ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाने की मांग

UB India News by UB India News
November 5, 2023
in पटना, राजद
0
राजद ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाने की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठती रही है। आरजेडी के बड़े नेता इशारो-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग करते रहे हैं। खुद आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद भी इस बात को कह चुके हैं कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा था कि अभी सही समय नहीं आया है। अब एक बार फिर आरजेडी ने पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बता दिया है। आरजेडी के इस पोस्टर ने एक बार फिर नीतीश की टेंशन बढ़ा दी है।

दरअसल, बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही इस बात की चर्चा थी कि जेडीयू ने तेजस्वी को सीएम बनाने की डील आरजेडी के साथ की है और इसी डील के तहत जेडीयू का आरजेडी के साथ गठबंधन हुआ। जेडीयू और आरजेडी की इसी डील को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने सवाल उठाया था और आखिरकार उन्हें जेडीयू छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनानी पड़ी थी। उधर, सत्ता में आने के बाद आरजेडी के तमाम बड़े नेता इशारों-इशारों में तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं। चाहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह हों या शिवानंद तिवारी या अन्य नेता तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठाते रहे हैं।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

पिछले दिनों खुद लालू ने कहा था कि वे तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। अब एक बार फिर आरजेडी ने तेजस्वी को सीएम बनाने की मांग उठा दी है। आगामी 9 नबंवर को तेजस्वी यादव का जन्मदिन है। तेजस्वी के जन्मदिन को लेकर राबड़ी के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है, जिसमें तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताया गया है। पोस्टर में लिखा गया कि, ‘बिहारवासियों की तरफ से भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं’।

तेजस्वी के जन्मदिन के बहाने कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के वरिष्ठ नेता उमेश यादव की तरफ से पोस्टर लगाकर तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाने की मांग उठाई गई है। इससे स्पष्ट है कि आरजेडी तेजस्वी को सीएम बनाने की हड़बड़ी में है और तेजस्वी को जल्द से जल्द सीएम की कुर्सी पर देखना चाह रही है। ऐसे में तेजस्वी को बिहार का भावी मुख्यमंत्री बताने वाले इस पोस्टर को लेकर जेडीयू के टेंशन बढ़ने वाली है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
नीतीश की बड़ी तैयारी, बिहार में अब आर्थिक सर्वे की बारी, आज है बैठक, पासवान-कुशवाहा को न्यौता नहीं

'इंडिया' से नाराज नीतीश नए विकल्प की तलाश में जुटे!

नीतीश कुमार आज कल सुबह सुबह दे रहे है सरप्राइज

नीतीश कुमार आज कल सुबह सुबह दे रहे है सरप्राइज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend