ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत-अमेरिका के मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर से सहमा चीन

UB India News by UB India News
September 25, 2023
in Lokshbha2024, परिवहन
0
6000 KM लंबा भारत-मध्य पूर्व यूरोप आर्थिक गलियारा -व्यापार का भूगोल’ भी बदलने की तैयारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत, अमेरिका, सऊदी अरब और यूएई के मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर के ऐलान के बाद अब चीन भी ऐक्‍शन में आ गया है। चीन ने अरब देशों के बीच में बीआरआई को लेकर सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। चीन ने बीआरआई के सदस्‍य अरब देशों के साथ ट्रेड फेयर का आयोजन किया है जिसमें 23 अरब डॉलर से ज्‍यादा की डील हुई है। इस ट्रेड फेयर में मिस्र, सऊदी अरब और कतर समेत 60 देशों ने हिस्‍सा लिया। चीन ने पिछले कुछ समय से खाड़ी देशों के साथ अपनी दोस्‍ती को काफी बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों के मुताबिक चीन की कोशिश है कि अमेरिका का इस इलाके पर प्रभाव कम हो रहा है और उसका फायदा उठाया जा सकता है।

चीन की नजर मिडिल ईस्‍ट कॉरिडोर पर भी है और इसी वजह से वह बीआरआई को अब तेजी से आगे बढ़ाना चाहता है। चीन ने व्‍यापार के साथ-साथ खाड़ी के दो बड़े दुश्‍मनों ईरान और सऊदी अरब के बीच शांति डील कराई थी। इस ट्रेड फेयर में आए अरब देशों ने कृषि के क्षेत्र में आदान-प्रदान बढ़ाने पर सहमति जताई है। दरअसल, खाड़ी देशों में अमेरिका के घटते प्रभाव के बीच चीन अब इस इलाके का बड़ा खिलाड़ी बन गया है। जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान भारत मिडिल ईस्‍ट यूरोप कॉरिडोर के ऐलान से जहां इस इलाके में काफी उत्‍साह है तो कई देशों को चिंता भी सता रही है।

RELATED POSTS

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

चीन को भारतीय कॉर‍िडोर से लगी मिर्ची

चीन के व‍िशेषज्ञ अब बीआरआई को टक्‍कर देने के लिए डिजाइन किए गए इस भारतीय कॉरिडोर की कमियां निकालने में जुट गए हैं और वे इसे केवल ‘कल्‍पना’ करार दे रहे हैं। चीनी व‍िशेषज्ञ वांग शियाओयू कहते हैं कि यह कहना कठिन है कि भारतीय कॉरिडोर चीन के बीआरआई को टक्‍कर दे पाएगा। उन्‍होंने कहा कि अमेरिका, कुछ यूरोपीय देश और भारत कैसे इसे क्रियान्वित करेंगे या कैसे इसके लिए पैसा जुटाएंगे, यह देखना होगा। उन्‍होंने कहा कि क्‍या इन देशों के पास इतना इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर क्षमता है कि वे इस प्रॉजेक्‍ट को पूरा कर पाएं।

जिनप‍िंंग का 1+2+3 का फॉर्म्युला

वांग ने कहा कि इसमें एक अन्‍य बाधा चीन और अरब देशों के बीच संबंध है। उन्‍होंने दावा किया कि चीन और अरब देशों के बीच रिश्‍ते बहुत मजबूत हैं और इस कॉरिडोर का बहुत ज्‍यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं भारतीय व‍िशेषज्ञों का कहना है कि यह सही है कि अमेरिका का अरब जगत पर प्रभाव कम हुआ है और चीन ने अपनी पकड़ मजबूत की है। चीन इसे साउथ साउथ कोऑपरेशन का उदाहरण बता रहा है। चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने साल 2014 में सहयोग के लिए 1+2+3 का फॉर्म्युला दिया था। इसमें 1 का मतलब ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग, 2 का मतलब दो पंख यानि आधारभूत ढांचा और व्‍यापार, वहीं 3 का मतलब परमाणु ऊर्जा, स्‍पेस सैटलाइट और नवीन ऊर्जा जैसी अत्‍याधुनिक तकनीकों पर जोर दिया जाना था।

चीन के ‘नाटो’ में शामिल होंगे अरब देश ?

शी जिनपिंग के राष्‍ट्रपति बनने के बाद अब खाड़ी देशों के साथ चीन का व्‍यापार 300 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। चीन का अरब देशों में सीधा निवेश 23 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। चीन ने खाड़ी देशों में बीआरआई के 200 प्रॉजेक्‍ट को पूरा किया है। इसका दोनों ही देशों के करीब दो अरब लोगों को फायदा हुआ है। चीन अरब लीग और जीसीसी तथा ओआईसी के जरिए अरब देशों के साथ अपनी दोस्‍ती को मजबूत कर रहा है। चीन के ईरान और सऊदी के बीच दोस्‍ती कराने को ऐतिहासिक घटना करार दिया जा रहा है। अब चीन की कोशिश है कि इन देशों को जीएसआई में शामिल किया जाए जो चीन नाटो देशों से निपटने के लिए सैन्‍य गठबंधन बना रहा है। अरब लीग आज चीन को सबसे ज्‍यादा तेल की आपूर्ति कर रहे हैं। चीन बढ़े पैमाने पर आधारभूत ढांचा, साइबर सुरक्षा, बिग डेटा, एआई और ई कॉमर्स के क्षेत्र में खाड़ी देशों को सहयोग दे रहा है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

बिहार में होने जा रही यातायात क्रांति की शुरुआत ……………..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना और उसके आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर है। राजधानी पटना...

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

क्या भारत में भयंकर शॉर्टेज है बिचुमेन की !…………………

by UB India News
July 10, 2026
0

ईरान युद्ध फिर से शुरू होने का ख़तरा तो ख़बरों में बना ही हुआ है. एक और ख़बर है इससे...

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

पटना-गया रेलखंड पर आधी रात को चोरों ने काटा 35 मीटर हाईटेंशन तार, 3 घंटे ठप रहा रेल परिचालन

by UB India News
July 10, 2026
0

पटना-गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में ऊंटा-मदारपुर के समीप चोरों द्वारा गुरुवार की सुबह डाउन लाइन में करीब 35 मीटर...

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप की छुट्टी, गूगल प्ले स्टोर से हटा BAT-BMS App, सरकार का एक्शन

by UB India News
July 4, 2026
0

सरकार के निर्देश पर ई-रिक्शा को बंद करने वाले ऐप BAT BMS App को Google Play Store और Apple App...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

Next Post
कनाडा में ‘कबूतरबाजी’ रैकेट चला रहे खालिस्तानी, 30 से ज्यादा गुरुद्वारों में बनाई पैठ, खुफिया एजेंसियों का खुलासा

कनाडा में 'कबूतरबाजी' रैकेट चला रहे खालिस्तानी, 30 से ज्यादा गुरुद्वारों में बनाई पैठ, खुफिया एजेंसियों का खुलासा

एमपी की राजनीति में नरेंद्र तोमर की वापसी, वेटिंग में CM शिवराज की सीट, बीजेपी के टिकट बंटवारे का समझें गुणा-गणित

एमपी की राजनीति में नरेंद्र तोमर की वापसी, वेटिंग में CM शिवराज की सीट, बीजेपी के टिकट बंटवारे का समझें गुणा-गणित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend