ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार के बयान पर बिहार विधानसभा मे भारी बवाल, विधानसभा में भाजपा विधायकों ने किया हंगामा, की इस्तीफे की मांग

विधानसभा में BJP विधायक का जोरदार हंगामा, हाथापाई की आई नौबत, स्पीकर ने 8 मिनट में ही स्थगित किया सदन, प्रश्नकाल की शुरूआत होते ही भाजपा सदस्य एक बार फिर से नारेबाजी करते हुए वेल में पहुंच गए।

UB India News by UB India News
November 10, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
नीतीश कुमार के बयान पर बिहार विधानसभा मे भारी बवाल, विधानसभा में भाजपा विधायकों ने किया हंगामा, की इस्तीफे की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा दिन है। मुख्यमंत्री के सेक्स वाले बयान को लेकर विधानसभा में आज भी हंगामा जारी है। बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े हैं। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

विपक्ष वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। बीजेपी की महिला विधायक भागीरथी देवी, निक्की हेमब्रम और दो महिला विधायक आसान के पास पहुंच गईं। विधानसभा अध्यक्ष को पर्ची दिखाने लगीं। बीजेपी विधायकों ने कुर्सी-टेबल पटका।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था। दरअसल नीतीश कुमार जाति आधारित जनगणना के रिपोर्ट को लेकर विधानसभा में भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की। इस मामले पर नीतीश कुमार ने माफी मांग ली है लेकिन यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब भाजपा ने नीतीश कुमार पर हमलावर रुख अपना लिया है। बिहार विधानसभा के बाहर आज भी भाजपा विधायकों का विरोध प्रदर्शन जारी है। भाजपा विधायकों की मांग है कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।

भाजपा की मांग, नीतीश कुमार दें इस्तीफा
भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने इस बाबत कहा कि भाजपा नेता आज बिहार के राज्यपाल से मिलेंगे और राज्यपाल से मिलकर कहेंगे कि मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद पर नहीं रह सकता है। विधानसभा के अंदर भी भाजपा विधायकों ने हंगामा किया और वेल में आकर नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा के विधायक नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कुर्सी फेंकने की भी कोशिश की। वहीं इसके विरोध में राजद विधायकों ने भी वेल की तरफ बढ़ने की कोशिश की जिसके बाद राजद विधायकों को भाजपा विधायकों की तरफ जाने से मार्शल ने रोक दिया।

नीतीश के बयान पर बिहार में बवाल
बता दें कि विधानसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि नीतीश कुमार पिछले दिनों जाति आधारित जनगणना पर विधानसभा में रिपोर्ट पेश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को लेकर बयान दिया जिसके बाद से लगातार भाजपा उनके खिलाफ हमले कर रही है। इस बाबत नीतीश कुमार ने बयान जारी कर माफी मांगी और कहा कि अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। मैंने किसी को ठेस पहुंचाने के लिए यह बयान नहीं दिया था। मेरी बात से किसी को दुख हुआ उसके लिए माफी मांगता हूं।

सदन के बाहर भी हंगामा

इधर कार्यवाही के शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर भाजपा विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल लगातार चौथे दिन प्रदर्शन कर रहे हैं। अनुसूचित जाति और जनजाति के कर्मचारियों को प्रमोशन देने की मांग, कृषि रोड मैप में धन के दोहन की मांग बंद करने की मांग कर रहे हैं।

साथ ही बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। सेक्स एजुकेशन का ज्ञान देना बंद करो, यह सरकार निकम्मी है, लाठी गोली की सरकार नहीं चलेगी के नारे लगा रहे हैं।

इधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में सदन के बाहर भाकपा(माले) के विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं। माले के विधायक मनोज मंजिल ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका को 18 हजार और सहायिका को 10 हजार और साथी रसोईया को 10 हजार वेतनमान दिया जाए। राज्य सरकार ने वेतनमान देने का वादा दिया था, उसे लागू करें। भाकपा माले विधायक ने यह भी कहा कि हम आरक्षण बढ़ाने का वेलकम करते हैं। लेकिन, एससी-एसटी और ओबीसी को प्राइवेट सेक्टर में भी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। प्राइवेटाइजेशन में कानून लागू किया जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
बिहार में 95.49 प्रतिशत लोगों के पास कोई वाहन नहीं, केवल 3.8 प्रतिशत के पास दोपहिया वाहन: रिपोर्ट

बिहार में 95.49 प्रतिशत लोगों के पास कोई वाहन नहीं, केवल 3.8 प्रतिशत के पास दोपहिया वाहन: रिपोर्ट

‘कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है…’ सतना रैली में पीएम मोदी

'कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है...' सतना रैली में पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend