आज पूरा देश विजयादशमी का (vijayadashmi 2023) का त्योहार मना रहा है. वहीं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में (Chhattisgarh Assembly Election 2023) में दशहरे पर सियासी रंग दिख रहा है. बीजेपी छत्तीसगढ़ (BJP Chhattisgarh) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो और वीडियो पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) को ठगेश और रावण बताते हुए उसको दहन करते हुए दिखाया है.
बीजेपी छत्तीसगढ़ ने अपने सोशल मीडिया में यह फोटो शेयर किया है जिसके साथ लिखा है “इस बार होगा भ्रष्टाचार के रावण का दहन… #vijayadashmi #Dasara2023”
इस दशहरा आइए इस भ्रष्टाचारी रावण का अंत कर छत्तीसगढ़ में सुशासन का कमल खिलाएं…#vijayadashmi #Dasara pic.twitter.com/pgLqmoAgLd
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) October 24, 2023
CM भूपेश बघेल ने दिया जवाब
बीजेपी की पोस्ट पर जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि ” जाने दीजिए!
पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है. पहले “छोटा आदमी”, “कुत्ता”, “बिल्ली” और न जाने क्या क्या कहा है..
आज पिछड़ों को रावण दिखाकर उनका वध करने का भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने के बाद आप सबकी प्रतिक्रिया मुझे लगातार मिल रही है.
मैं आपसे कहना चाहूँगा कि विजयदशमी के पर्व को ख़ुशी से मनाइए, मैं आपके प्रति जवाबदेह हूँ, उनके कुकृत्यों से फर्क नहीं पड़ता.
मेरे लिए- कमीशनखोरी, अशिक्षा, कुपोषण, किसानों की बदहाली, नक्सलवाद ही रावण का स्वरूप हैं.
हम सबको मिलकर इन पर विजय पाना है, हम धीरे-धीरे कुछ कार्यों में कामयाब हुए हैं, बचे हुए पर हम फिर से मिलकर साथ काम करेंगे.
बुराई हारेगी
सच जीतेगा
छत्तीसगढ़िया एक बार फिर जीतेंगे.”
जाने दीजिए!
पिछड़ों, आदिवासियों, दलितों को गाली देना ठाकुर रमन सिंह और उनकी पार्टी की परंपरा रही है. पहले “छोटा आदमी”, “कुत्ता”, “बिल्ली” और न जाने क्या क्या कहा है..
आज पिछड़ों को रावण दिखाकर उनका वध करने का भाजपा द्वारा पोस्टर जारी करने के बाद आप सबकी प्रतिक्रिया मुझे लगातार…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 24, 2023







