ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज 9 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत:PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाएंगे, 11 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

UB India News by UB India News
September 25, 2023
in पटना, परिवहन
0
आज 9 नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत:PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हरी झंडी दिखाएंगे, 11 राज्यों में बढ़ेगी कनेक्टिविटी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक साथ देश को नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे. पीएम मोदी रविवार को दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) की दो सेवाओं समेत नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. जानकारी के मुताबिक, ये नई वंदे भारत ट्रेनें 11 राज्यों में कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम करेंगी. इन वंदे भारत ट्रेनों से पुरी, मदुरै और तिरुपति जैसे धार्मिक स्थलों के बीच की दूरी कम हो जाएगी. इन ट्रेनों के चलने से इन शहरों के बीच लगने वाला यात्रा समय काफी कम हो जाएगा.

ये ट्रेनें 11 राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को बढ़एंगी। इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिमी बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल हैं। इन ट्रेनों से धार्मिक और टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। नई शुरू होने वाली ट्रेनों में सुरक्षा के लिए कवच तकनीक सहित वर्ल्ड क्लास सुविधाएं हैं।

RELATED POSTS

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

लॉन्च की जानेवाली नौ नई वंदे भारत ट्रेनें
1. कासरागोड – तिरुवनंतपुरम (केरल)
2. जयपुर – उदयपुर (राजस्थान)
3. विजयवाड़ा- रेनीगुंटा- चेन्नई (आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु)
4. तिरुनेलवेली – मदुरै- चेन्नई (तमिलनाडु)
5. जामनगर-अहमदाबाद (गुजरात)
6. रांची – हावड़ा (झारखंड और पश्चिम बंगाल)
7. हैदराबाद-बेंगलुरु (तेलंगाना और कर्नाटक)
8. राउरकेला-पुरी (ओडिशा)
9. पटना-हावड़ा (बिहार और पश्चिम बंगाल)

नई ट्रेनें यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी. साथ ही इनसे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये काचीगुडा-यशवंतपुर और विजयवाड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के मार्गों पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन करेंगे. इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.

कहां-कहां चलेंगी नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में से एक काचीगुडा-यशवंतपुर के बीच दौड़ेगी. इस रूट पर इस ट्रेन के चलते से कम समय में यात्रा की जा सकेगी. साथ ही दो शहरों के बीच की दूरी भी कम समय में पूरी होगी. जो इस रूट पर अब तक की सबसे तेज ट्रेन होगी. इसमें 530 यात्रियों की बैठने की क्षमता है. वहीं विजयवाड़ा- एमजीआर चेन्नई सेंट्रल के मार्ग पर भी एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी. इस मार्ग पर भी ये सबसे तेज ट्रेन होगी. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल को पटना-हावड़ा और रांची-हावड़ा मार्गों और हावड़ा-कोलकाता के जुड़वां शहरों के बीच दो और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलेगी.

बता दें कि उधर रेलवे ने पटना-झाझा, आसनसोल, बर्दवान, हावड़ा मुख्य मार्ग पर पटरियों को मजबूत करने के साथ ही पटना-हावड़ा मार्ग पर सेमी हाई-स्पीड ट्रेन संचालन की तैयारी शुरू कर दी है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली और वाराणसी के बीच देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. बता दें कि चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) में निर्मित, ट्रेन सेट ‘मेक-इन-इंडिया’ पहल का प्रतीक है और भारत की इंजीनियरिंग कौशल को प्रदर्शित करता है. अधिकारियों के मुताबिक, पटना-हावड़ा और रांची-हावड़ा मार्गों के लिए नई रेक में 25 अतिरिक्त सुविधाएं शामिल की जाएंगी.

सफर का समय कम होगा
इन नौ ट्रेनों के शुरू हो जाने से उन जगहों के बीच के सफर का समय 2 से 3 घंटे कम हो जाएगा। जैसे- राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस इन शहरों के बीच चलने वाली मौजूदा ट्रेन से 3 घंटे तक कम समय लेगी। इसी तरह हैदराबाद-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस से इन शहरों के बीच सफर का समय 2.5 घंटे कर हो जाएगा। वहीं तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस सफर को 2 घंटे तक कम कर देगी।

तीर्थस्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी
इन 9 ट्रेन के जरिये प्रमुख धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ाने के पीएम मोदी के विजन पर भी फोकस किया गया है। राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और तिरुनेलवेली-मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस से पुरी और मदुरै जैसे अहम तीर्थस्थलों की कनेक्टिविटी बढ़ेगी. इसी तरह विजवाड़ा-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस वाया रेनीगुंटा रूट से तिरुपति जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।

इस समय देश के 25 रेलवे रूट्स पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं।

यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने नया निर्णय लिया है. इसके तहत ट्रेन संख्या-13415 और ट्रेन संख्या-13416 मालदा टाउन-पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस के साथ गाड़ी संख्या 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस का किउल-जमालपुर रेलखंड स्थित अभयपुर स्टेशन पर 02 मिनट का प्रायौगिक तौर पर ठहराव देने का निर्णय लिया गया है. इसस्टेशन से जुड़े लोग काफी समय से इन ट्रेनों का ठहराव देने की मांग रेलवे के अधिकारियों से कर रहे थे.अब रेलवे ने लोगों की मांग को मान लिया है. अभयपुर स्टेशन पर तीन ट्रेनों का ठहराव दिया गया है. इनमें पटना से मालदा टाउन जाने वाली एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर से भागलपुर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस और मालदा टाउन से पटना को जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन शामिल है.

यह है टाईमिंग

— 25 सितंबर सेे गाड़ी संख्या- 13415 मालदा टाउन-पटना एक्सप्रेस मालदा टाउन से 20:30 बजे खुलेगी. मालदा से खुलने के बाद यह ट्रेन भागलपुर और सुल्तानपुर स्टेशन होते हुए 01:26 बजे अभयपुर स्टेशन पहुंचेगी और वहां से 01:28 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

— 26 सितंबर सेे गाड़ी संख्या 13416 पटना-मालदा टाउन एक्सप्रेस पटना से 21:50 बजे खुलकर फतुआ, बख्तियारपुर, किऊल होते हुए 01:21 बजे अभयपुर स्टेशन पहुंचेगी और वहां से 01:23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

— 25 सितंबर सेे गाड़ी संख्या 13420 मुजफ्फरपुर-भागलपुर जनसेवा एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 23:05 बजे खुलकर समस्तीपुर, बरौनी, लखीसराय होते हुए 03:46 बजे अभयपुर स्टेशन पहुंचेगी और वहां से 03:48 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

तेज प्रताप की उम्मीदवार वीणा मानवी हिरासत में…………..

by UB India News
July 13, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आई है. जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार...

मुंबई में आफत की बारिश!

पटना समेत आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट , कई अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया

by UB India News
July 13, 2026
0

मौसम विभाग ने आज बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, पटना में दिनभर बादल...

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

18 जुलाई से हेली-टूरिज्म योजना की शुरुआत, ऑनलाइन बुकिंग आज से

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार की पहचान लंबे समय से बौद्ध, जैन, रामायण और ऐतिहासिक विरासत से जुड़ी रही है. लेकिन राज्य में आने...

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

टूर पॉल्टिक्स से कैसे सधेगा बिहार?

by UB India News
July 13, 2026
0

बिहार में बांकीपुर उपचुनाव की शोर है. मीडिया में कभी बीजेपी के प्रत्याशी बदलने तो कभी जनसुराज के संस्थापक प्रशांत...

क्या ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर लगेगा ताला !

कोचिंग विवाद मामले में फैजल खान को मिली जमानत, दोनों बॉडीगार्ड भी बेल पर रिहा

by UB India News
July 13, 2026
0

कोचिंग फायरिंग मामले में फैजल खान उर्फ खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड को जमानत मिल गई है. जिला अदालत...

Next Post
पाकिस्तान की खराब हालत को लेकर वर्ल्ड बैंक ने चेताया

पाकिस्तान की खराब हालत को लेकर वर्ल्ड बैंक ने चेताया

पीएम मोदी ने मन की बात में किया G20 और चंद्रयान-3 का जिक्र, बोले- भारत की सफलता दुनिया ने देखी

पीएम मोदी ने मन की बात में किया G20 और चंद्रयान-3 का जिक्र, बोले- भारत की सफलता दुनिया ने देखी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend