ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों की मदद कर रहा था पाकिस्तान?

UB India News by UB India News
September 18, 2023
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, सेना
0
कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों की मदद कर रहा था पाकिस्तान?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार (16 सितंबर) को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में घुसपैठ की मंशा से नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकवादियों की सहायता के लिए गोलीबारी (कवर फायर) की और भारतीय सेना के ड्रोन को निशाना बनाया, लेकिन सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर करके घुसपैठ के इस प्रयास को नाकाम कर दिया. उत्तर कश्मीर के उरी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर पी.एम.एस. ढिल्लों ने बताया कि पाकिस्तान स्थित संगठनों द्वारा घुसपैठ के प्रयासों के बारे में खुफिया जानकारी के बाद नियंत्रण रेखा के पास उरी सेक्टर के हथलंगा में शनिवार तड़के अभियान शुरू किया गया था.

ब्रिगेडियन ने कहा, ‘हमें खुफिया जानकारी मिल रही थी कि पाकिस्तानी संगठन जम्मू-कश्मीर में शांति को अस्थिर करने के लिए उरी में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं इसलिए, हमने घुसपैठ रोधी और निगरानी ग्रिड को मजबूत किया है.’ ब्रिगेडियर ढिल्लों ने कहा कि आज सुबह 6.40 बजे खराब मौसम के बावजूद हथलंगा इलाके में तीन से चार आतंकवादियों को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश करते हुए देखा गया. इसके बाद तुरंत सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और दो घंटे तक गोलीबारी जारी रही.’

RELATED POSTS

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

आधे घंटे तक चली मुठभेड़- ब्रिगेडियर ढिल्लों
अधिकारी ने कहा कि सेना ने आतंकवादियों को मार गिराने के लिए अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल), मल्टी ग्रेनेड लॉन्चर (एमजीएल) और रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, ‘एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया. इसके बाद आघात करने वाले दल को एहसास हुआ कि दो घायल आतंकवादियों ने अपना स्थान बदला है. सुबह लगभग 9.15 बजे उनके साथ दल की दूसरी बार मुठभेड़ हुई, जो लगभग आधे घंटे तक जारी रही. इस दौरान आतंकवादी को मार गिराया गया.’

पाक चौकी की गोलीबारी की मदद से घुसपैठ कर गया आतंकी- ब्रिगेडियर
ब्रिगेडियर ढिल्लों ने कहा कि तीसरा घायल आतंकवादी पास की पाकिस्तानी चौकी से की जा रही गोलीबारी की मदद से घुसपैठ कर गया. ब्रिगेडियर ने कहा, ‘पाकिस्तानी सेना की चौकी ने उसकी घुसपैठ में मदद की और हमारी ओर गोलीबारी की. उन्होंने हमारे ड्रोन पर भी गोलीबारी की. हमारे अनुमान के अनुसार, घायल आतंकवादी ने पाकिस्तानी चौकी से लगभग 300 मीटर दूर सामान्य क्षेत्र में दम तोड़ दिया. मौसम बहुत खराब है, लेकिन इलाके में तलाश जारी है.’

AK-47, मैगजीन और एक किलो आईईडी बरामद
अधिकारी ने कहा कि अभियान में पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है और दो के शव बरामद कर लिए गए हैं. उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि पाकिस्तान कैसे आतंकवादियों की मदद करता है. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के पास से एके-47 और एके-74 राइफल, सात मैगजीन, एक पांच किलो की आईईडी, कुछ गोला-बारूद, एक चीनी पिस्तौल और कुछ ग्रेनेड के साथ भारतीय और पाकिस्तानी मुद्रा भी बरामद की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

ट्रंप की नीतियां अमेरिकी संस्थापक सिद्धांतों के विपरीत …………..

by UB India News
July 7, 2026
0

अमेरिका ने 4 जुलाई को अपनी स्थापना की 250वीं वर्षगांठ मनाई। पेंसिलवेनिया और न्यूयार्क जैसे तेरह राज्यों के प्रतिनिधियों ने...

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाके, 18 घायल

by UB India News
July 7, 2026
0

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों सीरिया के ऐतिहासिक दौरे पर हैं। उनके दौरे के बीच ही सीरिया की राजधानी दमिश्क...

लोकसभा के स्पीकर को क्या कभी हटाया गया?

मानसून सत्र से पहले एक्शन में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला…………..

by UB India News
July 7, 2026
0

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद के आगामी मानसून सत्र की शुरुआत से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और शिवसेना (UBT) में हुई बगावत...

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

क्या चंपत राय को उनका अहंकार ले डूबा?

by UB India News
July 7, 2026
0

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय और अनिल मिश्रा की छुट्टी हो गई। चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को...

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

वायनाड क्यों बन गया ‘कब्रिस्तान’?

by UB India News
July 7, 2026
0

7 जुलाई 2026 सुबह... केरल के वायनाड जिले के मेप्पाडी के पास कल्लाडी में मीनाक्षी ब्रिज के नजदीक अचानक धरती...

Next Post
ऑपरेशन अनंतनाग’ पांचवें दिन भी जारी, सेना ने पहाड़ी वाले क्षेत्र में रॉकेट लॉन्चर से हमला किया

ऑपरेशन अनंतनाग' पांचवें दिन भी जारी, सेना ने पहाड़ी वाले क्षेत्र में रॉकेट लॉन्चर से हमला किया

इंडिया’ गठबंधन में दिखने लगी दरार! अलग रही पार्टियां बिगाड़ने लगीं खेल

इंडिया' गठबंधन में दिखने लगी दरार! अलग रही पार्टियां बिगाड़ने लगीं खेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend