ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

श्विक अस्थिरता के बिच भारतीय शेयर बाजार में मचा कोहराम! 1 दिन में ₹ 7.77 लाख करोड़ स्वाहा

UB India News by UB India News
October 24, 2023
in शेयर बाज़ार
0
स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वैश्विक बाजार में बिकवाली का असर सोमवार को शेयर बाजार में देखा गया। बाजार में चौतरफा गिरावट देखी गई। लगभग सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 825.74 अंक या 1.26 प्रतिशत घटकर 64,571.88 अंक और एनएसई निफ्टी 260.90 अंक गिरकर 19,281.75 अंक पर बंद हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को 1.26 फीसदी या 825 अंक की गिरावट के साथ 64,571 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 2 शेयरों के अलावा सभी लाल निशान पर थे। निफ्टी में भी बड़ी गिरावट दर्ज हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.34 फीसदी या 260 अंक की गिरावट के साथ 19,281 पर बंद हुआ। निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 48 शेयर लाल निशान पर और 2 शेयर हरे निशान पर बंद हुए।

RELATED POSTS

ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला

सबसे अधिक नुकसान आईटी, मेटल, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मीडिया और ऑटो इंडेक्स में देखने को मिला। ये 1.3 प्रतिशत से 4.98 प्रतिशत तक फिसल गए। एनएसई पर 1968 शेयर लाल निशान में, जबकि 176 शेयर हरे निशान में बंद हुए।

क्यों आई जबरदस्त गिरावट?

भारतीय शेयर बाजार में आई इस भारी गिरावट के पीछे वजह यूएस ट्रेजरी नोट है। साल 2007 के बाद पहली बार बेंचमार्क 10-ईयर यूएस ट्रेजरी नोट 5 फीसदी से अधिक चढ़ा है। इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते भी निवेशकों का सेंटीमेंट प्रभावित हुआ है।’

निवेशकों के 7.56 लाख करोड़ स्वाहा

दलाल स्ट्रीट में हुए आज के ब्लडबाथ में निवेशकों का भारी नुकसान हुआ है। आज की गिरावट से निवेशकों के 7.56 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। इससे बीएसई का मार्केट कैप घटकर 311.33 लाख करोड़ रुपये रह गया है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ‘निजी बैंकों के अच्छे प्रदर्शन और तेल की कीमतों में मामूली कटौती के बावजूद, निवेशकों का विश्वास निराशावादी बना रहा। घरेलू बाजारों में व्यापक समेकन जारी रहा। लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों के बारे में बढ़ती आशंकाओं ने अमेरिकी 10-ईयर यील्ड में निरंतर वृद्धि को बढ़ावा दिया है।’

टॉप गेनर्स और लूजर्स

सेंसेक्स पैक में 30 में से 28 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं। जेएसडब्लू स्टील, टाटा स्टील, टीसीएस, एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, विप्रो, एचसीएल टेक, सनफार्मा, एसबीआई, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी और कोटक महिंद्रा में सबसे अधिक गिरावट हुई। आज केवल एमएंडएम और बजाज फाइनेंस ही बढ़कर बंद हुए हैं।

छोटे मझोले शेयरों ने नीचे खीचा बाजार 

बाजार को नीचे खीचने का काम आज छोटे-मझोले शेयरों ने किया। निफ्टी का स्मॉलकैप100 इंडेक्स आज के सत्र में 3.59 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ। निफ्टी का मिडकैप50 इंडेक्स 1.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी का मिडकैप100 इंडेक्स 2.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ है।

वैश्विक बाजारों में गिरावट 

वैश्विक बाजारों में मंदी देखने को मिली और एशिया के ज्यादातर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में भी करीब यही हाल देखा जा रहा है। वहीं, अमेरिका के बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुए थे। डॉलर इंडेक्स में हल्की तेजी देखी जा रही है और यह 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 106.027 अंक पर है। वहीं, कच्चे तेल का बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 91.82 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। बाजार के डाटा के मुताबिक, एफआईआई की ओर से शुक्रवार 456 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे गए थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद से बाजार गुलजार,सेंसेक्स में 400 और निफ्टी में 100 से ज्यादा अंक की तेजी…………

ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार में बंपर उछाल ,,सेंसेक्स 3200+ और निफ्टी 1200+ अंक उछला

by UB India News
February 4, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच सोमवार रात को व्यापार समझौते के एलान का बड़ा असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार पर...

सेंसेक्स में 1100 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक लुढ़का

सेंसेक्स में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 100 अंक फिसला

by UB India News
December 18, 2025
0

शेयर बाजार में आज यानी 16 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 84,900 के स्तर पर कारोबार...

शेयर बाजार में मची तबाही , सेंसेक्स 3914 और निफ्टी 1146 अंक लुढ़का ,रिलायंस-अडाणी सभी लहूलुहान

शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 472 अंक टूटा, निफ्टी 25,816 के नीचे

by UB India News
December 10, 2025
0

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी सेशन 9 दिसंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत नकारात्मक रही. प्रमुख...

जीएसटी सुधारों के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार; सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी में भी तेजी

सेंसक्स-निफ्टी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड………

by UB India News
November 28, 2025
0

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को कुछ ऐसा हुआ जिसने दलाल स्ट्रीट को रोमांचित कर दिया। सेंसक्स पहली बार 86,000 के...

सेंसेक्स में 1100 अंक की गिरावट, निफ्टी भी 400 अंक लुढ़का

तेज शुरुआत के तुरंत बाद फिसला शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 25,525 के नीचे

by UB India News
November 12, 2025
0

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे ट्रेडिंग सेशन 11 नवंबर, मंगलवार के कारोबारी दिन की शुरुआत पॉजिटीव रही. कारोबारी...

Next Post
सरदार ऑफ स्पिन बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन , 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

सरदार ऑफ स्पिन बिशन सिंह बेदी का हुआ निधन , 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

वसुंधरा राजे होंगी सीएम फेस ?

वसुंधरा राजे होंगी सीएम फेस ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend