ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार कांग्रेस के कार्यक्रम में लालू यादव चीफ गेस्ट, होटवार से फोनकर अखिलेश को बनाया राज्यसभा सांसद

UB India News by UB India News
October 27, 2023
in खास खबर, पटना, राजद
0
बिहार कांग्रेस के कार्यक्रम में लालू यादव चीफ गेस्ट,  होटवार से फोनकर अखिलेश को बनाया राज्यसभा सांसद
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण सिंह की 136वीं जयंती समारोह का उद्घाटन आरजेडी प्रमुख लाल यादव ने किया। इसके बाद से ही बिहार की सियासत में नए राजनीतिक समीकरण के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। यूं कहें तो कांग्रेस मुख्यालय से कांग्रेस और आरजेडी ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को साफ-साफ संदेश भी दे दिया। दरअसल, 2017 के बाद पहली बार लालू यादव बिहार कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे। वहां पर लालू यादव ने अपनी ऐसी मौजूदगी दिखाई कि बिहार की सियासी गलियारों में आकलन का दौर शुरू हो गया है। राजनीतिक पंडित अपने-अपने स्तर पर आकलन कर रहे हैं।

पूजा बुक करें
तो लालू ने दे दिया नीतीश को संदेश?
एक समय में लालू यादव ने कांग्रेस के विरोध में आवज बुलंद कर राजनीति में मुकाम पाए। हालांकि अब कांग्रेस के साथ उनके घनिष्ठ संबंध हैं। पटना की बैठक में जिस तरह लालू यादव ने राहुल गांधी को ‘दूल्हा’ बनाने की बात कही थी, उस वक्त अपरोक्ष रूप से मान लिया गया था कि I.N.D.I.A की ओर से राहुल गांधी ही पीएम पद के उम्मीदवार होंगे। अब लालू यादव की कांग्रेस से बढ़ती नजदीकी नीतीश कुमार और जेडीयू को परेशान करने वाली हो सकती है।

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सबसे पहले लालू ने ही बताया था नीतीश को पीएम कैंडिडेट
लालू यादव ने इंडिया गठबंधन बनने से पहले नीतीश कुमार पीएम पद के उम्मीदवार बताया था। हालांकि समय के साथ-साथ उनकी पसंद बदलती गई। धीरे-धीरे वे राहुल गांधी के नजदीक जले गए। इस बीच जेडीयू की ओर से बार-बार दावा किया गया कि नीतीश कुमार पीएम पद के दावेदार हैं, लेकिन आरजेडी की ओर से बयान आना बंद हो गया। यही कारण है कि बिहार कांग्रेस मुख्यालय में श्री कृष्ण सिंह के जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जाना राजनीतिक तौर पर बहुत कुछ संदेश दे रहा है।

विपक्षी गठबंधन का चेहरा कौन… लालू ने बता दिया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा कि ये लोग ( BJP ) कहते हैं कि I.N.D.I.A का चेहरा कौन होगा। तो मैं बताना चाहता हूं कि हमलोग नेता चुन लेंगे। इसमें कोई परेशानी नहीं होगी। इस बार बीजेपी का सफाया हो जाएगा। लालू यादव ने आगे कहा कि बिहार में जातीय गणना कराने के बाद बीजेपी को पटना लोकसभा क्षेत्र को छोड़कर कहीं जगह नहीं मिल रही है। राहुल गांधी भी अब जातीय गणना के समर्थन में आ गए हैं। अब पूरे देश में जातीय गणना करवाएंगे।

होटवार जेल से फोनकर अखिलेश को बनाया राज्यसभा सांसद

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया कि रांची जेल से कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी को फोनकर अखिलेश सिंह को कांग्रेस का राज्यसभा सांसद बनाया। बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह में लालू प्रसाद यादव ने बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया। लालू ने कहा कि अखिलेश सिंह को मैंने ही राज्यसभा सांसद बनाया है।

अखिलेश सिंह को राज्यसभा सांसद बनाने के लिए पैरवी की
उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अखिलेश मांग कर एमपी नहीं बने हैं। इनको हमने जबरदस्ती एमपी बनाया है। लालू ने कहा कि जब मैं रांची जेल में था, तब अखिलेश मुझसे मिलने आए थे और किसी दूसरे को राज्यसभा सांसद बनाने की पैरवी कर रहे थे। लेकिन, मैंने उन्हें कहा कि आप ही सांसद बन जाओ और इसके बाद मैंने वहीं से सोनिया गांधी से फोन पर बातकर अखिलेश सिंह को राज्यसभा सांसद बनाने के लिए पैरवी की।

बीजेपी का सूपड़ा हो जाएगा साफ
उन्होंने कहा कि एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। भाजपा बरगलाकर सत्ता में आयी है। उन लोगों ने देश के लोगों को बहुत बड़ा धोखा दिया है। इनको धूल चटा देना है। लालू यादव ने कहा कि प्रजातंत्र के ऊपर आघात पहुंच रहा है, इसलिए विभिन्न दलों के लोग इकट्ठा हुए हैं।

पटना में ही बैठक करके इंडिया गठबंधन की तैयारी की गई। देश के 23 दलों को एकजुट किया गया है। लोग पूछते हैं, नेता कौन होगा, नेता हम आसानी से लोग चुन लेंगे। उसे चुनने में कोई कठिनाई नहीं होगी। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हमलोग भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली करने वाले हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
एशियन पैरा गेम्स : में भारतीय पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी

एशियन पैरा गेम्स : में भारतीय पैरा एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट का पीएम मोदी किया उद्घाटन , 6G टेक्नोलॉजी की जानकारी ली

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 इवेंट का पीएम मोदी किया उद्घाटन , 6G टेक्नोलॉजी की जानकारी ली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend