ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश को जागरूक करो, एक आंदोलन शुरू करो”: यूट्यूबर्स से बोले PM मोदी

UB India News by UB India News
September 29, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
भारत ठीक पर…….

RELATED POSTS

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूट्यूब पर दिखाई जाने वाले कंटेंट के निर्माताओं से अपने काम के जरिये स्वच्छता, डिजिटल भुगतान और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान पर जागरूकता फैलाने का बुधवार को आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘देश को जागरूक करो, एक आंदोलन शुरू करो.”पीएम कहा कि वह 15 वर्ष से एक यूट्यूब चैनल के माध्यम से देश और दुनिया से जुड़े हुए हैं.

पीएम मोदी ने लगभग पांच हजार विषय सामग्री निर्माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी विषय सामग्री लोगों को प्रभावित करती है और उनके पास इसे और अधिक प्रभावी बनाने का मौका है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब मिलकर करोड़ों लोगों को महत्वपूर्ण बातें आसानी से सीखा और समझा सकते हैं. दोस्तों, वैसे तो मेरे चैनल पर हजारों वीडियो हैं, लेकिन मेरे लिए सबसे ज्यादा संतुष्टि तब हुई जब मैंने यूट्यूब के माध्यम से हमारे देश के लाखों छात्रों से परीक्षा तनाव, अपेक्षा प्रबंधन, उत्पादकता जैसे विषयों पर बात की.”

कुछ विषयों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ पिछले नौ वर्ष में एक बड़ा अभियान बन गया है, जिसमें हर कोई योगदान दे रहा है.

उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियों ने इसका समर्थन किया और देश के सभी हिस्सों में लोगों ने इसे एक मिशन में बदल दिया और ‘यूट्यूबर्स’ ने स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बना दिया. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमें रुकना नहीं है. जब तक स्वच्छता भारत की पहचान नहीं बन जाती, हम नहीं रुकेंगे. इसलिए, स्वच्छता आप सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए.”

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दूसरा विषय है- डिजिटल पेमेंट. यूपीआई की सफलता के कारण आज दुनिया के डिजिटल भुगतान में भारत की हिस्सेदारी 46 प्रतिशत है. आप देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को डिजिटल भुगतान करने के लिए प्रेरित करें, उन्हें अपनी वीडियो के माध्यम से सरल भाषा में डिजिटल भुगतान करना सिखाएं.”

मोदी ने कहा कि एक अन्य विषय ‘वोकल फॉर लोकल’ है. उन्होंने कहा, भारत में बहुत सारे उत्पाद स्थानीय स्तर पर बनाए जाते हैं और स्थानीय कारीगरों के पास अद्भुत कौशल है. उन्होंने विषय सामग्री निर्माताओं से कहा कि वे अपने काम के जरिए भी इन्हें बढ़ावा दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि ये विषय जन आंदोलन से जुड़े हैं और देश के लोगों की ताकत ही उनकी सफलता का आधार है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

भारत की राजनीति और संसदीय इतिहास में ऐतिहासिक बदलाव के तौर पर देखा महिला आरक्षण और डिलिमिटेशन बिल ……….

by UB India News
July 16, 2026
0

यह बात इसी साल बस 3 महीने पहले की ही है. अप्रैल में संसद का विशेष सत्र चल रहा था,...

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

PM मोदी ने 2022 में… रूस-यूक्रेन युद्ध पर इस देश के नेता ने किया बड़ा खुलासा

by UB India News
July 15, 2026
0

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पोलैंड ने बड़ा खुलासा किया है. पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव थियोफिल बार्टीशेव्स्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र...

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

अमेरिका–ईरान युद्ध : भारत के लिए आर्थिक और राजनीतिक संकट की नई परीक्षा

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया के इतिहास में कुछ युद्ध ऐसे होते हैं, जिनकी गोलियां सीमाओं के भीतर चलती हैं, लेकिन उनकी गूंज पूरी...

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 14, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

Next Post
सोशल मीडिया के दुश्चक्र में आधी आबादी

सोशल मीडिया के दुश्चक्र में आधी आबादी

दरभंगा एम्स के निर्माण पर फिर ग्रहण!

ए टू जेड' नहीं सवर्ण विरोधी मानसिकता वाली 'एम-वाई' की पार्टी है राजद, माफी मांगें तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend