ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

गया में नहीं लगेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in अध्यात्म, गया, प्रदेश
0
गया में नहीं लगेगा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

इस वक्त बिहार के गया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक गया जिले में कथा और दिव्य दरबार का आयोजन करने वाले थे, लेकिन गया जिला प्रशासन ने कार्यक्रम कराने की अनुमति नहीं दी है. यानि इस महीने गया में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बाबा बागेश्वर का दिव्य दरबार नहीं लगेगा. फिलहाल गया में बाबा बागेश्वर के कथा पर जिला प्रशासन ने रोक लगा दी हैं.

बता दें, बागेश्वर बाबा के नाम से जाने जाने वाले पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक 7 दिनों के लिए गया में श्रीमद् भागवत कथा करने वाले थे. इस दौरान दो दिवसीय दिव्य दरबार भी लगने वाला था, जिसकी तैयारी भी शुरू हो गई थी. गया में कथा का आयोजन खुद बागेश्वर धाम की तरफ से किया जा रहा था और इस कथा के लिए वहां पर बागेश्वर धाम की तरफ से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के रुकने के लिए होटल भी बुक कर लिया गया था. लेकिन जिला प्रशासन में पितृपक्ष की भीड़ को देखते हुए कथा नहीं करने का आदेश दे दिया हैं.

RELATED POSTS

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

गया डीएम डॉ त्यागराजन का कहना है कि पितृपक्ष के दौरान देश-विदेश से लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए गया जी पहुंचते हैं. लाखों की भीड़ होती है ऐसे में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कथा का आयोजन होने पर उन लोगों को परेशानी हो सकती है. यही वजह है कि गया में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथा पर रोक लगा दी गई है जिला प्रशासन की तरफ से पितृपक्ष में जो लोग आएंगे उनकी सुविधा का प्राथमिकता के साथ ख्याल रखा जाएगा. उन्हें कोई परेशानी ना हो इसके मध्य नजर कथा नहीं करने का निर्देश जारी किया गया है.

बता दें, इसी साल जब मई महीने में बाबा बागेश्वर पटना आए थे, उसी दौरान ही उन्होंने मंच से घोषणा की थी कि वह गया जी में पितृपक्ष के दौरान श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करेंगे. लेकिन, जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के बाद अब गया में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कथा नहीं कर पाएंगे. बता दें, जब वह पटना आने वाले थे उस वक्त भी उनके आगमन से पहले ही उनका विरोध पटना में देखने को मिला था. उनके पोस्टर भी फाड़े गए थे. तमाम विरोधियों के बीच उन्होंने पांच दिनों तक हनुमंत कथा का पाठ तरेत मठ में किया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

अमित शाह कच्चा काम नहीं करते………..

by UB India News
July 7, 2026
0

हैदराबाद के सांसद और एआईएमआईएम चीफ असदु्द्दीन ओवैसी को इस बात की आशंका है कि जिस तरह से एसआईआर हो...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

by UB India News
July 7, 2026
0

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके...

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज, चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर हो सकता बड़ा फैसला……..

by UB India News
July 7, 2026
0

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सोमवार यानी आज एक अहम बैठक करेगा। यह बैठक अयोध्या राम मंदिर में दान...

राम मंदिर दान चोरी: SIT रिपोर्ट से बढ़ी हलचल ,5 दिनों की जांच में SIT के हाथ लगे कई सुराग ,

क्या हिंदू धर्म के वैभव प्रदर्शन से धर्म प्रचार का उद्देश्य पूरा हो जाता है?

by UB India News
July 5, 2026
0

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना हिंदू समाज को आहत और साथ ही इस मंदिर के ट्रस्ट...

Next Post
नई संसद में पहली बार लहराया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गजद्वार पर किया ध्वजारोहण

नई संसद में पहली बार लहराया तिरंगा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गजद्वार पर किया ध्वजारोहण

भारत अपने प्रधानमंत्री का आज मना रहा 73वां जन्मदिन , देश विदेश से बधाई और शुभकामनाओ लगा ताता

भारत अपने प्रधानमंत्री का आज मना रहा 73वां जन्मदिन , देश विदेश से बधाई और शुभकामनाओ लगा ताता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend