ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना से 20 गुना ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस’, मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in खास खबर, स्वास्थ
0
कोरोना से 20 गुना ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस’, मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया ने कोरोना वायरस का आतंक देखा हुआ है. इसके बाद अलग-अलग जगहों पर अन्य तरह के वायरस भी देखे गए. इसी क्रम में देश में केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस फैला हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लोग संक्रमित हैं. इन सब के बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डीजी राजीव बहल ने डराने वाले आंकड़े पेश किए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि निपाह वायरस में मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच है. इसके अलावा इसकी रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की 20 डोज खरीदने का फैसला किया है. आईसीएमआर चीफ ने कहा, “साल 2018 में हमने ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोन एंटीबॉडी की कुछ डोज लीं थीं. फिलहाल ये डोज सिर्फ 10 मरीजों के लिए उपलब्ध हैं. 20 और डोज खरीद रहे हैं. लेकिन ये दवाई संक्रमण के शुरुआती दौर में देनी होती है.”

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

कोरोना से इतना खतरनाक है निपाह वायरस

इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस वायरस की चपेट में आए 100 लोगों में से 40-70 लोगों के बीच लोगों की जान जाने का खतरा है. राजीव बहल ने कहा कि कोरोना संक्रमण में मृत्यु दर सिर्फ 2-3 प्रतिशत ही थी. निपाह में संक्रमित लोगों की मृत्यु दर इसकी तुलना में बहुत अधिक है. ये 40 से 70 प्रतिशत के बीच है. फिलहाल इसके संक्रमण से बचने के उपाय किए जा रहे हैं.

‘इंसानों से इंसानों में फैलता है निपाह’

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने पुष्टि करते हुए कहा कि ये वायरस का बांग्लादेशी स्ट्रेन है और ये इंसानों से इंसानों में फैलता है. केरल में निपाह वायरस की वजह से दो लोगों की जान भी जा चुकी है. उन्होंने ये भी बताया कि ये वेरियंच संक्रामक तो कम है लेकिन इसकी मृत्यु दर ज्यादा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस वायरस का कोई इलाज या वैक्सीन नहीं है तो ऐसे में इससे बचाव ही उपाय है.

कोझिकोड पहुंची टीम 

आईसीएमआर (Indian Council of Medical Research) के महानिदेशक राजीव बहल के अनुसार, केरल में निपाह वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर तरह के प्रयास हो रहे हैं. उन्होंने बताया कि सभी मरीज एक संक्रमित मरीज के संपर्क में हैं. कई क्षेत्रों के विशेषज्ञों वाली एक केंद्रीय टीम भी हालात का आकलन करने में लगी है. कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के तहत 1000 से ज्यादा लोगों का पता लगाया गया है. आईसीएमआर अधिकारी ने निपाह वायरस से बचाव और प्रसार के खिलाफ उठाए जाने वाले एहतियाती कदमों के बारे में सूचना दी.

निपाह से ऐसे करें बचाव 

आईसीएमआर की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि बीमारी से बचाव के लिए बार-बार हाथ धोने और फेस मास्क पहनना जरूरी है. राजीव बहल के अनुसार, 4-5 उपाय हैं, उनमें से कुछ बिल्कुल वैसे ही हैं ​जैसे COVID के खिलाफ उठाए गए. इसमें बार-बार हाथ धोना, मास्क लगाना. निपाह वायरस का सबसे बड़ा कारण है संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आना है. इसके बाद अन्य लोगों का दूसरे के संपर्क में आना है. इससे बचाव के लिए अलगाव बहुत जरूरी है. इसमें आइसोलेशन एकमात्र उपाय है. लक्षण दिखने पर शख्स खुद को पूरी तरह से अलग कर ले. इसके बाद डॉक्टरों से संपर्क करे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
‘पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के मोस्ट पॉपुलर लीडर’, ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे रिपोर्ट में दावा

‘पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के मोस्ट पॉपुलर लीडर’, ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे रिपोर्ट में दावा

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान , 10 मई को चुनाव, 13 मई को नतीजे

आयुक्तों की नियुक्ति पर चर्चा....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend