ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत ने दिखाया बड़ा दिल ,फिलिस्तीन को भेजी राहत सामग्री, वायु सेना का C-17 विमान रवाना

UB India News by UB India News
October 23, 2023
in सेना
0
भारत ने दिखाया बड़ा दिल ,फिलिस्तीन को भेजी राहत सामग्री, वायु सेना का C-17 विमान रवाना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इजराइल और फिलिस्तीनी चरमपंथी संगठन हमास के बीच जारी युद्ध में भारी तबाही देखने को मिल रही है. इजराइली सेना गाजा पट्टी स्थित हमास के ठिकानों को लगातार निशाना बना रही है. इसके साथ ही इजराइल के तरफ से गाजा पट्टी में बिजली, पानी और खाद्द सामग्री की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है, जिसके बाद वहां खाने-पीने जैसे बेसिक चीजों का संकट खड़ा हो गया है. यही वजह है कि मानवीय आधार पर दुनियाभर के देश फिलिस्तीन को राहत सामग्री भेज रहे हैं. इस बीच भारत ने भी फिलिस्तीन के लोगों के लिए राहत सामग्री भेजी है.

#WATCH | Hindon Air Base, Ghaziabad (Uttar Pradesh) | An IAF C-17 flight carrying nearly 6.5 tonnes of medical aid and 32 tonnes of disaster relief material for the people of Palestine departs for El-Arish airport in Egypt.

The material includes essential life-saving medicines,… pic.twitter.com/aAlNbhEJ9L

— ANI (@ANI) October 22, 2023

RELATED POSTS

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

आज यानी रविवार को गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस से फिलिस्तीन के लोगों के लिए लगभग 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर IAF C-17 की उड़ान मिस्र में एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुई. सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सुविधाएं, जल शुद्धिकरण टैबलेट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल हैं.

भारत ने फ़िलिस्तीन को मानवीय सहायता भेजी; वायुसेना का सी-17 विमान 6.5 टन चिकित्सा सहायता और 32 टन आपदा राहत सामग्री लेकर मिस्र के एल-अरिश हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ

राहत सामग्री में आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, तंबू, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, स्वच्छता सामग्री और जल… pic.twitter.com/j2CIv34qtW

— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) October 22, 2023

 

इजराइली बमबारी में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया

वहीं,  शिया सैन्य समूह ने कहा है कि लेबनान-इजराइल सीमा पर इजराइली बमबारी में हिजबुल्लाह का एक लड़ाका मारा गया और एक अन्य घायल हो गया. शनिवार शाम को जारी एक बयान में कहा गया कि हिजबुल्लाह ने अपने लड़ाके के प्रति शोक व्यक्त किया.  समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, हिजबुल्लाह ने यह भी घोषणा की कि उसके लड़ाकों ने उत्तरी इज़राइल में डोवेव के आसपास एक इजराइली हमर वाहन पर निर्देशित मिसाइलें दागीं, इससे उसके चालक दल के सदस्य मारे गए और घायल हो गए.

इजराइली सेना ने दक्षिणी शहरों के बाहरी इलाकों पर बमबारी की

लेबनानी आंतरिक सुरक्षा बलों के सूत्रों ने समाचार एजेंसी को बताया कि इजराइली सेना ने दक्षिणी शहरों के बाहरी इलाकों पर बमबारी की, इससे 15 घरों को गंभीर नुकसान हुआ और वन क्षेत्रों व अंगूर के बागों में आग लग गई. इस बीच, लेबनानी सैन्य सूत्रों ने कहा कि एक इजराइली ड्रोन ने दक्षिणपूर्वी लेबनान के हुला शहर के केंद्र में एक कार पर मिसाइल दागी, इससे उसके चालक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. सूत्रों ने बताया कि हिजबुल्लाह ने जवाबी कार्रवाई में कब्जे वाले शेबा फार्म्स और कफरचौबा हिल्स में चार इजराइली साइटों को निर्देशित मिसाइलों से निशाना बनाया और तीन अन्य क्षेत्रों पर रॉकेट व तोपखाने के गोले से बमबारी की.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

भारत की मिसाइलें बन रहीं दुनिया की जरूरत……………

by UB India News
July 8, 2026
0

भारत के रक्षा क्षेत्र के लिए मंगलवार एक अहम दिन बनकर आया। दरअसल, इंडोनेशिया ने भारत से उसकी ब्रह्मोस मिसाइल...

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

भारत के कितने विमान गिरे? ये बयान राहुल गांधी की गले की फांस बना! …………..

by UB India News
June 25, 2026
0

पाकिस्तान का ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल विमानों को मार गिराने का दावा झूठा साबित हुआ है. भारतीय वायुसेना के एक दस्तावेज...

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

भारत ने अपने कुछ परमाणु हथियारों को ऑपरेशनल रूप से तैनात किया है…………………

by UB India News
June 10, 2026
0

भारत की परमाणु रणनीति को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट ने बड़ा दावा किया है. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट...

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

ब्रह्मोस से लैस होंगे नेवी के 8 नए कॉर्वेट युद्धपोत, 40 हजार करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी……

by UB India News
June 4, 2026
0

भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को नई धार देने वाला नेक्स्ट जेनरेशन कॉर्वेट (NGC) प्रोजेक्ट जल्द ही अंतिम मंजूरी की...

Next Post
आज देवी दुर्गा के अष्टम स्वरूप की पूजा , शीतला मंदिर पहुंचे सीएम नीतीश ,पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

आज देवी दुर्गा के अष्टम स्वरूप की पूजा , शीतला मंदिर पहुंचे सीएम नीतीश ,पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़

तेलंगाना में बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट ,तीन सांसद और 12 महिलाओं को टिकट दिया

तेलंगाना में बीजेपी ने जारी की कैंडिडेट लिस्ट ,तीन सांसद और 12 महिलाओं को टिकट दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend