ADVERTISEMENT
Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ये विचाराधारा की लड़ाई, एक तरफ गांधी जी, दूसरी ओर गोडसे…राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकला पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें वह मध्य प्रदेश सरकार को भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेर सकते हैं।

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in मध्यप्रदेश
0
ये विचाराधारा की लड़ाई, एक तरफ गांधी जी, दूसरी ओर गोडसे…राहुल गांधी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शाजापुर में जनसभा को संबोधित किया. राहुल ने इस दौरान कहा कि ये विचाराधारा की लड़ाई है. एक ओर कांग्रेस पार्टी और दूसरी तरफ आरएसएस और बीजेपी… एक तरफ गांधी जी दूसरी ओर गोडसे

राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जब लोगों से उनकी बात हुई सभी ने यही शिकायत की कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया. महाकाल लोक, व्यापमं का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में एमबीबीएस की सीटें बेची जा रही हैं.

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

वायनाड सांसद ने कहा कि अगर सरकार के दावे सही हैं तो आखिर किसान सड़क पर क्यों हैं? भारत के इतिहास में पहली बार किसान टैक्स पे कर रहा है.  राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी चुने हुए लोगों के लिए काम करती है. राज्य में किसानों के आत्महत्या की संख्या बढ़ रही है लेकिन सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है.

राहुल गांधी ने शाजापुर में जातीय जनगणना को ही मुद्दा बनाया. बोले हमारी सरकार आएगी तो पहला काम जाति के आधार पर गणना का होगा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इंदौर पहुंच गए हैं. यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ समेत कई अन्य ने उनका स्वागत किया.

इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी को रिसीव किया।
इंदौर एयरपोर्ट पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी को रिसीव किया।

230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची जन आक्रोश यात्रा

ध्यप्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने 26 सितंबर से जन आक्रोश यात्राओं का आगाज किया था। प्रदेश के 7 अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस के 7 सीनियर नेताओं ने इन यात्राओं की शुरुआत की थी। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंची हैं। कांग्रेस का कहना है कि जन आक्रोश यात्रा के जरिए पार्टी ने जनता के बीच BJP सरकार की खामियों समेत कमलनाथ की सवा साल की सरकार के कामकाज और उनके 11 वचनों को जनता के सामने रखा है।

शुक्रवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शाजापुर पहुंची। वाहनों के काफिले के साथ पहुंची यात्रा का शाजापुर में स्वागत किया गया। यहां हुए नुक्कड़ सभा में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलाई कला में पहुंचेंगे और जन आक्रोश यात्रा में शामिल होकर लोगों से चर्चाएं भी करेंगे। प्रदेश की चुनावी सभा का श्री गणेश शाजापुर जिले की पोलायकलां से करेंगे।

जन आक्रोश यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री जीतू पटवारी, शाजापुर विधायक हुकुम सिंह कराड़ा सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

जीतू पटवारी बोले- उज्जैन की घटना से प्रदेश शर्मसार

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कि उज्जैन में हुई बलात्कार की घटना से प्रदेश शर्मसार है। मुख्यमंत्री इस पर मनगढ़ंत बयान देते हैं। मध्य प्रदेश में 9 बेटियां रोज बलात्कार का शिकार हो रही है। वहीं प्रदेश की 2 लाख से ज्यादा बेटियां पिछले 3 साल में गायब हो चुकी है। सामूहिक बलात्कार होना यहां की रूटीन प्रक्रिया हो गई है, और यहां की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। अधिकारी-कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर चिंतित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के आर्थिक हालात पूरी तरह से चरमरा गए हैं। 3000 करोड रुपए हर महीने सरकार को कर्ज लेना पड़ रहा है। प्रदेश में 1 करोड़ रेवेन्यू इकट्ठा होता है और उस पर 3 लाख करोड़ का कर्ज सरकार लेती है। जिसको लेकर लोग अब आक्रोशित हैं। आम जनता सभी इस भाजपा की शिवराज सरकार पर आक्रोशित है। वह अपना आक्रोश आने वाले चुनाव में जताएगी। वहीं उन्होंने कहा कि अब शिवराज जी को जाना होगा और कांग्रेस और कमलनाथ जी को आना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा अब समझ चुकी है कि सत्ता अपने हाथ में नहीं है। इसलिए भाजपा अपने दिग्गज नेताओं को विधानसभा का चुनाव लड़वा रही है। जिसमें केंद्रीय मंत्री सांसद प्रदेश अध्यक्ष ऐसे कई दिग्गज नेताओं को विधानसभा चुनावी मैदान में उतार रहे हैं, क्योंकि अब भाजपा जान चुकी है कि अब उनकी दाल गलने वाली नहीं है। यह भी देखने को मिल रहा है कि इस बार शिवराज जी का चेहरा बीजेपी आगे नहीं करना चाहती और आने वाला चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ना चाहती है।

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के 30 सितंबर को शाजापुर जिले में होने वाले कार्यक्रम को लेकर कहा कि शाजापुर शुजालपुर और काला पीपल की इस पवित्र धरती पर युवाओं को कर्मचारियों को आम जनता को और महिलाओं के साथ-साथ प्रदेश की 9 करोड़ जनता को शाजापुर जिले के पोलायकलां से हमारे नेता राहुल गांधी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी वही नेता हैं, जिन्होंने 3000 किलोमीटर पैदल यात्रा कर लोगों से मिले और उनके दर्द को समझा।

जीतू पटवारी ने कहा कि होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी यह सभा आयोजित की जा रही है। यह उनकी प्रदेश की पहली सभा इस चुनाव की होगी, जिसका श्री गणेश वह शाजापुर जिले के पोलायकला से करने जा रहे हैं। पहली बार ऐसा होगा कि शाजापुर जिले से कोई वरिष्ठ नेता अपने चुनावी सभाओं का शंखनाद करेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

मध्यप्रदेश भाजपा में परिवारवाद पर दोहरा मापदंड ?

by UB India News
September 14, 2025
0

मध्यप्रदेश भाजपा संगठन ने हाल ही में जिला कार्यकारिणियों से नेताओं के परिजनों को हटाया, लेकिन विधानसभा और लोकसभा चुनाव...

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

राहुल गांधी आज भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ का किये शुभारंभ………..

by UB India News
June 3, 2025
0

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। उनका राजाभोज एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने...

मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

मध्य प्रदेश में निवेश के ‘महाकुंभ’ का आगाज, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ……

by UB India News
February 25, 2025
0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से इंडस्ट्री लीडर्स का महामंच सज गया है. इसमें कई दिग्गज शामिल हुए...

Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प सप्ताह का किया आगाज, जानें क्या है यह और क्यों है खास

पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प सप्ताह का किया आगाज, जानें क्या है यह और क्यों है खास

कांग्रेस और सहयोगियों की सरकारों भी अगड़ी जातियों के अफसर चला रहे हैं….

कांग्रेस और सहयोगियों की सरकारों भी अगड़ी जातियों के अफसर चला रहे हैं....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend