ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जे पी नड्डा ने कैसे मिला गठबंधन का नया ज्ञान?

UB India News by UB India News
October 6, 2023
in Lokshbha2024, पटना, बिहार
0
जे पी नड्डा ने कैसे मिला गठबंधन का नया ज्ञान?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एक बयान देकर अपनी सहयोगी पार्टियों को बड़ा मैसेज दे दिया है। उन्होंने बिहार भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष कैलाशपति मिश्र की जन्मशताब्दी समारोह में कहा कि बीजेपी अब किसी को कंधे पर नहीं बैठाएगी। अब पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी। जे पी नड्डा के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। बिहार, ओडिशा, पंजाब, महाराष्ट्र में एनडीए के पुराने सहयोगियों के तेवर देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने सबक लिया है। 1996 के बाद से इन राज्यों में बीजेपी ने गठबंधन के सत्ता में आने के बाद सहयोगी दलों को ड्राइविंग सीट पर बैठाया और खुद बैकसीट पर रही। बिहार में समता पार्टी के नीतीश कुमार, पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल, महाराष्ट्र में शिवसेना और ओडिशा में बीजेडी के मुख्यमंत्री बने। मगर दो दशक में सहयोगी दलों ने अलग-अलग मुद्दे पर बीजेपी को कठघरे में खड़ा कर दिया। जब बीजेपी ने गठबंधन की अगुवाई का दावा किया तो इन दलों ने रिश्ते तोड़ दिए। अब बीजेपी गठबंधन के सहयोगियों से सीटों के आधार के पार तोल-मोल करेगी।

2009 में बीजेडी ने दिया था बीजेपी को पहला झटका
गठबंधन की राजनीति में सबसे पहला झटका ओडिशा में बीजू जनता दल ने दिया। 1997 में बीजू जनता दल के गठन में बीजेपी की बड़ी भूमिका रही। नवीन पटनायक को ओडिशा में नेतृत्व सौंपने के लिए बीजेपी के केंद्रीय नेताओं ने भी मेहनत की। 1998 से 2009 तक नवीन पटनायक केंद्र और राज्य में एनडीए का हिस्सा रहे। श्रीकांत जेना और दिलीप रे जैसे नेता केंद्र और राज्य के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बने। 2004 में बीजेपी लोकसभा चुनाव के बाद केंद्र की सत्ता से बाहर हो गई। इसके बाद से ही नवीन पटनायक ने बीजेपी को दरकिनार करना शुरू किया। राज्य में बीजेपी-बीजेडी की सरकार चलती रही। तब तक बीजू जनता दल ने ओडिशा में पकड़ मजबूत कर ली। अचानक 2009 में बीजेडी ने बीजेपी को झटका देते हुए एकतरफा गठबंधन तोड़ने की घोषणा कर दी। इसके बाद से बीजेपी ओडिशा में विपक्ष में चली गई। हालांकि केंद्र की बीजेपी सरकार के लिए नवीन पटनायक संसद में संकटमोचक के तौर पर दिखते रहे हैं।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

मोदी युग शुरु होते ही नीतीश कुमार ने 2013 में मारी पलटी
भारतीय जनता पार्टी और नीतीश कुमार के रिश्ते भी 1996 में ही बने थे। लालू यादव से नाराज नीतीश कुमार और जार्ज फर्नांडीस ने समता पार्टी बनाई। एकीकृत बिहार में तब 324 सीटें हुआ करती थी। 2000 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी 124 सीट लेकर बड़ी पार्टी बनी, मगर उसे पूर्ण बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को तब 67 और समता पार्टी को 34 सीटें मिली थीं। केंद्र में 13 दिन की सरकार से अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को 1998 और 1999 में सहानुभूति के वोट मिले थे। बीजेपी और समता पार्टी ने बहुमत नहीं होते हुए भी सरकार बनाने का दावा कर दिया। बीजेपी ने ज्यादा सीटें जीतने के बावजूद नीतीश कुमार को सीएम पद की शपथ दिलाई। इसका असर 2005 के चुनावों में दिखा। बीजेपी-जेडीयू गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला। 2013 में नरेंद्र मोदी के पीएम कैंडिडेट बनते ही जेडी यू ने बीजेपी से रिश्ता तोड़कर आरजेडी से हाथ मिला लिया। 2017 में दोनों दोबारा मिले मगर उनका दिल नहीं मिला। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद दूसरी बार नीतीश कुमार और बीजेपी का रिश्ता टूट गया। बीजेपी ने इसे नीतीश कुमार का छल बताया। अब दोनों दल केंद्र और राज्य में पक्ष-विपक्ष हैं और तीखे हमलों का दौर जारी है।

सत्ता के सवाल पर महाराष्ट्र में शिवसेना से रिश्ता टूटा
1989 में राम मंदिर आंदोलन के दौर में महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना पहली बार साथ आई। बीजेपी नेता प्रमोद महाजन और शिवसेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे ने इस गठबंधन को बीएमसी चुनाव से लोकसभा चुनाव तक लेकर गए। पहले शिवसेना ने महाराष्ट्र में ड्राइविंग सीट संभाली। शिवसेना के मनोहर जोशी और नारायण राणे सीएम बनाए गए। बीजेपी के नेता मंत्री पद से संतोष करते रहे। 2014 में मोदी युग में हालात बदल गए। बीजेपी को 122 और शिवसेना को 63 सीटें मिलीं। बीजेपी ने नेतृत्व का दावा ठोक दिया और देवेंद्र फड़नवीस मुख्यमंत्री बने। एनसीपी के डर से तब शिवसेना आधे मन से सरकार में शामिल हुई। 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना-बीजेपी गठबंधन ने 163 सीटें जीतीं। बीजेपी को 106 और शिवसेना को 57 सीटें मिलीं। इस बार शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने सीएम पद पर दावा ठोंक दिया। बीजेपी ड्राइविंग सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं हुई और 30 साल का गठबंधन टूट गया।

चुनाव हारते ही अकाली दल ने पंजाब में छोड़ा साथ
पंजाब में शिवसेना अकाली दल के बीच 1996 में ही गठबंधन हुआ था। अकाली दल, समता पार्टी और शिवसेना ऐसी पार्टियां थीं, जिसने केंद्र में अटल बिहारी की 13 दिनों की सरकार का समर्थन किया था। पंजाब में बीजेपी ने अकाली दल को बड़ा भाई का दर्जा दिया। इसके बाद प्रकाश सिंह बादल पंजाब में एनडीए का नेतृत्व करते रहे। दोनों दलों में खटास उस शुरू हुई, जब उनका गठबंधन 2017 में चुनाव हार गया। केंद्र में अकाली दल मोदी सरकार में शामिल भी हुई। फिर कृषि कानून के मुद्दे पर अकाली दल बीजेपी से अलग हो गई। इसके बाद दोनों दलों के बीच तीखे हमले भी हुए। 2022 के नतीजों के बाद दोनों दलों के बीच दूरियां बढ़ गई। अकाली दल ने बीजेपी के साथ किसी भी गठबंधन से इनकार कर दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
बिहार में कुछ क्षेत्रीय पार्टी सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है

बिहार में कुछ क्षेत्रीय पार्टी सिर्फ परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है

कठोरता से नष्ट करना होगा आतंकी तंत्र

कठोरता से नष्ट करना होगा आतंकी तंत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend