ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने मन की बात में किया G20 और चंद्रयान-3 का जिक्र, बोले- भारत की सफलता दुनिया ने देखी

UB India News by UB India News
September 25, 2023
in केंद्रीय राजनीती
0
पीएम मोदी ने मन की बात में किया G20 और चंद्रयान-3 का जिक्र, बोले- भारत की सफलता दुनिया ने देखी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो शो ‘मन की बात’ के 105वें एपिसोड को संबोधित करेंगे. यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे रेडियो और पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल समेत सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाएगा. नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल समापन के बाद यह उनका पहला शो होगा. इस मौके पर पीएम मोदी महिला आरक्षण विधेयक के बारे में बात कर सकते हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने 27 अगस्त को रेडियो शो के 104वें संस्करण को संबोधित किया था. जिसमें उन्होंने जी-20 शिखर सम्मेलन के बारे में बात की थी और कहा था कि इस मेगा इवेंट की भारत की प्रेसीडेंसी पीपुल्स प्रेसीडेंसी साबित हुई है.

पीएम मोदी ने घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि नैनीताल जिले में कुछ युवाओं ने बच्चों के लिए अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी की शुरुआत की है. इस लाइब्रेरी की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि दुर्गम से दुर्गम इलाकों में भी इसके जरिए बच्चों तक पुस्तकें पहुंच रही हैं और इतना ही नहीं, ये सेवा, बिल्कुल नि:शुल्क है. अब तक इसके माध्यम से नैनीताल के 12 गांवों को कवर किया गया है. बच्चों की शिक्षा से जुड़े इस नेक काम में मदद करने के लिए स्थानीय लोग भी खूब आगे आ रहे हैं. इस घोड़ा लाइब्रेरी के जरिए यह प्रयास किया जा रहा है, कि दूरदराज के गाँवों में रहने वाले बच्चों को स्कूल की किताबों के अलावा ‘कविताएँ’, ‘कहानियाँ’ और ‘नैतिक शिक्षा’ की किताबें भी पढ़ने का पूरा मौका मिले. ये अनोखी लाइब्रेरी बच्चों को भी खूब भा रही है.

RELATED POSTS

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

पीएम मोदी बोले- भारत की विविधता के दर्शन करें

पीएम मोदी ने कहा कि 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस हैं, पर्यटन को कुछ लोग सिर्फ सैर-सपाटे के तोर देखते हैं, लेकिन पर्यटन का एक बहुत बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है. मेरा आप सबसे आग्रह है कि जब आप कहीं घूमने जाने की योजना बनाएं, तो ये प्रयास करें कि भारत की विविधता की दर्शन करें. भारत में अब World Heritage Properties की कुल संख्या 42 हो गई है. भारत का प्रयास है कि हमारे ज्यादा-से-ज्यादा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जगहों को World Heritage Sites की मान्यता मिले.

भारत मंडपम तो एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है

पीएम मोदी ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफलता के बाद G-20 के शानदार आयोजन ने हर भारतीय की खुशी को दोगुना कर दिया. भारत मंडपम तो अपने आप में एक सेलिब्रिटी की तरह हो गया है. लोग उसके साथ सेल्फी खिंचा रहे हैं और गर्व से पोस्ट भी कर रहे हैं. जब भारत बहुत समृद्ध था, उस जमाने में, हमारे देश में, और दुनिया में सिल्क रूट की बहुत चर्चा होती थी. ये सिल्क रूट व्यापार-कारोबार का बहुत बड़ा माध्यम था. अब आधुनिक ज़माने में भारत ने एक और इकोनॉमिक कॉरिडोर G-20 में सुझाया है. ये है India- Middle East-Europe Economic Corridor. जो आने वाले सैकड़ों वर्षों तक विश्व व्यापार का आधार बनने जा रहा है, और इतिहास इस बात को हमेशा याद रखेगा कि इस Corridor का सूत्रपात भारत की धरती पर हुआ था.

अफ्रीकी संघ को G20 का पूर्ण सदस्य बनाकर भारत ने अपने नेतृत्व का प्रदर्शन किया

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने अफ्रीकी संघ को G-20 ब्लॉक का पूर्ण सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का प्रदर्शन किया. जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तावित भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा भी आने वाले समय में वैश्विक व्यापार की आधारशिला बनने के लिए तैयार है.

G-20 और चंद्रयान-3 का जिक्र किया

PM नरेंद्र मोदी ने मन की बात में G-20 और चंद्रयान-3 का जिक्र किया है. उन्होंने कहा कि भारत की सफलता दुनिया ने देखी है.

पीएम ने चंद्रयान मिशन को लेकर कहा था – साथियों, आपको याद होगा इस बार मैंने लाल किले से कहा है कि हमें महिलाओं के नेतृत्व में डेवलपमेंट को राष्ट्रीय चरित्र के रूप में सशक्त करना है। भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है।

इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं। किसी देश की बेटियां जब इतनी आकांक्षी हो जाएं, तो उस देश को विकसित बनने से भला कौन रोक सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए 18 समझौते, भारत-न्यूजीलैंड संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक ले जाने पर सहमति…………….

by UB India News
July 11, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक न्यूजीलैंड दौरे का आज बेहद अहम दिन है. पीएम मोदी और कीवी प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन...

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

भारत में होगा बिग बैश लीग का ओपनिंग मुकाबला , भारत में पहली बार विदेशी क्रिकेट लीग का मुकाबला……………………

by UB India News
July 11, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया में अपनी तीन दिन की यात्रा के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिग...

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

भारत-ऑस्ट्रेलिया के रिश्तों में दिखी नई मजबूती, PM मोदी और अल्बानीज ने किए कई बड़े ऐलान

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। जहां उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से मुलाकात की और इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम को संबोधित किया।...

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

नए अवसर से कहीं अधिक चुनौतियां…………

by UB India News
July 9, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडोनेशिया दौरा भारत की ‘ऐक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती रणनीतिक सक्रियता का महत्वपूर्ण...

Next Post
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की शादी आज

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की शादी आज

एनआईए ने जारी 19 खालिस्तानी आतंकियों की नई सूची, जब्त होगी सबकी संपत्ति

एनआईए ने जारी 19 खालिस्तानी आतंकियों की नई सूची, जब्त होगी सबकी संपत्ति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend