ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ISIS के खिलाफ NIA का कड़ा एक्शन, तेलंगाना और तमिलनाडु के 30 स्थानों पर की छापेमारी

UB India News by UB India News
September 17, 2023
in अपराध, खास खबर, दक्षिण भारत
0
ISIS के खिलाफ NIA का कड़ा एक्शन, तेलंगाना और तमिलनाडु के 30 स्थानों पर की छापेमारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (ISIS) के कट्टरपंथ और भर्ती मामले में तमिलनाडु और तेलंगाना के 30 ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए ने कोयंबटूर के 21, चेन्नई के 3, हैदराबाद और साइबराबाद के 5 और तेनकासी के 1 लोकेशन पर छापेमारी की है। बता दें कि आईएसआईएस को भारत में पांव पसारने से रोकने के लिए एनआईए ने यह छापेमारी की है। बता दें कि इससे पहले हाल ही में एनआईए ने तेलंगाना और तमिलनाडु में आईएसआईएस के आतंक फैलाने की साजिश के मामले में केस दर्ज किया था।

ISIS पर एनआईए का एक्शन

RELATED POSTS

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

इस मामले में केस दर्ज होने के साथ ही एनआईए ने तेलंगाना और तमिलनाडु के 30 जगहों पर छापेमारी की। इस छापेमारी का मकसद आईएसआईएस से जुड़े लोगों को पकड़ना है, जिन्हें भारत में आईएसआईएस के आतंक को फैलाने की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले झारखंड मॉड्यूल से जुड़े मामले में एनआईने ने कई राज्यों में छापेमारी की थी। इस दौरान एनआईए ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया था। इस बाबत अधिकारियों ने बताया कि जुलाई में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद ये छापेमारी की गई। यूनिवर्सिटी के पास रहने के दौरान फैजान कुछ चरमपंथियों के संपर्क में आया था।

एनआईए ने 6 राज्यों के 9 स्थानों पर छापेमारी थी, जिसमें राहुल सेन उर्फ उमर बहादुर नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान एनआईए ने उसके पास से लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन इत्यादि जब्त किया था। साथ ही कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई थी। बता दें कि आईएसआएस को पांव पसारने से रोकने के लिए एनआईए बिहार के सीवान, उत्तप प्रदेश के जौनपुर, आजमगढ़, महाराजगंज, मध्य प्रधेश के रतलाम, पंजाब के लुधियान, दक्षिणी गोवा, कर्नाटक के यादगिर और महाराष्ट्र के मुंबई में छापेमारी कर चुकी है। आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते राहुल सेन को एनआईए ने रतलाम से गिरफ्तार किया था।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

ईरान में खामेनेई की अंतिम यात्रा का सबसे बड़ा दिन शुरू……

by UB India News
July 6, 2026
0

ईरान में पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मुख्य अंतिम यात्रा आज यानी सोमवार, 6 जुलाई को शुरू हो गई,...

Next Post
कोरोना से 20 गुना ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस’, मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच

कोरोना से 20 गुना ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस’, मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच

‘पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के मोस्ट पॉपुलर लीडर’, ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे रिपोर्ट में दावा

‘पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के मोस्ट पॉपुलर लीडर’, ग्लोबल लीडर अप्रूवल सर्वे रिपोर्ट में दावा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend