ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

40 साल बाद भारत में IOC बैठक की हुई शुरुआत, ओलंपिक मेजबानी को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने कही ये बात

UB India News by UB India News
October 15, 2023
in खास खबर, खेल
0
40 साल बाद भारत में IOC बैठक की हुई शुरुआत, ओलंपिक मेजबानी को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने कही ये बात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की 141वीं बैठक भारत में हो रही है। भारत 40 साल बाद IOC की बैठक की मेजबानी कर रहा है।  इससे पहले 1983 में दिल्ली में इस बैठक का आयोजन हुआ था। बीजिंग में हुई पिछली बैठक में ये फैसला हुआ था कि अगली बैठक भारत में होगी। भारत ने अभी तक एक बार भी ओलंपिक की मेजबानी नहीं की है। IOC की मौजूदा बैठक में भारत ओलंपिक 2036 की मेजबानी हासिल करने के लिए बोली की तैयारी कर रही है। IOC की 141वीं बैठक का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और ओलंपिक मेजबानी को लेकर उन्होंने बड़ी बात कही है।

PM नरेंद्र मोदी ने कही ये बात 

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी की बैठक का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक का आयोजन देश में करने के लिये अपने प्रयासों में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। क्योंकि यह 140 करोड़ भारतीयों का सपना है। उनकी आकांक्षा है। इस सपने को हम आपके सहयोग से पूरा करना चाहते हैं। इससे पहले भारत 2029 में होने वाले युवा ओलंपिक की मेजबानी का भी इच्छुक है। मुझे विश्वास है कि भारत को आईओसी का निरंतर सहयोग मिलता रहेगा। भारत बड़े स्तर पर वैश्विक आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। यह दुनिया ने जी20 की मेजबानी के दौरान देखा है।

40 साल बाद भारत में हो रही बैठक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 40 साल बाद भारत में आईओसी की बैठक होना हमारे लिए बहुत गौरव की बात है। बीते सालों में भारत ने हर प्रकार के वैश्विक खेल टूर्नामेंट आयोजित करने के अपने सामर्थ्य को साबित किया है। हमने हाल ही में शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया जिसमें विश्व के 186 देश शामिल हुए। हमने महिला फुटबॉल अंडर-17 विश्व कप, पुरुष हॉकी विश्व कप, निशानेबाजी विश्व कप की भी मेजबानी की। भारत हर साल दुनिया में सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का भी आयोजन करता है। उत्साह के इस माहौल में सब यह सुनकर भी खुश हैं कि आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने क्रिकेट को 2028 ओलंपिक में शामिल किये जाने का प्रस्ताव रखा है। उम्मीद है जल्दी ही हमें इस बारे में बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खेल हमारे ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भाव को भी सशक्त करते हैं। इसलिए हमारी सरकार हर स्तर पर खेल को बढावा देने के लिए काम कर रही है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, खेलो इंडिया यूथ गेम्स, खेलो इंडिया विंटर गेम्स और जल्द आयोजित होने वाले खेलो इंडिया पैरा खेल इसके उदाहरण हैं। खेल सिर्फ पदक जीतने का नहीं, बल्कि दिलों को जीतने का माध्यम है। खेल सबका है और सबके लिए है। खेल सिर्फ चैम्पियन ही तैयार नहीं करते बल्कि विश्व को शांति, प्रगति और कल्याण की ओर भी अग्रसर करते हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
गगनयान मिशन के लिए अनमैन्ड फ्लाइट टेस्ट अक्टूबर अंत तक

गगनयान मिशन के लिए 4 टेस्ट फ्लाइट भेजेगा ISRO

PM मोदी का गरबा गीत …..

PM मोदी का गरबा गीत .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend