ADVERTISEMENT
Wednesday, July 8, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नई संसद में नए तेवर! आखिर मोदी सरकार का प्‍लान क्‍या है

UB India News by UB India News
September 18, 2023
in खास खबर, सांसद
0
नई संसद में नए तेवर! आखिर मोदी सरकार का प्‍लान क्‍या है
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद का 5 दिवसीय विशेष सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सरकार रविवार को सभी दलों के नेताओं के साथ बैठक करेगी। इस दौरान उन्हें सत्र में होने वाले विधायी और दूसरे अन्य कामकाज के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसी बहाने विपक्षी दलों का मूड भी भांपा जाएगा। सत्र के लिए लिस्ट अजेंडे का एक मुख्य विषय संविधान सभा से शुरू हुई संसद की 75 वर्ष की यात्रा पर एक विशेष चर्चा है। सरकार ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति के प्रावधानों वाले बिल को भी बहस के लिए लिस्ट किया है। सरकार को संसद में कुछ नए कानून या अन्य विषय पेश करने का विशेषाधिकार है जो जरूरी नहीं है कि लिस्ट अजेंडे का हिस्सा हो। महिला आरक्षण, समान नागरिक संहिता समेत तमाम मुद्दों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। संसद के विशेष सत्र में क्‍या होने वाला है, सरकार के टॉप लेवल पर मौजूद लोगों को ही पता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कौन सा सरप्राइज देंगे, यह देखने वाली बात होगी।

संसद का विशेष सत्र: सरकार ने क्‍या बताया

मोदी सरकार ने संसद के विशेष सत्र को लेकर अजेंडा साफ कर दिया है। कुछ विधेयक भी पेश किए जाएंगे।

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

  • संसद के विशेष सत्र 2023 के दौरान, आजादी के 75 सालों (संविधान सभा से लेकर आज तक की उपलब्धियां, यादों और अनुभव) पर चर्चा होगी।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक 2023
  • डाकघर विधेयक 2023
  • अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023
  • प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023

विशेष सत्र के आखिरी तीन दिनों यानी 20, 21 और 22 सितंबर के बीच ही सरकार सदन में इन विधेयकों को चर्चा के लिए पेश कर पारित करवाने का प्रयास करेगी।

संसद का विशेष सत्र: अब कौन सा सरप्राइज देंगे मोदी

2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी की एक खासियत रही। उनके महत्वपूर्ण फैसलों और योजनाओं के बारे में मीडिया को पहले से भनक नहीं लगती। संसद का विशेष सत्र बुलाना कोई सामान्‍य बात नहीं। जाहिर है, अटकलों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर पब्लिक से लेकर राजनीतिक पंडित भी बस कयास ही लगा रहे हैं। अटकलों के हिसाब से जाएं तो संसद के विशेष सत्र में जिन पांच बातों की सबसे ज्यादा संभावना है, वे इस प्रकार हैं:
  • देश के आधिकारिक नामों- India और भारत में से ‘भारत’ को तरजीह देने संबंधी निर्णय हो सकता है। यह चर्चा शुरू भी सत्ताधारी खेमे की ओर से की गई है।
  • लंबे समय से अटके महिला आरक्षण विधेयक को एक बार फिर संसद में पेश किया जा सकता है।
  • पिछड़ी जातियों के आरक्षण पर रोहिणी आयोग की रिपोर्ट को लेकर भी फैसले की संभावना जताई जा रही है।
  • जम्‍मू और कश्‍मीर के पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार ने ऐसे संकेत दिए थे।
  • G20 शिखर सम्मेलन की सफलता पर पीएम मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करता प्रस्‍ताव पारित किया जा सकता है।

विपक्ष किन मुद्दों से सरकार को घेरने वाला है?

  • जम्‍मू और कश्‍मीर के अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में सेना के कर्नल और मेजर ने सर्वोच्च बलिदान दिया। J&K पुलिस के डीएसपी ने भी जान कुर्बान कर दी। विशेष सत्र शुरू होने से कुछ दिन पहले हुए आतंकी हमले से विपक्ष को मौका मिल गया है। आम आदमी पार्टी समेत कई दलों ने कहा है कि वह आगामी विशेष सत्र में यह मुद्दा उठाएंगी।
  • भारत राष्‍ट्र समिति (BRS) की ओर से पीएम मोदी को पत्र लिखकर कहा गया है कि सरकार विशेष सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराए।
  • विपक्षी दलों के सांसद मणिपुर में जारी हिंसा पर सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेंगे।
  • तेलुगू देशम पार्टी (TDP) ने अपने नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का मुद्दा जोर-शोर से उठाने का प्लान बनाया है।
  • हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों आई तबाही को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग कांग्रेस करेगी।
  • अडानी-SEBI मुद्दे पर कांग्रेस, TMC समेत कई दल सरकार को लगातार घेर रहे हैं। मॉनसून सत्र में भी खूब हंगामा हुआ था। इस बार भी मुद्दा उठेगा।​

विशेष सत्र में संसद लेगी विपक्षी एकता का इम्तिहान

संसद का विशेष सत्र NDA और I.N.D.I.A, दोनों ही गठबंधनों के लिए रणनीतिक लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। यह देखना दिलचस्प होगा कि I.N.D.I.A के घटक दल साथ मिलकर सरकार को घेरते हैं या अपने-अपने मुद्दों पर अलग आवाज उठाएंगे। बीजेपी लगातार यह कहकर विपक्षी गठबंधन की क्रेडिबिलिटी को चोट पहुंचाने की कोशिश कर रही है कि इन दलों में सामंजस्य नहीं है। राज्‍यों में एक-दूसरे से लड़ने वाले दलों के सांसद सदन के भीतर कैसे एकजुट होते हैं, यह बड़ा सवाल है।

पीएम मोदी ने भी विपक्षी गठबंधन को ‘घमंडिया’ जैसे विशेषणों से नवाजा है। बीजेपी के नेता कहते हैं कि ‘विपक्षी गठबंधन अंतर्विरोधों से भरा हुआ है जिसमें कांग्रेस आम आदमी पार्टी से दिल्ली और पंजाब में लड़ रही है, लेफ्ट दलों से केरल में लड़ रही है, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में लेफ्ट के बिल्कुल खिलाफ है और इसी तरह के हालात देश के कई अन्य राज्यों में भी है और गठबंधन में शामिल हर नेता प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखता है।’

UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 8, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
पीएम मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, यात्रियों के साथ फोटो खिंचाते और हंसी-मजाक करते आए नजर

सीएम नीतीश ने अमित शाह के बिहार दौरे पर कसा तंज, पत्रकारों के लिए कही ये बड़ी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend