ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

खुली जीप, भीड़ के बीच से एंट्री, ये है पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार का नया स्टाइल

UB India News by UB India News
October 2, 2023
in खास खबर, संपादकीय
0
खुली जीप, भीड़ के बीच से एंट्री, ये है पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार का नया स्टाइल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस साल के नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम) में, जबकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुट गए हैं. वोटरों तक पहुंचने के लिए तमाम कोशिशें हो रही हैं. नेता रैली, जनसभा और रोड शो का सहारा ले रहे हैं. बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैंपेनिंग शुरू कर दी है. हालांकि इस बार पीएम मोदी के चुनाव प्रचार का स्टाइल काफी बदला-बदला नजर आ रहा है.

बात चाहे जनसभा में एंट्री की हो या भाषण की या फिर रोड शो के दौरान की. हर जगह नरेंद्र मोदी का अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है. यही नहीं, उनके कपड़ों के स्टाइल में भी थोड़ा बहुत बदलाव नजर आ रहा है. आइए आपको आज बताते हैं पीएम के इन्हीं बदले अंदाज के बारे में विस्तार से.

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

1. स्टेज पर एंट्री का तरीका बदला

अभी तक नरेंद्र मोदी जनसभा में स्टेज पर पहुंचने के लिए उस रास्ते का इस्तेमाल करते थे, जिसे पहले से उनके लिए ही बनाया जाता था. सुरक्षाकर्मी उस रास्ते को पहले से स्कैन करके रखते थे. पर पिछले दिनों भोपाल की जनसभा में उन्होंने इसका तरीका बदल दिया. वह भीड़ के बीच से बने रास्ते से निकलते हुए स्टेज पर पहुंचे.

2. रोड शो के लिए अब ओपन जीप

चुनाव प्रचार के मद्देनजर होने वाले रोड शो के लिए भी नरेंद्र मोदी ने काफी कुछ बदलाव किया है. पहले वह जहां अपनी कार में गेट के किनारे खड़े होकर या सन रूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते थे, वहीं अब वह कार की जगह ओपन जीप में निकल रहे हैं. ओपन जीप में आने से वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना पा रहे हैं, जबकि लोग भी उन्हें अपने पास महसूस करते हैं. इस तरह वह गुजरात के मिनी रोड शो में भी निकले थे, जबकि राजस्थान में ऐसा ही हुआ.

3. कपड़ों में भी बदलाव

पीएम मोदी अपने कपड़ों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. मोदी ने रोड शो और जनसभा के लिए कपड़ों के स्टाइल को भी बदला है. वह अब ऐसे कपड़े का चयन कर रहे हैं जिससे वह लोगों के बीच के ही लगें. लोग उनसे जुड़ा हुआ महसूस कर सकें. जैसा कि पिछले दिनों गुजरात में एक मिनी रोड शो के दौरान वह सादे सफेद कुर्ते में नजर आ रहे थे, उनका गमछा भी सादा था. केसरी रंग का यह गमछा आम लोगों के गमछे जैसा ही नजर आ रहा था.

4. जनसभा में भाषण के दौरान

अगर आप पीएम मोदी के मौजूदा भाषण और पहले के भाषण की तुलना करेंगे तो आपको इसमें अंतर नजर आएगा. पहले मोदी मंच से बार-बार किसी भी लाइन को शुरू करते वक्त भाइयों-बहनों और मित्रों कहते थे. वहीं, अब उन्होंने इसका इस्तेमाल लगभग कम कर दिया है.

5. बाहर की अपलब्धियों पर ज्यादा फोकस

नरेंद्र मोदी अब अपने भाषणों में लोकल मुद्दों और उपलब्धियों पर कम बात करते दिख रहे हैं. वह इसकी जगह अब इंटरनेशनल अचीवमेंट्स को भुनाते दिख रहे हैं. वह लोगों से दुनिया में भारत के बढ़ते कद का जिक्र करते हैं. वह जी-20 के आयोजन जैसी उपलब्धियों को गिनाते हैं. वह चंद्रयान-3 से विदेशों में भारत की चमक जैसी चीजों को गिनाते हैं और लोगों से पूछते हैं कि जब दुनिया में भारत का मान बढ़ता है तो क्या आपको अच्छा नहीं लगता.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 22, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 22, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
नीतीश कुमार गैंग चला रहे हैं,गैंग में भी विद्रोह हो गया है: सम्राट चौधरी

नीतीश कुमार गैंग चला रहे हैं,गैंग में भी विद्रोह हो गया है: सम्राट चौधरी

महीने भर से ललन सिंह की सक्रियता में कमी के क्या है राज ?

महीने भर से ललन सिंह की सक्रियता में कमी के क्या है राज ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend