ADVERTISEMENT
Sunday, July 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

24 को पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

UB India News by UB India News
September 23, 2023
in खास खबर, पटना, परिवहन
0
24 को पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस बुधवार को छोड़ हफ्ते में छह दिन ही चलेगी। यह ट्रेन पटना से हावड़ा के बीच लगभग 532 किमी की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करगी, जो इस रेलखंड पर मौजूदा तेज ट्रेनों की तुलना में लगभग 1 घंटा 30 मिनट कम यात्रा समय होगा। 24 सितंबर को इस ट्रेन का उद्घाटन होगा। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिए इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

बिहार की इस दूसरी वंदे भारत के साथ प्रधानमंत्री देश की 9 जगहों से वंदे भारत ट्रेनों के परिचालन का शुभारंभ करेंगे। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पटना-हावड़ा वंदे भारत में 8 कोच होंगे, जिसमें एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी का एक और वातानुकूलित चेयरकार के 7 कोच होंगे। एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीटों की संख्या 52 और वातानुकूलित चेयर कार में 478 है। अभी टाइमिंग और किराया का शिड्यूल जारी नहीं हुआ है। शुक्रवार को शिड्यूल जारी होने की संभावना है।

RELATED POSTS

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

पटना जंक्शन से 12.30 बजे खुलेगी। पटना साहिब 12:42 बजे, बाढ़ 1:20 बजे, मोकामा 1:45 बजे, लखीसराय 2:15 बजे, जमुई 2:42 बजे, झाझा 3:20 बजे, जसीडीह 3:50 बजे, मधुपुर 4:22 बजे, जामताड़ा 4:57 बजे, सितारामपुर 5:27 बजे, आसनसोल 5:47 बजे, रानीगंज 6 बजे, अंडाल 6:15 बजे, दुर्गापुर 6:35 बजे, पानागढ़ 6:55 बजे, बर्द्धमान शाम 7:30 बजे, कमरकुंडू रात 8:25 बजे, हावड़ा रात 9:40 बजे पहुंचेगी।

पटना को मिली दूसरी वंदे भारत ट्रेन
पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन बिहार की दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। ये पटना से हावड़ा के बीच लगभग 532 किमी की दूरी 6 घंटे 30 मिनट में तय करेगी। इस रूट पर चलने वाली मौजूदा तेज ट्रेनों की तुलना में नई वंदे भारत ट्रेन लगभग 01 घंटा 30 मिनट कम यात्रा का समय लेगी। यह ट्रेन पटना और हावड़ा के बीच बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

8 कोच, 530 लोगों के बैठने की सुविधा

पटना-हावड़ा वंदे भारत में कुल 8 कोच लगाए गए हैं। जिसमें एग्जीक्यूटिव चेयर कार श्रेणी का 1 कोच और वातानुकूलित चेयर कार के 7 कोच लगाए गए हैं। एग्जीक्यूटिव चेयर कार में सीटों की संख्या 52 होंगी। वहीं, वातानुकूलित चेयर कार में सीटों की संख्या 478 होगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान रखते हुए इन कोचों को हर जरूरी सुविधा से लैस किया गया है। जिससे पटना से हावड़ा तक की दूरी में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कितना होगा किराया

पटना हावड़ा वंदेभारत ट्रेन को पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से पहले हर कोई जानना चाहता है कि इसका किराया कितना होगा। इसे लेकर रेलवे ने कई बड़े फैसले लिए हैं। माना जा रहा कि खाना/नाश्ता के साथ ट्रेन के एसी एग्जीक्यूटिव क्लास में एक यात्री का किराया 2,650 रुपये होगा। वहीं एसी चेयर कार के लिए यात्रियों को 1450 रुपये देने होंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में हुआ शामिल ,क्यों खास आईएनएस महेंद्रगिरि ……

by UB India News
July 11, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में छठे प्रोजेक्ट 17ए स्वदेशी स्टील्थ...

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद क्यों हुआ बवाल……….

by UB India News
July 11, 2026
0

नरोत्तम मिश्रा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में गिने जाते रहे हैं. शिवराज सिंह चौहान...

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

Next Post
लैंड फॉर जॉब्स : लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 17 के खिलाफ समन जारी, 4 अक्टूबर को पेशी

लैंड फॉर जॉब्स : लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 17 के खिलाफ समन जारी, 4 अक्टूबर को पेशी

पहली बार 66 हजार के पार निकला सेंसेक्स, ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड ,निफ्टी में भी जबरदस्त उछाल

अब घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखने लगा तनाव का असर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend