ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई कुर्सी, सदन स्थगित, विपक्ष का बवाल जारी

UB India News by UB India News
November 8, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
विधानसभा अध्यक्ष को दिखाई कुर्सी, सदन स्थगित, विपक्ष का बवाल जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विधानसभा में दिए अपने बयान पर बुधवार को सदन के बाहर और अंदर दोनों जगह हाथ जोड़कर माफी मांगी है. लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के माफी मांगने के बाद सदन के अंदर बवाल कम नहीं हुआ है. बुधवार को नीतीश कुमार जैसे विधानसभा पहुंचे बीजेपी महिला विधायकों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. इसके बाद नीतीश कुमार विधानपरिषद की तरफ चले गए. बीजेपी विधायक लगातार सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

हालांकि, थोड़ी देर नीतीश कुमार विधानसभा के अंदर पहुंचे और सदन के अंदर भी अपने जनसंख्या नियंत्रण वाले बयान को लेकर माफी मांगी. लेकिन, इस दौरान भी सदन के अंदर मौजूद बीजेपी विधायकों ने खूब बवाल किया. बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी और सीएम नीतीश कुमार के संबोधन   दौरान बीजेपी विधायक लगातार हंगामा करते रहे और सदन की कार्यवाही नहीं होने दी. यहां तक की बीजेपी विधायकों ने अध्यक्ष की तरफ कुर्सी दिखाकर अपना विरोध जताया. इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी है.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

वहीं इस दौरान सीएम के माफी मांगने के बाद विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने हमले की कमान संभाली. तेजस्वी के सेक्स एजुकेशन के बयान पर विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार को सेक्स ज्ञान नहीं चाहिए. बिहार ज्ञान-विज्ञान की भूमि रही है. बिहार को लालू-नीतीश शर्मसार कर रहे हैं. ऐसे लोगों को हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे. विजय सिन्हा ने कहा कि माफी से काम नहीं चलेगा सीएम को इस्तीफा देना चाहिए. विजय सिन्हा ने कहा कि सीएम का जो बयान आया है वो लज्जित करने वाला है. ये मां-बहनों को शर्मशार करने वाला है. नीतीश कुमार अब इस पद के योग्य नहीं रहे. मानसिक तौर पर सीएम बीमार हो गए हैं. सीएम नीतीश कुमार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. विजय सिन्हा ने कहा कि कत्ल करके माफी मांगना उचित नहीं है. नीतीश और तेजस्वी चारित्रिक रूप से योग्य नहीं हैं. दोनों को अपने पद से हट जाना चाहिए.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

क्या प्रशांत किशोर बदल देंगे बांकीपुर विधानसभा सीट की सियासी कहानी?

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी के तौर पर जन सुराज ने आधिकारिक तौर पर प्रशांत किशोर उर्फ पीके के नाम...

Next Post
‘छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजी तो राजस्थान में कांग्रेस के कारनामों की लाल डायरी’ MP में बोले पीएम मोदी

'छत्तीसगढ़ में सट्टेबाजी तो राजस्थान में कांग्रेस के कारनामों की लाल डायरी' MP में बोले पीएम मोदी

न्यूजीलैंड क्या अब बिना खेले World Cup से हो जाएगा बाहर? सेमीफाइनल पर खतरा, पाकिस्तान रेस में ऐसे हुआ आगे

न्यूजीलैंड क्या अब बिना खेले World Cup से हो जाएगा बाहर? सेमीफाइनल पर खतरा, पाकिस्तान रेस में ऐसे हुआ आगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend