ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प सप्ताह का किया आगाज, जानें क्या है यह और क्यों है खास

UB India News by UB India News
October 1, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम नरेंद्र मोदी ने संकल्प सप्ताह का किया आगाज, जानें क्या है यह और क्यों है खास
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकांक्षी ब्लॉकों के लिए ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ कर दिया है। संकल्प सप्ताह देश के आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाला कार्यक्रम है। यह आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) के प्रभावी कार्यान्वयन से जुड़ा हुआ है। जनवरी 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में सुधार करना है। इस कार्यक्रम की लॉन्चिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधियों से बातचीत की। बता दें कि इस कार्यक्रम में भाग लेनेके लिए देशभर के अलग-अलग हिस्सों से हस्तशिल्पकार और कारीगर पहुंचे थे।

ब्लॉक के विकास में ग्राम पंचायतों की अहम भूमिका

बता दें कि ये वही हस्तशिल्पकार और कारीगर हैं, जिन्होंने बीते दिनों गौतमबुद्धनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई थी। पीएम मोदी इस दौरान सभी स्टालों पर गए और कारीगरों से बातचीत की। बता दें कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम में कया गया है, जहां कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ग्राम पंचायतें जब तेजी से काम करती हैं तभी ब्लॉक का विकास हो पाता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारत मंडपम में किया जा रहा है, इससे भारत की सोच का पता चलता है।

RELATED POSTS

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का नाम

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि एक महीने के भीतर यहां पर वो लोग बैठे हैं जो देश के लिए काम कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले यहां वो लोग बैठे थे, जो दुनिया को दिशा देने का काम कर रहे हैं। यहां जब विश्वभर के नेता बैठे थे, तब उन्होंने वैश्विक मुद्दों पर बात की और अभी यहां बैठे लोग देश के ग्रामीण स्तर की बात कर रहे हैं। मेरे लिए यह कार्यक्रम जी20 से कम नहीं है। यह कार्यक्रम हमारे टीम भारत की सफलता का प्रतीक है। ये कार्यक्रम भविष्य के भारत के लिए अहम है। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लाई गई योजनाओं का जब भी जिक्र किया जाएगा तो उसमें आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। समान आवास मॉडल का पालन करने वाली पिछली सरकारों की तुलना में हमारी सरकार ने स्थानीय रूप से हासिल सामग्रियों के इस्तेमाल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने देश के 112 जिलों में 25 करोड़ लोगों के जीवन को बदलने का काम किया है और उनके जीवन में सुधार हुआ है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

‘ईरान-अमेरिका के बीच शांति समझौता…………..

अमेरिका-ईरान की 60 दिन की डील आज खत्म, अब क्या होगा?

by UB India News
August 17, 2026
0

मिडिल ईस्ट में जारी जंग को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच जो अंतरिम समझौता (MoU) हुआ...

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

भारतीय बैंकिंग सेक्टर में आने वाले समय में देखने को मिल सकते है बड़े बदलाव ……………

by UB India News
August 17, 2026
0

भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लक्ष्य के बीच सरकार अब बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी...

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

राहुल गांधी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों से खुद मिलने की अपील की…………….

by UB India News
August 17, 2026
0

झारखंड में छात्र आंदोलन जारी है. स्टूडेंट्स बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे हैं. इस...

Next Post
कांग्रेस और सहयोगियों की सरकारों भी अगड़ी जातियों के अफसर चला रहे हैं….

कांग्रेस और सहयोगियों की सरकारों भी अगड़ी जातियों के अफसर चला रहे हैं....

मणिपुर हिंसा का खालिस्तान कनेक्शन! कुकी नेता के कनाडा में दिए भाषण से अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

मणिपुर हिंसा का खालिस्तान कनेक्शन! कुकी नेता के कनाडा में दिए भाषण से अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend