ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तुर्की ने आत्मघाती हमले का लिया बदला, इराक में कुर्द लड़ाकों के ठिकानों पर किया हवाई हमला

UB India News by UB India News
October 3, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
तुर्की ने आत्मघाती हमले का लिया बदला, इराक में कुर्द लड़ाकों के ठिकानों पर किया हवाई हमला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तुर्की की राजधानी अंकारा में आत्मघाती बम हमले (Suicide Attack) के बाद उसने बदला लेने के लिए उत्तरी इराक में हवाई हमला (Airstrikes) किया है. तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस हवाई हमले में कुर्द आतंकवादी समूह पीकेके (Kurdish Militant Group PKK) के 20 ठिकानों को नष्ट कर दिया गया. इस संगठन ने ही आत्मघाती बम हमले की जिम्मेदारी ली थी. इससे पहले रविवार को तीन महीने की गर्मियों की छुट्टी के बाद तुर्की की संसद के दोबारा खुलने से कुछ घंटे पहले अंकारा में हुए एक आत्मघाती आतंकी हमले में दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए थे. इसके बारे में जानकारी देते हुए तुर्की के आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा था कि दो आतंकवादियों ने इस हमले को अंजाम दिया था. एक हमलावर की विस्फोट में मौत हो गई और दूसरा पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया.

This is the moment two "terrorists" blew up a car outside the Interior Ministry in Ankara. pic.twitter.com/EoshPbOWqm

— DW News (@dwnews) October 1, 2023

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

तुर्की सरकार के प्रवक्ता ने एक्स पर एक बयान में कहा कि 1 अक्टूबर को रात 9 बजे इराक के उत्तर में मेटिना, हाकुर्क, कैंडिल और गारा क्षेत्रों में आतंकवादी ठिकानों और अलगाववादी आतंकवादी संगठन के खिलाफ हवाई अभियान चलाए गए. कुल 20 ठिकानों को नष्ट कर दिया गया. इनमें गुफाएं, बंकर और गोदाम शामिल थे, जिनका इस्तेमाल हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादी किया करते थे. इस हमले में कई आतंकवादियों को मार गिराया गया. बयान में कहा कि तुर्की की सेनाएं अपने महान राष्ट्र और मातृभूमि के अस्तित्व और सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगी. जब तक कि एक भी आतंकवादी नहीं बचा है, ये लड़ाई जारी रहेगी.

तुर्की सरकार ने कहा कि इस हवाई हमले में आम नागरिकों को नुकसान न पहुंचाने के लिए कई एहतियाती उपाय किए गए थे. इसके बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन अभियानों से आतंकवादी संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है. बयान में कहा गया कि तुर्की के दुश्मन एक रात अचानक हमारे सुरक्षा बलों की सांस को अपनी गर्दन पर महसूस करेंगे. ऐसी प्रक्रिया में जहां आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई इतनी संवेदनशील, प्रभावी और सफल है. यह बहुत जरूरी है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जनता दुष्प्रचार की गतिविधियों, विशेष रूप से आतंकवादी संगठन की ओर से किए जाने वाले प्रयासों के खिलाफ के प्रति सतर्क रहे.

तुर्की में न्याय मंत्री यिलमाज टुनक ने कहा कि आतंकवादी हमले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि ये हमले किसी भी तरह से आतंकवाद के खिलाफ तुर्की की लड़ाई में बाधा नहीं बनेंगे. आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई और अधिक दृढ़ता के साथ जारी रहेगी. गौरतलब है कि पिछले कई साल में अंकारा में हुआ यह पहला बम विस्फोट है. पिछले साल नवंबर में मध्य इस्तांबुल में एक व्यस्त पैदल यात्री सड़क पर विस्फोट में छह लोगों की मौत और 81 लोगों के घायल होने के लगभग एक साल बाद ये वारदात सामने आई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है :पीएम मोदी भोपाल में

पीएम मोदी का नाम और कमल का निशान... बीजेपी ने बनाया विधानसभा चुनाव में जीत का प्लान

मणिपुर दो छात्रो की हत्या केस में दो महिला सहित 4 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मणिपुर दो छात्रो की हत्या केस में दो महिला सहित 4 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend