ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हमास के खिलाफ इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक, अल अंसार मस्जिद पर की बमबारी

UB India News by UB India News
October 23, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
हमास के खिलाफ इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक, अल अंसार मस्जिद पर की बमबारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजरायल और हमास के बीच युद्ध जारी है। इजरायल ने हमास पर सबसे बड़ा एयर स्ट्राइक किया है, इजरायल ने अल-अक्सा मस्जिद पर बमबारी की है। इजरायल का कहना है कि इस मस्जिद में हमास के लड़ाके छिपे हुए थे और आतंकी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे थे। इजरायली सेना और शिन बेट ने संयुक्त बयान में कहा है कि एक सैन्य विमान ने उत्तरी वेस्ट बैंक शहर जेनिन में एक मस्जिद से जुड़े भूमिगत आतंकी रास्ते पर हमला किया, जहां हमास और फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के लड़ाके छुपे हुए थे। एक संयुक्त बयान में इजरायली सुरक्षा एजेंसियों ने कहा कि आईडीएफ ने खुफिया जानकारी मिलने के बाद ही इस तरह का हमला किया है। हालांकि इजरायल की तरफ से इस हमले की साजिश के बारे में विस्तार कोई जानकारी नहीं दी गई है।

फिलिस्तीनी डॉक्टरों ने बताया कि इजरायली हमले में अबतक एक शख्स की मौत हो गई है और कई घायल हैं। बता दें कि सात अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था जिसके बाद फिलिस्तीन और इजरायल के बीच युद्ध जारी है। हालिया दिनों में इजरायल का वेस्ट बैंक पर किया गया ये दूसरा बड़ा हवाई हमला है।

RELATED POSTS

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी किया हमला

इजरायल ने सीरिया के बाद हिजबुल्लाह के ठिकानों पर भी हमला किया है। इजरायली सैनिकों ने हवा में ही रॉकेट मार गिराया है।

इजरायल ने सीरिया के अलेप्पो एयरपोर्ट पर किया हमला

इजरायल ने जहां फिलिस्तीन पर एयस्ट्राइक किया है वहीं सीरिया के अलेप्पो एयरपोर्ट पर भी इजरायल ने हमला किया है। हमले में एक शख्स की मौत भी हो गई है।

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र में पेश किया ड्राफ्ट

अमेरिका ने इजरायल की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बनाया है। UN में पेश किए गए ड्राफ्ट में अमेरिका ने कहा है कि-इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार मिलना चाहिए और अब ईरान हमास को हथियार देना बंद करे।

इजरायल के हवाई हमलों में 50 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए

 इज़रायली सेना ने दासमास्कस, अलेप्पो हवाई अड्डों को भी निशाना बनाया। रात भर गाजा पर इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 50 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। गाजा चिकित्सा सूत्रों ने रविवार को कहा कि रात भर गाजा पट्टी पर इजरायली हवाई हमलों में 50 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए।

अमेरिका ने इजरायल को भेजा एयर डिफेंस सिस्टम

पेंटागन ने शनिवार को कहा कि अमेरिका इजरायल को एक टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस (THAAD) प्रणाली और अतिरिक्त पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइल भेजेगा। संयुक्त राज्य अमेरिका ने हाल के सप्ताहों में मध्य-पूर्व में काफीा संख्या में नौसैनिक शक्ति भेजी है, जिसमें दो विमान वाहक, उनके सहायक जहाज और लगभग 2,000 नौसैनिक शामिल हैं। इज़राइल-हमास युद्ध के दौरान क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के कारण वाशिंगटन ईरान समर्थित समूहों की गतिविधि को लेकर सतर्क है।

 

इजरायली सेना की हमास पर कार्रवाई के दौरान गाजा पट्टी में इसके कई सुबूत भी मिले

इजरायल हमास युद्ध यूं ही नहीं छिड़ा, बल्कि इसके पीछे कई देशों और संगठनों की भूमिका अहम है। इजरायली सेना की हमास पर कार्रवाई के दौरान गाजा पट्टी में इसके कई सुबूत भी मिले हैं। इजरायली सेना ने हमास आतंकियों के पास से ईरानी और उत्तर कोरियाई हथियारों की खेप बरामद की है। वहीं इस बीच लेबनान के खतरनाक इस्लामिक संगठन हिजबुल्ला ने बड़ा दावा किया है। ईरान समर्थित इस संगठन का दावा है कि इजरायल हमास युद्ध में उसकी अहम भूमिका है। पहली बार हिजबुल्ला ने खुलकर अपने आप यह बात स्वीकार की है।

लेबनान के चरमपंथी संगठन हिजबुल्ला ने कहा है कि इजराइल और हमास के युद्ध में उसकी ‘‘अहम भूमिका’’ है और यदि इजराइल गाजा पट्टी पर जमीनी हमले शुरू करता है, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी। हिजबुल्ला के उपनेता शेख नईम कासिम का यह बयान उस वक्त आया जब इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में बमबारी तथा ड्रोन से हमले किए और हिजबुल्ला ने इजराइल की ओर रॉकेट और मिसाइलें दागीं। हिजबुल्ला ने कहा कि हमले में शनिवार को उसके छह लड़ाके मारे गए जो दो सप्ताह पहले शुरू हुए युद्ध के बाद एक दिन में मारे गए लोगों की सबसे बड़ी संख्या है।

कासिम ने किया ये बड़ा दावा

कासिम ने कहा कि लेबनान-इजराइल सीमा पर तनाव पैदा करने का हिजबुल्ला के लिए एक स्पष्ट उद्देश्य है। उसने कहा, ”हम इजराइली दुश्मन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें बता रहें है कि हम तैयार हैं।” हमास ने कहा है कि अगर इजराइल गाजा में जमीनी हमले शुरू करता है तो हिजबुल्ला युद्ध में शामिल हो जाएगा। हमास के आतंकवादियों द्वारा दक्षिणी इजराइल के शहरों पर सात अक्टूबर को हमले किए जाने के बाद इजराइल ने गाजा पट्टी की घेराबंदी कर दी और कई जवाबी हवाई हमले किए। मिस्र और गाजा के बीच की सीमा शनिवार को खोल दी गई, जिसके बाद लगभग दो सप्ताह से जारी इजराइली घेराबंदी की वजह से भोजन, दवा और पानी की कमी से जूझ रहे फलस्तीनियों के लिए सहायता पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

हिजबुल्ला इजरायल पर नया मोर्चा खोलने की तैयारी में

इस बात की अटकलें हैं कि ईरान समर्थित हिजबुल्ला उत्तरी इजराइल पर व्यापक पैमाने पर हमले कर इजराइल-हमास युद्ध में एक नया मोर्चा खोलने की कोशिश कर सकता है। हिज्बुल्ला के पास हजारों रॉकेट और मिसाइलों के अलावा विभिन्न प्रकार के ड्रोन हैं। कासिम ने कहा कि उनके संगठन ने लेबनान-इजराइल सीमा पर तनाव पैदा कर इजराइली सेना को उलझा रखा है ताकि वह गाजा पर हमले की तैयारी के बजाय उत्तरी क्षेत्र में व्यस्त रहें। उसने कहा, ”आपको क्या लगता है कि यदि आप फलस्तीनी प्रतिरोध को कुचलने की कोशिश करेंगे, तो क्षेत्र के अन्य लड़ाके कार्रवाई नहीं करेंगे? इस युद्ध में आज हमारी भी अहम भूमिका हैं।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

अमेरिका से तनाव के बीच भारत का नाम क्यों ले रहे बेंजामिन नेतन्याहू…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

इजरायल इन दिनों बैकफुट पर चल रहा है. उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त अमेरिका इन दिनों नाराज चल रहा है. इजरायल...

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

क्या इजरालय के उकसावे में आए ट्रंप?, ईरान में अमेरिकी बमों ने मचा दिया कोहराम

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल ने अमेरिका को चेतावनी दी थी कि ईरान राष्ट्रपति डोनाल्ड...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई करने का दावा...

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

क्या दुनिया को तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर खड़ा कर देगी मिडिल ईस्ट की युद्ध ……………….

by UB India News
July 10, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच चुका है। तुर्की में चल रहे NATO समिट...

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

मुनीर के मंसूबे नाकाम होंगे………………

by UB India News
July 8, 2026
0

पाकिस्तान एक बार फिर भारत के एक्शन से बौखला गया है. भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल...

Next Post
भारत ने दिखाया बड़ा दिल ,फिलिस्तीन को भेजी राहत सामग्री, वायु सेना का C-17 विमान रवाना

भारत ने दिखाया बड़ा दिल ,फिलिस्तीन को भेजी राहत सामग्री, वायु सेना का C-17 विमान रवाना

आज देवी दुर्गा के अष्टम स्वरूप की पूजा , शीतला मंदिर पहुंचे सीएम नीतीश ,पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

आज देवी दुर्गा के अष्टम स्वरूप की पूजा , शीतला मंदिर पहुंचे सीएम नीतीश ,पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend