ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज भारत अपने पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड से धर्मशाला में खेलेगा , दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अबतक हारी नहीं हैं

UB India News by UB India News
October 23, 2023
in क्रिकेट
0
आज भारत अपने पांचवें मुकाबले में न्यूजीलैंड से धर्मशाला में खेलेगा , दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अबतक हारी नहीं हैं

RELATED POSTS

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारत की अपने पांचवें मुकाबले में टक्कर न्यूजीलैंड से होगी. मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा. दोनों ही टीमों ने अब तक अपने चारों मैच जीती हैं. बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड पॉइंट्स टेबल में पहले और भारत दूसरे स्थान पर है. 1992 के बाद से सभी ICC टूर्नामेंट में (WTC 2019-21 और 2021-23 चक्रों के केवल फाइनल को ध्यान में रखते हुए), भारत ने 9 मुकाबलों में से सिर्फ एक में न्यूजीलैंड को मात दी है. पिछले वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हार मिली थी. ऐसे में भारत के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है. रोहित एंड कंपनी इस मैच को जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंचना चाहेगी.

विश्व कप में अब तक एक से अधिक मुकाबलों की मेजबानी करने वाले सभी वेन्यू में से, धर्मशाला-लखनऊ के साथ, ने तेज गेंदबाजों को हर पारी के पहले 10 ओवर में सबसे अधिक स्विंग मिली है. भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान भी ऐसा ही रह सकता है. जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज भारतीय पेस अटैक की सबसे अहम कड़ी हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ हार्दिक पंड्या नहीं खेलेंगे लेकिन मोहम्मद शमी को मौका मिलता है तो वो भी नई गेंद से स्विंग हासिल करने की क्षमता रखते हैं. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले वनडे में से तीन भारत ने जीते हैं जबकि दो मैच बेनतीजा रहे हैं.

न्यूजीलैंड के पास भी ट्रेंट बोल्ट, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन के रूप में अच्छी पेस तिकड़ी है. वहीं, स्पिन डिपार्टमेंट में मिचेल सैंटनर के लिए अब तक विश्व कप काफी अच्छा बीता है. वो टूर्नामेंट में सबसे अधिक 11 विकेट ले चुके हैं. दोनों टीमों का टॉप ऑर्डर भी चल रहा है.

इस विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली और डेवोन कॉनवे क्रमश: दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. भारत का मध्यक्रम भी रन बना रहा है. पंड्या के स्थान पर भारत सूर्यकुमार यादव या ईशान किशन में से किसी को प्लेइंग-11 में जगह दे सकता है. वहीं, तीसरे तेज गेंदबाज के लिए शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी में से किसी एक को मौका मिल सकता है.

भारत की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सूर्यकुमार यादव/ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर/ मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11: डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, टॉम लाथम (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमेन, मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट

हेड-टु-हेड और हालिया रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 116 वनडे खेले गए हैं। भारत ने 58 और न्यूजीलैंड ने 50 मैच जीते। 7 मैच बेनतीजा रहे। वहीं एक मैच टाई भी हुआ।

वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। टूर्नामेंट में दोनों के बीच 9 मैच हुए। 5 में न्यूजीलैंड, जबकि 3 में भारत को जीत मिली। एक मुकाबला 2019 में बारिश की वजह से बेनतीजा रहा। यहां तक 2019 में पिछला मुकाबला न्यूजीलैंड ने ही जीता था।

भारत वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से आखिरी बार साल 2003 में जीता था। उसके बाद दोनों टीमों का मुकाबला सीधे 2019 वर्ल्ड कप में हुआ, जहां एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा, और सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हार मिली। यानी टीम इंडिया को टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 20 सालों से जीत का इंतजार है।

  • भारत : पिछले 5 वनडे में से 4 में जीत मिली। महज एक मैच में हार का सामना करना पड़ा।
  • न्यूजीलैंड : पिछले 5 में से सभी मैच जीती। यहां तक की टीम पिछले छह मैच से लगातार जीती है।

दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में पांचवां मैच
दोनों टीमों का इस वर्ल्ड कप में पांचवां मैच रहेगा। भारत और न्यूजीलैंड को शुरुआती चारों मैचों में जीत मिली है, और दोनों पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 पोजीशन पर बरकरार हैं। दोनों टीमों के 8-8 पॉइंट्स हैं, लेकिन न्यूजीलैंड बेहतर रनरेट के कारण पहले स्थान पर है।

रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए
इस वर्ल्ड कप भारत से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और एक अर्धशतक भी है। वहीं गेंदबाजी में पेसर जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा विकेट झटके है।

कॉन्वे टॉप स्कोरर, सैंटनर टॉप विकेटटेकर
न्यूजीलैंड की ओर से टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर डेवोन कॉन्वे हैं। उन्होंने एक सेंचुरी लगाई है। बॉलिंग में मिचेल सैंटनर टॉप विकेटटेकर है, उन्होंने चार मैचों में 11 विकेट लिए हैं।

टीम न्यूज
भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आज नहीं खेलेंगे। हार्दिक 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ बॉलिंग करते हुए इंजर्ड हो गए थे। अपने स्पेल के पहले ओवर में तीसरी गेंद फेंकने के बाद उनकी एंकल मुड़ गई थी। मैच के बीच ही उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया। स्कैन रिपोर्ट आने के बाद साफ हुआ कि उनकी इंजरी गंभीर नहीं है।

पिच रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है। इस मैदान पर अब तक 7 वनडे खेले गए हैं। पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम ने 3 और चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं।

वेदर फॉरकास्ट
धर्मशाला का शनिवार को मौसम साफ नहीं रहेगा। बदल छाए रहेंगे और काफी ठंड भी रहेगी । बारिश की 42% आशंका है। तापमान 18 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

आखिर टीम इंडिया बार-बार क्यों हार रही है?…………….

by UB India News
July 8, 2026
0

इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

गांगुली ने ममता के कहने पर यूसुफ पठान को संदेश भेजने के दावों का किया खंडन……..

by UB India News
June 6, 2026
0

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने...

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

अगर तुमने पूछा, तो मैं सुबह ही तुम्हारे यहां रेड करवा दूंगा…………….

by UB India News
June 5, 2026
0

आईपीएल 2026 का समापन हो गया. विनर-रनर का ऐलान हो गया. अब उसी आईपीएल को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ....

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

by UB India News
June 2, 2026
0

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली...

Next Post
इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया

इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार, वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने 229 रन से हराया

महुआ मोइत्रा विवाद में ममता बनर्जी ने साधी चुप्पी,  पार्टी ने बनाई दूरी ,

महुआ मोइत्रा विवाद में ममता बनर्जी ने साधी चुप्पी, पार्टी ने बनाई दूरी ,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend