले अलीराजपुर और जोबट के 8 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला गया है। अलीराजपुर विधानसभा में पार्टी विरोधी कार्य के चलते पूर्व जिला अध्यक्ष वकील सिंह ठकराला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेखा वकील सिंह को निष्कासित किया गया है।

वहीं, जोबट विधानसभा में पार्टी विरोधी कार्यों के चलते आजाद नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डाबर, जोबट विधानसभा संयोजक और पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक चौहान, जोबट मंडल अध्यक्ष रमेश डाबर और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह ठाकुर को भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया गया है।

सीएम शिवराज ने कहा- नीतीश को मुख्यमंत्री रहने का हक नहीं

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकार नहीं है। बहन-बेटियों को जो इस तरह से बेइज्जत करने वाले व्यक्ति, मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं है। उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। माफी मांगने से काम नहीं चलेगा। इंडी गठबंधन का कोई नेता या कांग्रेस नीतीश के इस बयान का कोई विरोध नहीं कर रही हैं। ये इंडी, गठबंधन नहीं है, दलदल है। अलग-अलग लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं, ये देश को तबाह कर देंगे।

सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी के वनवास वाले बयान पर कहा- ‘उन्होंने तो इतिहास भी गलत बता दिया, कहा भगवान राम को 13 वर्ष का वनवास हुआ था। भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कि वनवास 14 वर्ष का हुआ था।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
20 सीटों पर कल 7 नवंबर को होगा मतदान, सुरक्षा होगी ऐसी कि ‘परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

छत्तीसगढ़ चुनाव : पहले चरण के मतदान में ही 8 नक्सली घटनाएं, 1 सुरक्षाकर्मी की मौत, कई घायल

सीएम शिवराज की सुरक्षा में बड़ी चूक, परिवार को लेकर सीएम की गाड़ी के सामने आ गई महिला

सीएम शिवराज की सुरक्षा में बड़ी चूक, परिवार को लेकर सीएम की गाड़ी के सामने आ गई महिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend