ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट का पीएम मोदी किया उद्घाटन , 6G टेक्नोलॉजी की जानकारी ली

UB India News by UB India News
October 28, 2023
in केंद्रीय राजनीती, टेक्नोलॉजी
0
इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट का पीएम मोदी किया उद्घाटन , 6G टेक्नोलॉजी की जानकारी ली
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज से इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 (India Mobile Congress 2023) का आगाज हो गया है। देश के इस सबसे बड़े टेक इवेंट का आयोजन दिल्ली के प्रगति मैदान में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने इवेंट का उद्घाटन किया । प्रगति मैदान पर यह कार्यक्रम तीन दिन तक चलेगा। इंडिया मोबाइल कांग्रेस इवेंट का आयोजन दूरसंचार विभाग और सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इंडिया मोबाइल कांग्रेस का यह सातवां एडिशन है। दुनियाभर से कई देशों के लोग इसमें शामिल होने दिल्ली पहुंच रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 32 देशों को 1300 से ज्यादा प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे। इसके साथ ही इसमें करीब 400 स्पीकर्स भी हिस्सा ले रहे हैं। एशिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी इवेंट में Jio, Airtel और Vodafone Idea (Vi) जैसी टेलीकॉम कंपनियां देश में 5G के विस्तार और उसके फायदे को लेकर जानकारी देंगी।

RELATED POSTS

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

IMC का सातवां एडिशन है बेहद खास

टेक्नोलॉजी की दुनिया में इंडिया मोबाइल कांग्रेस एक बड़ा इवेंट है। IMC का यह सातवां एडिशन कई मायने में बेहद खास होने वाला है। इसमें एक खास प्रोग्राम की भी शुरुआत होगी जो कि एस्पायर प्रोग्राम होगा। इस एस्पायर प्रोग्राम में टेलिकॉम और डिजिटल क्षेत्र में इंट्रेस्ट रखने वाले युवा एटरप्रेन्योर को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने में मदद की जाएगी। IMC 2023 को लेकर आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि अब भारत को टेक्नोलॉजी महाशक्ति के तौर पर स्थापित करने का समय आ गया है।

IMC 2023 टेक्नोलॉजी के कई क्षेत्रों के लिए खास होने वाला है। इसमें भारत में आने वाली फ्यूचर टेक्नोलॉजी के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। IMC 2023 में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर भी बड़े ऐलान हो सकते हैं। इस इवेंट में जिन विषय पर चर्चा हो सकती है वो ब्रॉडकॉस्टिंग, 5G का विस्तार, 6G  को लेकर देश की तैयारी, ड्रोन टेक्नोलॉजी को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

इस साल IMC का यह सातवां एडिशन है। इसमें 22 देशों के लगभग 1 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इसमें CEO स्तर के 5000 प्रतिनिधि और 400 स्टार्टअप शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने रिबन काटकर तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत की
प्रधानमंत्री मोदी ने रिबन काटकर तीन दिवसीय इवेंट की शुरुआत की

स्पेस फाइबर, जियो भारत डिवाइस की जानकारी ली
प्रगति मैदान में पहला स्टॉल जियो इंफोकॉम का है। कंपनी के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को जियो एयर फाइबर, स्पेस फाइबर समेत अन्य टेक्नोलॉजी की जानकारी दी। यहां जियो भारत डिवाइस को भी डिस्प्ले किया गया है। इस फोन को भी पीएम ने देखा।

स्पेस फाइबर जियो का सैटेलाइट ब्रॉडबैंड है। कंपनी ने बताया कि यह सर्विस पूरे देश में बेहद किफायती कीमतों पर उपलब्ध होगी। कंपनी के अनुसार भारत के चार सबसे दूरस्थ स्थानों को पहले ही जियो स्पेस फाइबर से जोड़ा जा चुका है।

ये हैं गिर (गुजरात), कोरबा (छत्तीसगढ़), नबरंगपुर (ओडिशा), और जोरहाट (असम)। यह सैटेलाइट रिसीवर डिश के जरिए इंटरनेट ट्रांसमिट करने के लिए रेडियो वेव्स का इस्तेमाल करता है, जो एक मॉडेम से जुड़ा होता है। ये 1GB प्रति सेकंड तक की स्पीड देने में सक्षम है।

जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को एयर फाइबर और स्पेस फाइबर की जानकारी दी।
जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने पीएम मोदी को एयर फाइबर और स्पेस फाइबर की जानकारी दी।

एरिक्सन 6G जोन में जाकर टेक्नोलॉजी की जानकारी ली
पीएम एरिक्सन अरेना में भी गए। यहां एरिक्सन इंडिया के MD नितिन बंसल ने 6G जोन में इस टेक्नोलॉजी की जानकारी दी। प्रगति मैदन में स्किल डेवलपमेंट और सिटीजन सर्विसेज के लिए AI बेस्ड टेक्नोलॉजी भी प्रदर्शित की गई है। पीएम ने इसकी भी जानकारी ली।

हमने दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट किया

  • पिछले साल हम यहां 5जी रोलआउट के लिए इकट्ठा हुए थे। पूरी दुनिया भारत को हैरत भरी नज़रों से देख रही थी… हमने दुनिया का सबसे तेज 5जी रोलआउट किया और हर भारतीय तक 5जी पहुंचाने का काम शुरू किया।
  • पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में हुए बदलाव से क्या हुआ ये साफ दिखता है। उस समय हम मोबाइल फोन के इंपोर्टर थे। आज हम मोबाइल फोन के एक्सपोर्टर है। आज हम दुनिया के दूसरे बड़े मोबाइल मैन्युफैक्चरर है।
  • हम इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में करीब 2 लाख करोड़ रुपए का एक्सपोर्ट कर रहे हैं। गूगल ने भी हाल ही में घोषणा की है कि वो पिक्सल पोन भारत में बनाएगा। एपल और सैंमसंग के फोन पहले ही भारत में बन रहे हैं।

अब इवेंट की कुछ तस्वीरें देखें…

बाएं से जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला और एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल।
बाएं से जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी, आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला और एयरटेल के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल।
पीएम मोदी मोबाइल कांग्रेस में स्टॉल्स विजिट करने के लिए गैलरी से जाते हुए। यहां पीएम भारती एयरटेल, जियो, एरिक्सन के स्टॉल पर गए।
पीएम मोदी मोबाइल कांग्रेस में स्टॉल्स विजिट करने के लिए गैलरी से जाते हुए। यहां पीएम भारती एयरटेल, जियो, एरिक्सन के स्टॉल पर गए।
एक स्टॉल पर प्रोडक्ट की जानकारी लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
एक स्टॉल पर प्रोडक्ट की जानकारी लेते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जियो के स्टॉल पर पीएम मोदी को टेक्नोलॉजी की जानकारी देते आकाश अंबानी। जियो ने पहली बार अपनी सैटेलाइट इंटरनेट टेक्नोलॉजी दिखाई।
जियो के स्टॉल पर पीएम मोदी को टेक्नोलॉजी की जानकारी देते आकाश अंबानी। जियो ने पहली बार अपनी सैटेलाइट इंटरनेट टेक्नोलॉजी दिखाई।
इवेंट में मंच पर बीच में बैठे प्रधानमंत्री मोदी, बाएं ओर बैठे टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव
इवेंट में मंच पर बीच में बैठे प्रधानमंत्री मोदी, बाएं ओर बैठे टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव

इवेंट में 6जी टेक्नोलॉजी, ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस
इस बार के इवेंट की थीम ‘ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन’ है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5जी के विस्तार, 6जी की तैयारियों, ब्रॉडकास्टिंग, ड्रोन डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन, AI और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी पर फोकस है।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी देशभर के शैक्षणिक संस्थानों को 100 ‘5जी यूज केस लैब्स’ भी पेश की। INC में एस्पायर प्रोग्राम की भी शुरुआत की गई, जो टेलीकॉम और डिजिटल डोमेन के यंग एंटरप्रेन्योर को खुद का व्यसाय मजबूत करने में मदद करेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
इजराइल हमास की जंग में बिगड़ सकते हैं मिडिल ईस्ट के हालात , हमास के 5 सीनियर कमांडर मारे गये

इजराइल हमास की जंग में बिगड़ सकते हैं मिडिल ईस्ट के हालात , हमास के 5 सीनियर कमांडर मारे गये

मोदी-जयशंकर की जोड़ी की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा , कैसे कतर की मुशीबत से पायेगे पार …….

मोदी-जयशंकर की जोड़ी की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा , कैसे कतर की मुशीबत से पायेगे पार .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend