ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रोज बिहार आएं… हमको ही मिलेगा फायदा’

UB India News by UB India News
September 16, 2023
in पटना, राजद
0
रोज बिहार आएं… हमको ही मिलेगा फायदा’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं. वह 16 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं. अमित शाह के दौरे को लेकर बिहार के सियासी गलियारों में गर्माहट आ गई है. ताजा मामले बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने अमित शाह के दौरे को लेकर तीखा तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अमित शाह हर माह बिहार आ रहे हैं और वो आएं इसमें हमें कोई दिक्कत नहीं है. तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए आगे कहा कि अगर अमित शाह पूरे वर्ष बिहार में रहेंगे तो उसका फायदा विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को ही मिलेगा.

डर गए हैं अमित शाह

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि अमित शाह का बार बार बिहार दौरे पर आना ये दर्शाता है कि वो डर चुके हैं. वो हर महीने बिहार आ रहे हैं और इसमें कोई दिक्कत वाली बात नहीं है. अगर वो बिहार में पूरे साल रहते हैं तो उसका फायदा हमी को मिलेगा. उनका बार बार बिहार दौरे पर आना ये दर्शाता है कि वो कितने डरे हुए हैं. तेजस्वी ने आगे कहा कि वो हर माह बिहार आ रहे हैं लेकिन राज्य के लिए विशेष राज्य का दर्जा या दूसरे विशेष पैकेज की जो बातें हैं उसे लेकर वो बिार कहां आते हैं?

16 सितंबर को बिहार आएंगे शाह

16 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के दौरे पर आ रहे हैं. उनके झांझरपुर आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. झांझरपुर स्थित स्टेडियम में अमित शाह का कार्यक्रम निर्धारित है. तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी लगातार मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं. स्टेडियम के पास ही हेलीपैड का निर्माण किया गया है. शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. CRPF की कंपनी सहित एसपीजी बम निरोधक दस्ते की टीम भी मौके पर पहुंचकर इलाके की जांच में जुट गई है.

अंतिम चरण में तैयारियां

अमित शाह के कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में प्रवेश के लिए मुख्य गेट रहेगा. वहीं, एक गेट निकलने के लिए बनाया गया है. वाहन पार्किंग जोन सभा स्थल से 300 मीटर की दूरी पर बनाया गया है. केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए कई विभागों के अधिकारियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है. कार्यक्रम के संयोजक विधायक रामप्रीत पासवान ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह मंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है. उनको सुनने के लिए लाखों में भीड़ पहुंचने की सम्भावना जताई जा रही है. रामप्रीत पासवान ने कहा कि बिहार में जंगल राज पुनः पैर पसार रहा है.

इस साल में शाह का छठा बिहार दौरा

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह पहली वार झांझरपुर पहुंच रहे हैं. इलाके के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. वहीं, उन्होंने कहा कि शाह मिथिलांचल को बड़ी सौगात देंगे. बहरहाल, 2024 चुनाव को देखते हुए अमित शाह का आगमन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस साल में शाह छठी बार बिहार के दौरे पर आ रहे हैं वहीं बीते एक साल में सीमांचल क्षेत्र का दूसरा दौरा है. हाल ही में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी शाह के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
इंडिया गठबंधन से कहना चाहता हूं, 100 सियार…

इंडिया गठबंधन से कहना चाहता हूं, 100 सियार...

नीतीश बाबू तेल-पानी एक नहीं हो सकता’, झंझारपुर में गरजे अमित शाह, कहा- आपको डुबाने वाला है… – LIVE UPDATE

नीतीश बाबू तेल-पानी एक नहीं हो सकता', झंझारपुर में गरजे अमित शाह, कहा- आपको डुबाने वाला है... - LIVE UPDATE

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend