ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM नीतीश की पार्टी प्रकोष्ठ अध्यक्ष के साथ मेगा मीटिंग आज:पार्टी प्रवक्ताओं को भी बुलावा

UB India News by UB India News
September 24, 2023
in जदयू, पटना
0
इंडिया गठबंधन पर लोगों की क्या राय है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मीडिया में किस तरह अपनी बात को रखनी है, इसका टिप्स आज पार्टी प्रवक्ताओं को नीतीश कुमार देंगे। सभी प्रवक्ताओं को सीएम आवास पर बुलाया गया है। इनसे वन-टू-वन मुलाकात भी सीएम करेंगे। ग्राउंड पर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी लेंगे। मीडिया में क्या परसेप्शन है, इसकी भी इनफॉर्मेशन लेंगे। साथ सीएम सुझाएंगे कि अपनी बात को मीडिया में कैसे रखा जाए। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार विभिन्न प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की भी बैठक करेंगे। वहीं, 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के सभी विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। सोमवार सुबह 11 बजे से ये मुलाकात होगी। एक अणे मार्ग स्थित सभागार में सभी नेताओं से एक-एक कर फीडबैक लेंगे। सीएम नीतीश जानना चाहते हैं कि आखिर ग्राउंड पर क्या चल रहा है?

सीएम आवास में मेगा मंथन

RELATED POSTS

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू प्रकोष्ठ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही पार्टी प्रवक्ताओं को भी बुलाया गया है। फिर सोमवार को राज्य के सभी 243 विधानसभा प्रभारियों के साथ मीटिंग करेंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर नीतीश कुमार जुटे हुए हैं। पिछली बार से इस बार हालात बदले हुए हैं। पहले नीतीश कुमार एनडीए के पार्टनर थे। अब वो बिहार में महागठबंधन और देश स्तर पर I.N.D.I.A के साझीदार हैं। उनका मुकाबला भारतीय जनता पार्टी से है। लिहाजा ग्राउंड लेवल पर सबकुछ दुरुस्त करने में जुटे हैं।

25 सितंबर को विधानसभा प्रभारी के साथ मीटिंग तय

वहीं 25 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के सभी विधानसभा प्रभारी के साथ मीटिंग तय है। एक अणे मार्ग में ही पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे से यह मुलाकात होगी। एक अणे मार्ग के सभागार मे सभी नेताओं के साथ फीडबैक लेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी के सभी विधानसभा प्रभारी के अलावा अब तक चुनाव लड़ चुके नेताओं के साथ मीटिंग होगी। सीएम नीतीश कुमार क्षेत्र की समस्याओं के अलावा चुनौतियों को सुनेंगे।

11-12 सितंबर को की थी बैठक

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11-12 सितंबर को पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की थी। एक अणे मार्ग में ही यह बैठक हुई थी। इस बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष, प्रमंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी के अलावा अन्य नेता बैठक में शामिल हुए थे। सीएम नीतीश कुमार सभी नेताओं से वन-टू-वन बातें कर क्षेत्र के फीडबैक लिए थे। यही नहीं सीएम नीतीश कुमार इस बैठक के पूर्व सभी विधायक, लोकसभा सदस्य, पूर्व विधायक, पूर्व एमपी, एमएलसी, पूर्व एमएलसी के साथ भी इंटरैक्शन किए थे।

बैठक पर जानकार की क्या राय है

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बैठक पर जानकार स्पष्ट तौर पर कहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार चुनावी मोड मे हैं। वे चुनावी तैयारी मे जुटे हुए हैं। पत्रकार संतोष कुमार कहते हैं कि सीएम नीतीश कुमार को लोकसभा चुनाव जल्द कराने के बयान कई बार दिए हैं। ऐसे में उन्हें यह उम्मीद है कि केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव जल्द करा सकता है। इसी को लेकर वे चुनावी तैयारी मे जुटें हुए हैं। संतोष कुमार कहते हैं कि महागठबंधन की ताकत को जमीन तक पहुंचाएंगे। पार्टी नेताओं से क्षेत्र का फीडबैक लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 सितंबर को एक अणे मार्ग में पार्टी नेताओं से वन-टू-वन बैठक करेंगे। प्रमंडलवार यह बैठक बुलाई गई है। महागठबंधन की कवायत जो की थी। नेताओं के बाद अब जमीनी स्तर पर इसे ले जाने की कोशिश कर रहें है। इसी के तहत सीएम नीतीश कुमार प्रमंडलवार विधायक, पूर्व विधायक, एमपी, पूर्व एमपी से मुलाकात कर रहे हैं। अब प्रखंड अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष से मुलाकात कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार कार्यकर्ताओं से चुनावी थाह ले रहें है। रुझान ले रहें है। महागठबंधन बनने के बाद गांवों मे क्या चर्चा है। साथ ही वे अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं का कमर कस रहें है। जल्द चुनाव को लेकर भी वे तैयार हैं।

पत्रकार संतोष यहीं रूके। उन्होंने कहा है कि सीएम नीतीश कुमार एक्शन में हैं। हर प्रोजेक्ट को जल्द पूरा कर रहें हैं। महागठबंधन मे तेजस्वी यादव बैठक कर रहें है। पूरा गठबंधन चुनावी मोड में है। दोनों दल के अलावा सभी घटक दल भी बैठक कर रहें है। यह चुनावी मोड दिख रहा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

मुख्यमंत्री ने की ‘सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत, हर महीने के दूसरे मंगलवार को समस्याओं का होगा निपटारा

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार सरकार ने आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू करने का फैसला किया...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

by UB India News
July 14, 2026
0

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा और जन...

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

बांकीपुर उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी बनाम प्रशांत किशोर — संगठन की ताकत या बदलाव की राजनीति?

by UB India News
July 14, 2026
0

बिहार की राजनीति में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव सामान्य उपचुनाव नहीं रह गया है। यह चुनाव केवल एक विधायक चुनने का...

पटना अब पाटलिपुत्र से जाना जायेगा !……………………..

पीएम सूर्य घर योजना: काम में ढिलाई पर सम्राट सरकार सख्त……

by UB India News
July 14, 2026
0

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026) का काम कर रही कंपनियों द्वारा अगर...

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

29 जलाशय, 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में होंगे विकसित ………….

by UB India News
July 14, 2026
0

राज्य के 29 बड़े जलाशय और 247 तालाब इको टूरिज्म के रूप में विकसित होंगे। सोमवार को राजधानी के स्थानीय...

Next Post
UN में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, कहा- पहले कब्जे वाला इलाका खाली करो, फिर बात करो

UN में पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब, कहा- पहले कब्जे वाला इलाका खाली करो, फिर बात करो

काशी में भव्य स्टेडियम का पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे शिलान्यास, 16 अटल आवासीय स्कूलों का भी होगा लोकार्पण

काशी में भव्य स्टेडियम का पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे शिलान्यास, 16 अटल आवासीय स्कूलों का भी होगा लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend