ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी,वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेलाा जाएगा

UB India News by UB India News
October 13, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया की जीत का सिलसिला जारी,वर्ल्ड कप में आज ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेलाा जाएगा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

खेल जगत के लिए बुधवार 11 अक्टूबर का दिन काफी खास रहा। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच दोस्ताना अंदाज भी देखने को मिला। वर्ल्ड कप में आज का मैच पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और शानदार फॉर्म में चल रही साउथ अफ्रीका के बीच खेलाा जाएगा।

टीम इंडिया आईसीसी विश्व कप 2023 में अब तक कमाल का प्रदर्शन कर रही है। पहले दो मैचों में जिस तरह का खेल खिलाड़ियों ने दिखाया है, उससे तो लगता है कि आने वाले दिनों में भी ये कारवां यहीं पर रुकने वाला नहीं है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जहां विराट कोहली और केएल राहुल ने कमाल की पारियां खेलीं, वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले ने ऐसी आग उगली की पूरी दुनिया देखती रह गई। ईशान किशन, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भी अच्छे हाथ दिखाए। इस बीच श्रेयस अय्यर ने भले ही 25 रन की छोटी सी पारी खेली हो, लेकिन उन्होंने एक ऐसा कीर्तिमान रच दिया है, जिसे तोड़ना तो दूरी की बात है, सोचना भी बाकी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल होगा।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ शतक, विराट कोहली का अर्धशतक

भारत और अफगानिस्तान के बीच​ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में रोहित शर्मा ने जहां शानदार शतक जड़ा और कई कीर्तिमान ध्वस्त कर दिए, वहीं ईशान किशन ने भी 47 बॉल पर 47 रन की एक ठोस पारी खेली। इसके बाद नंबर तीन पर आए विराट कोहली ने 56 गेंद पर 55 रन बनाए। नंबर चार पर आए श्रेयस अय्यर ने 23 बॉल पर 25 रन बनाए। इसमें एक चौका एक छक्का शामिल रहा। लेकिन इसी एक छक्के को लगाकर ​श्रेयस अय्यर ने नया कीर्तिमान रच दिया। उनका ये छक्का 101 मीटर दूरी का था, जो इस साल के विश्वकप का सबसे लंबा छक्का था। मजे की बात ये है कि इससे कुछ ही देर पहले रोहित शर्मा ने 93 मीटर लंबा छक्का लगाया था, लेकिन श्रेयस अय्यर ने आते ही अपने कप्तान का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

आईसीसी विश्व कप 2023 में सबसे लंबा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज 
वनडे विश्व कप 2023 में सबसे लंबे छक्के की बात की जाए तो अब श्रेयस अय्यर 101 मीटर लंबा छक्का लगाकर नंबर एक पर पहुंच गए हैं। वहीं रोहि शर्मा 93 मीटर का सिक्स लगाकर दूसरे पायदान पर हैं। साउथ अफ्रीक के मार्को जानसेन ने 89 मीटर लंबा छक्का लगाया था, कुछ ही दिन पहले तक वे सबसे लंबा सिक्स लगाने के मामले में नंबर एक पर थे, लेकिन अब तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इंग्लैंड के जॉस बटलर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 88 मीटर लंबा छक्का लगाया था। इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी जोस बटलर ही हैं। उन्होंने इसी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 87 मीटर का भी एक सिक्स लगाया था। अभी तक विश्व कप में 9 मैच खेले जा चुके हैं। अभी 39 मैच तो बाकी हैं। देखना होगा कि क्या श्रेयस अय्यर का सबसे लंबे छक्के का रिकॉर्ड कोई तोड़ पाता है या फिर आने वाले समय में भी श्रेयस अय्यर ही नंबर एक पर रहते हैं।

रिकॉर्ड्स से भरा रहा भारत-अफगानिस्तान मुकाबला, अकेले रोहित ने किए ये बड़े कारनामे

वर्ल्ड कप 2023 के 9वें मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से करारी मात दी। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रन बोर्ड पर लगाए। जवाब में टीम इंडिया ने मात्र 35 ओवर में इस टारगेट को सिर्फ 2 विकेट खोकर चेज कर लिया। इस मैच के हीरो भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा रहे जिन्होंने अपनी घातक सेंचुरी के दम पर टीम को जीत के पार पहुंचा दिया।

रोहित के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान
273 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। वहीं उन्हें दूसरे छोर से ईशान किशन का बखूबी साथ मिला। रोहित ने इस मैच में मात्र 84 गेंदों पर 130 रनों की पारी खेली। रोहित के बल्ले से 16 चौके और 5 छक्के निकले। वहीं उनके साथ ओपनिंग करने आए ईशान ने 47 गेंदों पर 47 रन बनाए। इसके बाद विराट कोहली ने नाबाद 55 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 25 रन बनाकर टीम को जीत के पार कराया।

लेकिन ये मैच रोहित शर्मा के लिए याद रखा जाएगा, जिन्होंने इस एक मुकाबले में इंटरनेशनल क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स को चूर करके रख दिया। रोहित अब वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक (7) मारने वाले बल्लेबाज बन गए। वहीं उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (555) भी हो चुके हैं। इसके अलावा रोहित वर्ल्ड कप में सबसे तेज (19 पारियां) 1000 रन बनाने वाले भी बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं रोहित वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक (63) मारने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन चुके हैं।

बुमराह ने किया गेंदबाजी में कमाल

इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 272 रन बोर्ड पर लगाए थे। अफगानिस्तान की ओर से हशमतुल्लाह शाहिदी ने 80 रन बनाए। अजमतउल्लाह ओमरजाई ने 62 रनों की पारी खेली। हालांकि दिल्ली की सपाट पिच पर ये स्कोर काफी कम रहा। अफगानिस्तान को कम स्कोर पर रोकने का सबसे अच्छा काम जसप्रीत बुमराह ने किया। बुमराह ने इस मैच में 4 विकेट झटके। वहीं 2 विकेट हार्दिक पांड्या ने लिए। इसके अलावा 1-1 विकेट शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने लिए।

ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत पर नजर, दक्षिण अफ्रीका से आज टक्कर

वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मैच में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से होगी. दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में श्रीलंका को शिकस्त दी थी जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने ओपनिंग मैच में भारत से हारा था. विश्व कप में अगर दोनों टीमों का रिकॉर्ड देखें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है. ऑस्ट्रेलिया ने 3 मैच जीते हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका को 2 मैच में जीत मिली है. एक मुकाबला टाई रहा है. पिछले महीने भी दोनों देशों के बीच 5 वनडे की सीरीज खेली थी, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने जीता था.’

विश्व कप में गुरुवार को एक मैच खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टक्कर दक्षिण अफ्रीका से होगी. ऑस्ट्रेलिया को पहले मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच मैच की अगर बात करें तो 3 दक्षिण अफ्रीका और दो ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं. पिछले महीने ही दक्षिण अफ्रीका ने अपने घर में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में हराया था.

मार्कस स्टोइनिस ऑस्ट्रेलियाई टीम में आ सकते हैं. वो हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण भारत के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कैमरन ग्रीन की जगह प्लेइंग-11 में आ सकते हैं. दक्षिण अफ्रीका पहला मैच जीता था. ऐसे में प्लेइंग-11 में बहुत बदलाव की गुंजाइश नहीं दिख रही. बस, लखनऊ के विकेट को देखते हुए तबरेज शम्सी के रूप में एक स्पिनर को प्लेइंग-11 में जोड़ा जा सकता है. हालांकि, आईपीएल 2023 के बाद लखनऊ में नई पिच तैयार की गई है. आईपीएल 2023 के दौरान लखनऊ के विकेट को लेकर काफी हंगामा मचा था.

दक्षिण अफ्रीका ने पहले मैच में ही श्रीलंका के खिलाफ 428 रन बनाए थे, जोकि विश्व कप का सबसे बड़ा स्कोर है. उस मैच में दक्षिण अफ्रीका के तीन बैटर्स क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्करम और रासी वेन डर डुसेन ने भी शतक जमाया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, शराब नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में पहली बार आया नाम

मनीष सिसोदिया के लिए आज बहुत बड़ा दिन, जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

क्या तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया?

क्या तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ी दुनिया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend