ADVERTISEMENT
Tuesday, July 14, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हम एक बार फिर चुनाव जीत रहे : राहुल

UB India News by UB India News
September 25, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में हम एक बार फिर चुनाव जीत रहे : राहुल

RELATED POSTS

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश में आगामी कुछ महीनों में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां जोरों पर है। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष दोनों ही अपनी जीत को सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास में लगा हुआ है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। यहां राहुल गांधी ने कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सबक सीखा है। सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटका कर और हमें अपनी कहानी गढ़ने की अनुमति नहीं देकर चुनाव जीतती है। इसलिए हमने कर्नाटक में कुछ यूं चुनाव लड़ा कि भाजपा अपने नरेटिव को परिभाषित ही नहीं कर सकी।

राहुल गांधी बोले- राजस्थान, एमपी में जीत रहे चुनाव

राहुल गांधी ने कहा, ‘आज आप देख रहे हैं कि भाजपा कैसे रमेश बिधूड़ी और फिर अचानक निशिकांत दुबे तथा अब जाति जनगणना के विचार से भटकाने का प्रयास कर रही है। हम अभी तेलंगाना में जीत रहे हैंम। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीत रहे हैं। हम राजस्थान में जीत के काफी करीब हैं और हमें लगता है कि हम यहां चुनाव जीतने में सक्षम होंगे।’ बता दें कि इससे पहले जयपुर में कांग्रेस कार्यालय की आधारशिला रखी गई। इस दौरान राहुल गांधी वहां पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

चुनाव की तैयारियां

जयपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले वे (मोदी सरकार) महिला आरक्षण की बात नहीं कर रहे थे। वे विशेष सत्र के दौरान इंडिया का नाम भारत करना चाहते थे। लेकिन जब इस बात पर लोग सहमत नहीं हुए तो उनके अंदर डर आ गया। संसद के विशेष सत्र की घोषणा पहले ही केंद्र सरकार द्वारा कर दी गई थी। इसी कारण आखिर में उन्हें महिला आरक्षण विधेयक लेकर आना पड़ा। बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक को पास कर दिया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भोजशाला परिसर एक मंदिर है, नमाज नहीं पढ़ी जाएगी…

भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अहम निर्देश ………………..

by UB India News
July 14, 2026
0

मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम निर्देश दिया.इस मामले की सुनवाई...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

by UB India News
July 14, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज को लेकर फिर विवाद शुरू हो गया है। दोनों देश होर्मुज में जहाजों को...

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

रथयात्रा निकलने के बाद किस दिन होगी हेरा पंचमी की रस्म?

by UB India News
July 14, 2026
0

जगन्नाथ रथ यात्रा का हिंदू धर्म में खास महत्व है. हर साल यह भव्य यात्रा आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष...

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

क्या प्रायश्चित करने से धुल जाएंगे पाप?

by UB India News
July 14, 2026
0

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज ने साफ कह दिया है कि वह पद से इस्तीफा नहीं...

आखिर उन धमाकों का गुनहगार कौन था?

दीवानी कानून में सुधार की दरकार……………….

by UB India News
July 14, 2026
0

आज कहा जाता है कि दीवानी वाद बाप मरे, बेटा लड़े और पोता भुगते। तारीख पर तारीख मिलना इसकी सबसे...

Next Post
उद्योग विभाग से जीविका दीदी को जोड़ा जा रहा हैः मंत्री

उद्योग विभाग से जीविका दीदी को जोड़ा जा रहा हैः मंत्री

महागठबंधन कभी टूटने वाला नहीं

बिधूड़़ी का व्यवहार सड़़क छाप गुंड़े जैसाः तेजस्वी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend