ADVERTISEMENT
Sunday, July 5, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विदेश में दलीय राजनीति की चर्चा देशहित में नहींः रणबीर

UB India News by UB India News
September 12, 2023
in पटना, बिहार
0
विदेश में दलीय राजनीति की चर्चा देशहित में नहींः रणबीर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व विधान पार्षद ड़ॉ. रणबीर नंदन का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति विदेश में दलीय राजनीति की चर्चा करता है तो यह देशहित में नहीं है। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ड़ॉ. नंदन ने कहा कि मेरा निजी मत है कि विदेश में जाने पर या किसी भी विदेशी व्यक्ति से मिलने पर हमारा वही स्टैंड़ होना चाहिए‚ जो एक भारतीय का होना चाहिए। कौन किस दल में है‚ इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। विदेश में या विदेशी लोगों के बीच हमारी एक ही पहचान है कि हम भारतीय हैं। इसलिए देश की दलीय राजनीति में हम किसके खिलाफ हैं‚ इससे किसी विदेशी को कोई मतलब नहीं। इसलिए हमें हर हाल में भारतीयता का ही प्रदर्शन करना चाहिए। दुखद स्थिति यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी बार बार अपनी नासमझी से गलती कर रहे हैं।

ड़ॉ. नंदन ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जो गलती कर रहे हैं‚ उसका लाभ भारत विरोधी ताकतें उठा सकतीं हैं। उन्हें इस मामले में पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार से सीखना होगा। अभी जी–२० के डि़नर में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जब अमेरिका के राष्ट्रपति जे बाइड़न में मिले तो यह कोई नहीं कह सकता कि मोदी या नीतीश ने अपने बीच की राजनीतिक दूरी का जिक्र उनसे किया होगा। राहुल गांधी को समझना होगा कि देश की चुनावी राजनीति और विदेशी कूटनीति का फर्क क्या है। हर मंच को चुनावी मंच नहीं बनाया जा सकता। राहुल गांधी भी वही गलती कर रहे हैं जो कांग्रेस के उनके पूर्वजों ने की है। देश की बात पर कोई मतभेद हो ही नहीं सकता‚ यह समझना होगा।

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

उन्होंने कहा कि मेरा निजी विचार है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। दोनों ही राजनीति में वंशवाद के पोषक नहीं हैं। दोनों के दामन पर कोई दाग नहीं है। लेकिन‚ देश विरोधी ताकतें ईमानदार नेताओं की एकजुटता नहीं चाहती है। ईश्वर से तो मेरी यह प्रार्थना है कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार एक साथ हो जाएं तो फिर भारत को किसी भी क्षेत्र में आगे आने से कोई नहीं रोक सकता। देशहित में यह मेरे निजी विचार हैं। वैसे मेरे चाहने से अलग यह यथार्थ भी है कि मतभेद चाहे कितने भी हों‚ ईमानदार लोगों के बीच के संबंध हमेशा मधुर होते हैं और यही मोदी और नीतीश के साथ दिख रहा है।

ड़ॉ. नंदन ने कहा कि कांग्रेस की इस पीढ़ी को और राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार से सीख लेकर राजनीतिक कदम बढ़ाने चाहिए। पूर्व में इंदिरा गांधी का जेपी के प्रति जो व्यवहार था वह स्पष्ट करता है कि कांग्रेस विरोधियों का सर्वनाश चाहती है। राहुल गांधी कांग्रेस के दागदार इतिहास से ध्यान भटकाने के लिए भारत की छवि को ताक पर रख रहें हैं‚ जिसे भारत की जनता देख रही है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
मोटे अनाज से मोटी कमाई……

मोटे अनाज से मोटी कमाई......

ग्लोबल साउथ हुआ मजबूत.

ग्लोबल साउथ हुआ मजबूत.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend