ADVERTISEMENT
Thursday, July 16, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने पार्टी से दिया इस्तीफा

UB India News by UB India News
September 28, 2023
in खास खबर, जदयू
0
जदयू के पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने पार्टी से दिया इस्तीफा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में जदयू में खलबली मचती दिखाई दे रही है। यहां पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को भेजा है। इधर, नंदन के इस्तीफे के बाद जदयू छोड़कर अपनी नई पार्टी बना चुके उपेंद्र कुशवाहा का भी एक बयान सामने आया है। कुशवाहा ने कहा है कि जदयू में टूट निश्चित है।

जानकारी के अनुसार, रणवीर नंदन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को पत्र लिखकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। नंदन ने अपने इस पत्र की एक प्रति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को भी भेजी है।

नंदन के इस्तीफे से अटकलें तेज

नंदन ने बहुत ही साधारण अंदाज में अपना इस्तीफा लिखा है। उन्होंने सिर्फ एक लाइन में लिखा है कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। इसमें उन्होंने अपने इस्तीफा देने के पीछे की कोई वजह नहीं बताई है।

RELATED POSTS

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

नंदन ने अपने लैटर हैड पर लिखे गए इस पत्र में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को संबोधित किया है। उन्होंने इसमें नीचे अपने हस्ताक्षर कर तारीख (27 सितंबर 2023) का उल्लेख किया है।

बता दें कि रणवीर नंदन पहले ही बयान दे चुके हैं कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को साथ आना चाहिए। अब इस्तीफे के बाद उनके भाजपा में जाने या फिर एनडीए में शामिल पार्टियों में से किसी एक का दामन थामने की चर्चा तेज हो गई है।

उपेंद्र कुशवाहा ने की भविष्यवाणी

इधर, जदयू से अलग होकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी बनाने वाले उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने एक बयान में कहा है कि जदयू में अभी और टूट होना निश्चित है। बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा जदयू के राजद के साथ गठबंधन बनाने को लेकर काफी लंबे समय तक खफा रहे। इसके बाद उन्होंने जदयू छोड़कर अपनी नई पार्टी बना ली थी। उधर, भाजपा नेता सुशील मोदी ने भी अपने एक बयान में उपेंद्र के इस दावे को सही ठहराया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

डोनाल्ड ट्रंप के मनमाने फैसलों के यूरोप ने बड़ा कदम उठाया………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस ने बीते कई दशकों से अलग-अलग देशों के सुरक्षा मानक तय करने में...

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ : मंदिर भी बना, अयोध्या भी बदली ,भारत ने सांस्कृतिक आत्मविश्वास पाया है…………

चढ़ावा चोरी : धर्म और नैतिकता के बीच के अंतर को समझने की आवश्यकता है …………………..

by UB India News
July 16, 2026
0

भारतीय क्या स्वभाव से ही भ्रष्ट होते हैं? ऐसे भ्रष्ट कि भगवान राम तक को न बख्शें। दशकों से लोग...

क्या विपक्ष ‘सनातन और सेक्युलरिज्म’ के द्वंद्व से बाहर निकल पाएंगे?

क्या विपक्ष ‘सनातन और सेक्युलरिज्म’ के द्वंद्व से बाहर निकल पाएंगे?

by UB India News
July 16, 2026
0

जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जनाधार और प्रभाव बढ़ रहा है, वहीं विपक्षी दलों द्वारा उन्हें हटाने की मुहिम तेज...

नीतीश कुमार पर दिखने लगा है उम्र का असर?

नीतीश कुमार कल नई दिल्ली में नए सरकारी आवास में करेंगे गृह प्रवेश

by UB India News
July 16, 2026
0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल शुक्रवार 17 जुलाई को एक दिन के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उनका...

Next Post
लालू यादव की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, IRCTC घोटाले मामले में सुनवाई आज

देवघर ट्रेजरी अवैध निकासी मामले में लालू प्रसाद की मुसीबतें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही

भवन निर्माण करने वालों को झटका, अचानक बढ़ गए सीमेंट के दाम

भवन निर्माण करने वालों को झटका, अचानक बढ़ गए सीमेंट के दाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend