ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे , चुनावी राज्य को देंगे 13500 करोड़ की सौगात

UB India News by UB India News
October 2, 2023
in दक्षिण भारत
0
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे , चुनावी राज्य को देंगे 13500 करोड़ की सौगात

RELATED POSTS

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (1 अक्टूबर) को तेलंगाना के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वह राज्य को 13,500 करोड़ रुपये से अधिक कीमत में बनाई जा रही कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पीएम मोदी अपने तेलंगाना दौरे के दौरान नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारे से संबंधित महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे.  इसमें सड़क, रेल, पेट्रोलियम, नेचुरल गैस और हायर एजुकेशन से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

जक्लेर-कृष्णा नई रेलवे लाइन का लोकार्पण

प्रधानमंत्री मोदी अपने तेलंगाना दौरे के दौरान नागपुर-विजयवाड़ा इकोनॉमिक कॉरिडोर की नींव रखेंगे। साथ ही एनएच-365बीबी के 59 किमी लंबे सूर्यापेट से खम्मम खंड की चार लेन भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह परियोजना हैदराबाद-विशाखापत्तनम कॉरिडोर का एक हिस्सा है। इसे भारतमाला परियोजना के तहत विकसित किया गया है। इसके साथ ही पीएम 37 किलोमीटर जक्लेर-कृष्णा नई रेलवे लाइन का भी लोकार्पण करेंगे।

हैदराबाद यूनिवर्सिटी के नए भवनों का उद्घाटन 

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृष्णा स्टेशन से हैदराबाद-रायचूर पहली ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वहीं, हसन-चेरलापल्ली एलपीजी पाइपलाइन परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पांच नए भवनों का उद्घाटन करेंगे। इनमें स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, गणित एवं सांख्यिकी विद्यालय, प्रबंधन अध्ययन स्कूल, व्याख्यान कक्ष परिसर-III और सरोजिनी नायडू स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड कम्युनिकेशन शामिल है।

बीआरएस-कांग्रेस पार्टी पर साधा निशाना

तेलंगाना दौरे से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य में सत्तारूढ़ बीआरएस (BRS) के साथ कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, तेलंगाना के लोग बीआरएस के कमजोर शासन से थक चुके हैं। साथ ही कांग्रेस को लेकर भी उनका भरोसा खत्म हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीआरएस और कांग्रेस दोनों वंशवादी पार्टियां हैं, जिनका जनता की सेवा करने का लक्ष्य नहीं है।

ये हैं वे परियोजनाएं जिनका पीएम मोदी करेंके शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के महबूबनगर में जिन परियोजनाओं का शिलान्यास या लोकार्पण करेंगे उनमें नागपुर-विजयवाड़ा आर्थिक गलियारा का हिस्सा हैं. इन परियोजनाओं में 108 किमी लंबा नेशनल हाईवे -163जी के खम्मम खंड तक फोर लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीनफील्ड राजमार्ग और 90 किमी लंबा फोन लेन एक्सेस नियंत्रित ग्रीन फील्ड राजमार्ग शामिल हैं. इन परियोजनाओं की कुल कीमत 6400 करोड़ रुपये है. इन परियोजनाओं के चालू होने से वारंगल और खम्मम के बीच की दूरी 14 किमी और खम्मम व विजयवाड़ा के बीच की दूरी लगभग 27 किमी कम हो जाएगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

तमिलनाडु में गोवध पर पूर्ण प्रतिबंध के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक……………

by UB India News
July 14, 2026
0

तमिलनाडु की थलापति विजय सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने मद्रास हाईकोर्ट के उस...

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

तमिलनाडु में हिंदुत्व की सियासत हाशिये पर क्यों खड़ा दिखता है………………

by UB India News
June 9, 2026
0

यह जगजाहिर है कि जब हिंदुत्व की राजनीति की बात आती है, तो तमिलनाडु इसके हाशिये पर खड़ा दिखता है,...

कर्नाटक कांग्रेस के अंदर क्यों मचा हुआ जबर्दस्त घमासान ………….

कर्नाटक की कहानी; कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक या बीजेपी के भाग्य खुले……………….

by UB India News
May 29, 2026
0

कर्नाटक में कांग्रेस ने कार्यकाल के बीच सीएम बदल दिया। 77 साल के सिद्धारमैया की जगह 64 साल के डीके...

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

कर्नाटक का नाटक खत्‍म…………

by UB India News
May 28, 2026
0

कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रहे सत्ता हस्तांतरण के विवाद पर आखिरकार कांग्रेस हाईकमान ने निर्णायक कदम उठा...

Next Post
महीने की शुरुआत के साथ महंगाई का डबल अटैक, आज से ऑनलाइन गेमिंग पर लगेगा 28% GST ,

महीने की शुरुआत के साथ महंगाई का डबल अटैक, आज से ऑनलाइन गेमिंग पर लगेगा 28% GST ,

भारतीय एजेंसी आज से तय करेगी कारों की सेफ्टी रेटिंग

भारतीय एजेंसी आज से तय करेगी कारों की सेफ्टी रेटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend