ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ए टू जेड’ नहीं सवर्ण विरोधी मानसिकता वाली ‘एम-वाई’ की पार्टी है राजद, माफी मांगें तेजस्वी

UB India News by UB India News
September 28, 2023
in पटना, भाजपा
0
दरभंगा एम्स के निर्माण पर फिर ग्रहण!
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा के कविता पाठ- ‘ठाकुर साहब’ पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है. ए टू जेड की राजनीति पर चलने का दावा करनेवाले तेजस्वी यादव की पार्टी में आलम यह है कि राजद में दो खेमे बन गए हैं. जदयू भी राजद पर हमलावर है. इसी तरह भाजपा ने भी राजद को घेरना शुरू कर दिया है. इसी क्रम में लोजपा (पारस) गुट ने भी राजद को घेरा है और सवर्ण विरोधी बताया है.

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने मनोज झा के बयान पर आरजेडी में मचे घमासान पर कहा, आरजेडी की मानसिकता ऊंची जाति के खिलाफ रही है. लालू जी ने कहा था भूरा बाल साफ करो. यह पार्टी जितना भी प्रयास कर ले अपना चरित्र नहीं बदल सकती. बता दें कि पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी राजद को सवर्ण विरोधी करार देते हुए हमला बोला था और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से माफी मांगने को कहा था.

RELATED POSTS

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

सुशील मोदी ने कहा, राजद सांसद मनोज झा ने जिस तरह से नाम लेकर ठाकुर ( राजपूत) जाति का अपमान किया है, उसके लिए पार्टी के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को क्षमा मांगनी चाहिए. मनोज झा ने राज्यसभा में नारी शक्ति वंदन (महिला आरक्षण ) विधेयक का विरोध करते हुए, जो कविता पढी, वह ठाकुर जाति के लोगों के प्रति दुराग्रह और अपमान से भरी थी.

सुशील मोदी ने आगे कहा कि राजद ने इससे पहले ठाकुर सहित सभी ऊंची जातियों के गरीबों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के एनडीए सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया था और विधेयक के विरोध में वोट डाले थे. राजद ने ठाकुर जाति के अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को “एक लोटा पानी” कह कर अपमानित किया था. इससे आहत होकर उन्होंने एम्स में भर्ती रहते हुए मृत्यु शैया से ही अपना इस्तीफा लालू प्रसाद को भेज दिया था.

भाजपा नेता ने कहा, देश को मनरेगा जैसी गरीब-कल्याण योजना देने वाले रघुवंश प्रसाद सिंह ऊंची जाति के गरीबों को भी आरक्षण देने के पक्ष में थे, इसलिए राजद ने अंतिम दिनों उनका अपमान किया. इस पाप के कारण 2019 के संसदीय चुनाव में राजद लोकसभा की एक भी सीट नहीं जीत सका. मोदी ने कहा राजद हिंदू धर्म का अपमान करने वाली ऐसी भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी है, जिसमें “एम-वाई” के अलावा किसी का सम्मान नहीं. यह कभी “ए टू जेड” की पार्टी नहीं हो सकती.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी ने अपने तरकश से सारे ‘तीर’ निकाल दिए

by UB India News
July 16, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी की प्रतिष्ठा दांव पर लग चुकी है। चुनाव भले नरेंद्र भगत मंडल के अध्यक्ष नीरज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

स्वास्थ्य मंत्री ने पटना के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के साथ की समीक्षा बैठक दिए कई अहम निर्देश…………

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने बुधवार को पटना के प्रमुख...

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

पर्यटन विभाग ने 1301 करोड़ की नई योजनाएं की मंजूर

by UB India News
July 16, 2026
0

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संवाद कक्ष में बुधवार को पर्यटन विभाग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस...

Next Post
94वीं बर्थ एनिवर्सरी……..

94वीं बर्थ एनिवर्सरी........

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में निधन

प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन का 98 वर्ष की आयु में निधन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend