ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशियन पैरा गेम्स : में भारतीय पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी

भारत की एशियाई पैरा खेल 2023 की पदक तालिका में 64 पदक है - 15 स्वर्ण, 20 रजत और 29 कांस्य।

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in खास खबर, खेल
0
एशियन पैरा गेम्स : में भारतीय पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशियन पैरा गेम्स में भारतीय पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने इस साल अब तक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन करते हुए कई मेडल हासिल कर लिए हैं। इसी बीच भारत के एक और पैरा एथलीट ने कमाल करते हुए देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। पैरा एथलीट रमन शर्मा ने चीन के हांगझू में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के 1500 मीटर टी38 इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने इस मेडल के साथ ही एशियाई और खेल रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।

रमन शर्मा ने बना दिया नया रिकॉर्ड

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

एशियन पैरा गेम्स में रमन शर्मा ने 4:20.80 मिनट में दौड़ पूरी कर फाइनल जीता। इस उपलब्धि के साथ ही टूर्नामेंट में भारत ने अपना 20वां गोल्ड मेडल भी जीत लिया है। इससे पहले आज, तीरंदाज शीतल देवी ने फाइनल में सिंगापुर की अलीम नूर सयाहिदा को 144-142 से हराकर महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड ओपन इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा कई अन्य खेलों में भारत का मेडल आना जारी है।

भारत ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

भारतीय पैरा-एथलीटों ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए एक बड़ा कारनामा कर दिया। भारत ने एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में अब तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए अपने सबसे ज्यादा मेडल जीतने का कीर्तिमान हालिस किया है, इससे पहले भारत ने साल 2018 में कुल 72 पदकों के साथ अपने सीजन को खत्म किया था। लेकिन भारत ने इस साल खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स में अब तक 80 से अधिक पदक जीते हैं और चीन के हांगझू में शोपीस इवेंट में मजबूत स्थिति में है।

PM मोदी ने दी बधाई

भारतीय एशलीटों के इस रिकॉर्ड-तोड़ उपलब्धि के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि “एशियाई पैरा खेलों में एक बड़ी उपलब्धि, जिसमें भारत ने अभूतपूर्व 73 पदक जीते और अभी भी मजबूत स्थिति में है, जकार्ता 2018 एशियाई पैरा खेलों से 72 पदकों के हमारे पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया! यह महत्वपूर्ण अवसर हमारे एथलीटों के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। जोरदार स्वागत हमारे असाधारण पैरा-एथलीटों के लिए जिन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज किया है, हर भारतीय के दिल को अपार खुशी से भर दिया है। उनकी प्रतिबद्धता, दृढ़ता और उत्कृष्टता हासिल करने की अटूट इच्छा वास्तव में प्रेरणादायक है! यह ऐतिहासिक उपलब्धि एक मार्गदर्शक प्रकाश के रूप में काम करेगी, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी।”

भारत की एशियाई पैरा खेल 2023 की पदक तालिका में 64 पदक है – 15 स्वर्ण, 20 रजत और 29 कांस्य।

एशियन पैरा गेम्स 2023: भारत के पदक विजेता
नंबर एथलीट खेल इवेंट पदक
1 अंकुर धामा एथलेटिक्स पुरुष 5000 मीटर-T11 स्वर्ण
2 निशाद कुमार एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप -T47 स्वर्ण
3 राम पाल एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप -T47 रजत
4 शैलेश कुमार एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप-T63 स्वर्ण
5 मरियप्पन थंगावेलु एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप-T63 रजत
6 मोनू घनगस एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट-F11 कांस्य
7 प्रणव सूरमा एथलेटिक्स पुरुष क्लब थ्रो-F51 स्वर्ण
8 धरमबिर एथलेटिक्स पुरुष क्लब थ्रो-F51 रजत
9 अमित कुमार एथलेटिक्स पुरुष क्लब थ्रो-F51 कांस्य
10 प्राची यादव कौनोई महिला VL2 रजत
11 कपिल परमार जूडो पुरुष -60 kg J1 रजत
12 कोकिला जूडो महिला -48 kg J2 कांस्य
13 अवनि लेखरा शूटिंग R2 – महिला 10m एयर राइफल स्टैंडिंग SH1 स्वर्ण
14 रुद्रांश खंडेलवाल शूटिंग P4 – मिक्स्ड 50m पिस्टल SH1 रजत
15 अरुणा तायक्वोंडो महिला K44 -47KG कांस्य
16 प्रवीण कुमार एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप – T64 स्वर्ण
17 उन्नी रेनू एथलेटिक्स पुरुष हाई जंप – T64 कांस्य
18 एकता भ्याण एथलेटिक्स महिला क्लब थ्रो F32/51 कांस्य
19 सिमरन एथलेटिक्स महिला 100 मीटर T12 रजत
20 दीप्ति जीवनजी एथलेटिक्स महिला 400 मीटर -T20 स्वर्ण
21 अजय कुमार एथलेटिक्स पुरुष 400 मीटर -T64 रजत
22 मनीष कौरव कैनोई पुरुष KL3 कांस्य
23 प्राची यादव कैनोई महिला KL2 स्वर्ण
24 गजेंद्र सिंह कैनोई पुरुष VL2 कांस्य
25 नीरज यादव एथलेटिक्स पुरुष डिस्कस थ्रो F54/55/56 स्वर्ण
26 योगेश कथूनिया एथलेटिक्स पुरुष डिस्कस थ्रो F54/55/56 रजत
27 मुथुराजा एथलेटिक्स पुरुष डिस्कस थ्रो F54/55/56 कांस्य
28 रवि रोंगाली एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट-F40 रजत
29 प्रमोद एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर-T46 रजत
30 राकेश भैरा एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर-T46 कांस्य
31 अशोक पॉवरलिफ्टिंग पुरुष -65 किग्रा कांस्य
32 रुद्रांश खंडेलवाल शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 रजत
33 मनीष नरवाल शूटिंग पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कांस्य
34 रूबीना फ्रांसिस शूटिंग महिला 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 कांस्य
35 टीम इंडिया तीरंदाजी पुरुष युगल रिकर्व – ओपन कांस्य
36 टीम इंडिया तीरंदाजी महिला युगल कंपाउंड – ओपन सिल्वर
37 टीम इंडिया तीरंदाजी पुरुष युगल कंपाउंड – ओपन सिल्वर
38 पूजा एथलेटिक्स महिला डिस्कस थ्रो-F54/55 सिल्वर
39 सुमित एथलेटिक्स पुरुष जेवलिन थ्रो थ्रो-F64 गोल्ड
40 पुष्पेंद्र सिंह एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक थ्रो-F64 कांस्य
41 हैनी एथलेटिक्स पुरुषों की भाला फेंक थ्रो-F37/38 गोल्ड
42 नारायण ठाकुर एथलेटिक्स पुरुष 200 मीटर-टी35 कांस्य
43 श्रेयांश त्रिवेदी एथलेटिक्स पुरुष 200 मीटर-टी37 कांस्य
44 सोमन राणा एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट-F57 रजत
45 होकाटो सेमा होटोज़े एथलेटिक्स पुरुष शॉट पुट-F57 कांस्य
46 सुंदर सिंह गुर्जर एथलेटिक्स पुरुष जेवलिन थ्रो थ्रो-F46 गोल्ड
47 रिंकू एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक थ्रो-F46 रजत
48 अजीत सिंह एथलेटिक्स पुरुष भाला फेंक थ्रो-F46 कांस्य
49 अंकुर ढाका एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर-टी11 स्वर्ण
50 रक्षिता राजू एथलेटिक्स महिला 1500 मीटर-टी11 स्वर्ण
51 ललिता किलाका एथलेटिक्स महिला 1500 मीटर-टी11 रजत
52 शरथ मकनहल्ली एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर-टी13 रजत
53 बलवंत सिंह रावत एथलेटिक्स पुरुष 1500 मीटर-टी13 कांस्य
54 निमिषा सुरेश एथलेटिक्स महिला लंबी कूद-टी47 स्वर्ण
55 प्रमोद भगत/मनीषा रामदास बैडमिंटन मिश्रित युगल SL3-SU5 कांस्य
56 मानसी जोशी बैडमिंटन महिला एकल SL3 कांस्य
57 शिवराजन सोलाईमलाई / नित्या श्री सुमति सिवन बैडमिंटन मिश्रित युगल SH6 कांस्य
58 नितेश कुमार / थुलासिमथी मुरुगेसन बैडमिंटन मिश्रित युगल SL3-SU5 कांस्य
59 मनदीप कौर बैडमिंटन महिला एकल SL3 कांस्य
60 वैष्णवी पुनयानी बैडमिंटन महिला एकल SL4 कांस्य
61 ज़ैनब खातून पावरलिफ्टिंग महिला -61 किग्रा रजत
62 कुमारी राज पावरलिफ्टिंग महिला -61 किग्रा कांस्य
63 भावना पटेल टेबल टेनिस महिला एकल – क्लास 4 कांस्य
64 संदीप डांगी टेबल टेनिस पुरुष एकल – क्लास 1 कांस्य

एशियन पैरा गेम्स 2023 पदक तालिका

एशियन पैरा गेम्स 2023 पदक तालिका – टॉप 5 टीम
रैंक देश स्वर्ण रजत कांस्य कुल
1 चीन 118 96 86 300
2 ईरान 24 30 19 73
3 जापान 20 21 28 69
4 थाईलैंड 20 13 30 63
5 उज्बेकिस्तान 17 17 21 55
6 भारत 15 20 29 64
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट का पीएम मोदी किया उद्घाटन , 6G टेक्नोलॉजी की जानकारी ली

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट का पीएम मोदी किया उद्घाटन , 6G टेक्नोलॉजी की जानकारी ली

इजराइल हमास की जंग में बिगड़ सकते हैं मिडिल ईस्ट के हालात , हमास के 5 सीनियर कमांडर मारे गये

इजराइल हमास की जंग में बिगड़ सकते हैं मिडिल ईस्ट के हालात , हमास के 5 सीनियर कमांडर मारे गये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend