ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों के साथ फोटो खिंचाते और हंसी-मजाक करते आए नजर

UB India News by UB India News
September 18, 2023
in खास खबर
0
पीएम मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों के साथ फोटो खिंचाते और हंसी-मजाक करते आए नजर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (17 सितंबर) को धौला कुआं से मेट्रो का सफर करके द्वारका पहुंचें और यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया. नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी और द्वारका सेक्टर 21 की ओर जाने वाली ब्लू लाइन मेट्रो को एक्सटेंड कर दिया गया है. अब यह लाइन द्वारका के सेक्टर 25 तक जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी द्वारका में ‘पीएम विश्वकर्मा’ योजना का भी उद्घाटन करेंगे.

#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली मेट्रो के कर्मचारियों के साथ बातचीत की। pic.twitter.com/9PSLyK4EjZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2023

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

मेट्रो में प्रधानमंत्री मोदी यात्रियों से बात कर रहे थे. ऐसे में उनके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भी भीड़ लग गई. मेट्रो में यात्रियों ने उनके साथ खूब फोटो खिंचवाईं और हंसी-मजाक किया. इस दौरान, प्रधानमंत्री मोदी एक बच्चे के साथ खेलते भी नजर आए.

VIDEO | PM Modi interacts with 'Shramjeevis' at International Convention and Expo Centre (IICC), YashoBhoomi, at Delhi's Dwarka. pic.twitter.com/QKIZ7RLfOT

— Press Trust of India (@PTI_News) September 17, 2023

शाम तीन से शुरू हो जाएगा परिचालन
दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन फिलहाल नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी और गाजियाबाद के वैशाली मेट्रो स्टेशन व द्वारका सेक्टर 21 के बीच चलती है. यमुना बैंक मेट्रो स्टोशन पर लाइन दो भागों में बंट जाती है. एक रूट वैशाली की ओर जाता है और दूसरा नोएडा इलेक्ट्रोनिक सिटी के लिए जाता है. अब द्वारका सेक्टर 21 मेट्रो स्टेशन से लाइन को एक्सटेंड करके यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 मेट्रो स्टेशन पहुंचाया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि नए रूट पर शाम तीन बजे से परिचालन शुरू कर दिया जाएगा. विस्तारित रूट के परिचालन से नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की कुल लंबाई 24.9 किलोमीटर हो जाएगी.

#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन के विस्तार का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/y3lewm9WGA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 17, 2023

बढ़ेगा शहरी संपर्क
अधिकारियों ने कहा कि नया स्टेशन द्वारका में शहरी संपर्क बढ़ाएगा और केंद्रीय दिल्ली से आईआईसीसी तक यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा. नया स्टेशन द्वारका सेक्टर 25 के आसपास के निवासियों और पड़ोसी गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ नए सेक्टरों में भी मेट्रो संपर्क प्रदान करेगा. नए खंड के साथ ही दिल्ली मेट्रो के अब 288 स्टेशन होंगे और नेटवर्क की कुल लंबाई 393 किलोमीटर हो जाएगी. इस नेटवर्क में नोएडा-ग्रेटर नोएडा कॉरिडोर और गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो भी शामिल है. नई दिल्ली से यशोभूमि द्वारका सेक्टर 25 तक की यात्रा में लगभग 21 मिनट लगेंगे. अधिकारियों ने कहा कि पहले एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के जरिए नई दिल्ली से द्वारका सेक्टर 21 के बीच की दूरी तय करने में करीब 22 मिनट का समय लगता था जो घटकर अब करीब 19 मिनट रह जाएगा.

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 8, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
सीएम नीतीश ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, पत्रकारों के लिए कही ये बड़ी बात

सीएम नीतीश ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, पत्रकारों के लिए कही ये बड़ी बात

बीजेपी ऑफिस में पीएम मोदी के जन्मदिन की धूम , नीतीश ने जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं

बीजेपी ऑफिस में पीएम मोदी के जन्मदिन की धूम , नीतीश ने जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend