ADVERTISEMENT
Saturday, July 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

iPhone 15 सीरीज की सेल हुई शुरू, खरीदारी के लिए स्टोर पर लगी लंबी लाइन

UB India News by UB India News
September 23, 2023
in कारोबार, खास खबर
0
iPhone 15 सीरीज की सेल हुई शुरू, खरीदारी के लिए स्टोर पर लगी लंबी लाइन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

टेक दिग्गज एप्पल ने 12 सितंबर को आईफोन 15 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज में कंपनी ने चार नए आईफोन्स पेश किए थे। कंपनी ने इस सीरीज के लिए 15 अप्रैल से प्री बुकिंग शुरू की थी। लेकिन अब आप इसे ऑनलाइन के साथ साथ ऑफलाइन स्टोर से भी खरीद सकते हैं। 22 सितंबर यानी आज से यह फोन स्टोर पर भी सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। एपप्ल ने इस बार iPhone 15 सीरीज को कई बडे़ बदलाव के साथ पेश किया है।

आपको बता दें कि एप्पल ने iPhone 15 सीरीज में पहली बार USB Type C चार्जिंग पोर्ट दिया है। इस डिमांड आईफोन्स यूजर्स पिछले कई सालों से कर रहे थे। अगर आप दिल्ली और मुंबई में रहते हैं तो यहां एप्पल के ऑफिशियल स्टोर से भी iPhone 15 सीरीज को खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप विजय सेल्स इलेक्ट्रॉनिक रिटेल स्टोर से भी खरीदारी कर सकते हैं।

RELATED POSTS

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

iPhone 15 सीरीज की पहली सेल पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर

अगर आप आईफोन 15 सीरीज में iPhone 15 और 15 प्लस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदते हैं तो आपको ट्रेड-इन ऑफर का भी लाभ मिलेगा। इस ऑफर में आप पुराने फोन को एक्सचेंज करा कर 2,000 रुपये से लेकर 67,800 रुपये तक का भारी भरकम डिस्काउंट पा सकते हैं। आपको ध्यान रखना होगा कि ट्रेड-इन वैल्यू आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

अगर विजय सेल्स की बात करें तो अगर आप HDFC Bank के कार्ड से iPhone 15 सीरीज को खरीदते हैं तो आपको 5000 रुपये तक का इस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। इसके अतिरिक्त आप कैशेफाई के जरिए 6000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। विजय सेल्स में आईफोन खरीदने पर 24 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी। अमेजन और क्रोमा में भी यूजर्स को 5000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

आपको बता दें कि एप्पल ने iPhone 15 मॉडल को 79,900 रुपये में, iPhone 15 Plus को 89,900 रुपये में, iPhone 15 Pro को 1,34, 900 रुपये में और iPhone 15 Pro Max को 1,59,900 रुपये में लॉन्च किया है। सभी मॉडल में आपको यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट का फीचर मिलेगा। इतना ही नहीं इस बार सभी मॉडल में एक तरह का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सभी मॉडल्स को 48MP कैमरे के साथ पेश किया है।

iPhone 15 Series की जानें कीमत

  1. iPhone 15 (128GB variant) 79,900 रुपये ।
  2. iPhone 15 ( 256GB variant) 89,900 रुपये ।
  3. iPhone 15 ( 512GB variant) 1,09,900 रुपये।

iPhone 15 Plus मॉडल की कीमत

  1. iPhone 15 Plus (128GB variant) 89,900 रुपये ।
  2. iPhone 15 Plus (256GB variant) 99,900 रुपये है।
  3. iPhone 15 Plus (512GB variant)  1,19,900 रुपये।

iPhone 15 Pro मॉडल की कीमत

  1. iPhone 15 Pro (128GB variant) 1,34,900 रुपये।
  2. iPhone 15 Pro (256GB variant) 1,44,900 रुपये।
  3. iPhone 15 Pro (512GB variant) 1,64,900 रुपये ।
  4. iPhone 15 Pro (1TB variant) 1,84,900 रुपये।

iPhone 15 Pro Max की कीमत

  1. iPhone 15 Pro Max (256GB variant) 1,59,900 रुपये।
  2. iPhone 15 Pro Max (512GB variant) 1,79,900 रुपये।
  3. iPhone 15 Pro Max (1TB variant) 1,99,900 रुपये ।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

प्रधानमंत्री मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण में आज न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचेगे ………

by UB India News
July 10, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा से जुड़े कार्यक्रम को लेकर सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि...

डिएगो गार्सिया पर हमले ने उड़ा दी US की नींद ………………

भारत की ऊर्जा सुरक्षा और महंगाई पर खतरा बढ़ा ………………………….

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच जून में बड़ी मुश्किल से हुआ युद्धविराम जिस तरह से दोनों देशों...

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

शिव नित्य हैं, शाश्वत हैं, सर्वव्यापक हैं ……..

by UB India News
July 11, 2026
0

श्री अमरनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, अपितु सनातन भारत की तप परंपरा, वैराग्य, आत्मशुद्धि और शिव तत्व की सजीव...

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

बंगाल में राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेगी BJP !

by UB India News
July 10, 2026
0

पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर 24 जुलाई को होने वाले उपचुनाव से पहले राज्य की राजनीति में...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

by UB India News
July 11, 2026
0

शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार में चौतरफा तेजी देखने को मिली, जिसने दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को गदगद कर दिया...

Next Post
24 को पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

24 को पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत

लैंड फॉर जॉब्स : लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 17 के खिलाफ समन जारी, 4 अक्टूबर को पेशी

लैंड फॉर जॉब्स : लालू, राबड़ी, तेजस्वी समेत 17 के खिलाफ समन जारी, 4 अक्टूबर को पेशी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend