ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ग्लोबल साउथ हुआ मजबूत.

UB India News by UB India News
September 12, 2023
in Lokshbha2024, संपादकीय
0
ग्लोबल साउथ हुआ मजबूत.

RELATED POSTS

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत की पहल पर अफ्रीकन यूनियन को जी–२० का स्थायी सदस्य बनाया जाना वैश्विक राजनीति की एक महत्वपूर्ण घटना है और इसका भू–राजनीतिक स्थितियों पर दूरगामी प्रभाव होंगे। इस घटनाक्रम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भावनात्मक सूत्र वाक्य ‘सबका साथ‚ सबका विकास और सबका विश्वास’ वैश्विक स्तर पर स्थापित हुआ‚ जो बहुत बड़़ी बात है। आज की बंटी हुई धरती‚ परिवार में कलह और अनिश्चित भविष्य की परिस्थितियों में वैश्विक समस्याओं का समाधान इसी सूत्र के सहारे निकाला जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ग्लोबल साउथ के इस महत्वपूर्ण समूह अफ्रीकन यूनियन को जी–२० का सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा था‚ जिसे नई दिल्ली शिखर सम्मेलन में एकमत से स्वीकार कर लिया गया। ५५ सदस्यीय अफ्रीकन यूनियन को जी–२० में यूरोपीय संघ की तरह दर्जा प्राप्त हो गया। भारत की विदेश नीति कभी शक्ति पर आधारित नहीं थी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडि़त जवाहरलाल नेहरू ने पंचशील के सिद्धांत पर विकासशील और अर्द्धविकसित देशों को एकजुट करने के लिए गुट–निरपेक्ष आंदोलन पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने बदली हुई वैश्विक राजनीति में ग्लोबल साउथ को एकजुट करने की कोशिश की है। अफ्रीकन यूनियन का जी–२० का सदस्य बनने से इस विश्व मंच पर ग्लोबल साउथ की आवाज को ताकत मिलेगी। अफ्रीकन यूनियन को जी–२० परिवार में शामिल किए जाने पर इसके अध्यक्ष अजाली असौमानी बहुत भावुक होते हुए भारत की प्रशंसा की। भारत का अफ्रीका महाद्वीप के साथ लंबे समय से राजनीतिक संबंध है। अफ्रीका के अनेक गुलाम देशों पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का प्रभाव पड़़ा था और वे भारतीय प्रेरणा से औपनिवेशिक दासता से मुक्त हो पाए थे। भारत अपनी विदेश नीति में अफ्रीका को प्राथमिकता देता है। जी–२० शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया। भारत का अफ्रीकी देशों के साथ व्यापारिक और आर्थिक संबंध तेजी से बढ़ रहे हैं। कई भारतीय कंपनियां अफ्रीकी देशों में व्यापार और उद्यम कर रही हैं। अफ्रीकी देशों में भारत के लिए चीन भी एक फैक्टर है। नई दिल्ली और बीजिंग के बीच प्रतिद्वंद्विता है। जाहिर है अफ्रीकन यूनियन को जी–२० परिवार का सदस्य बनाने में भारत ने जो पहल की है‚ उसे बहुत बड़़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जाना चाहिए। इससे निश्चित रूप से विश्व नेताओं के बीच मोदी का और भारत का कद बढ़ा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

सिंधु जल संधि विवाद दक्षिण एशिया के सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक मुद्दों में बदलता दिखाई दे रहा है !………………

by UB India News
July 3, 2026
0

दशकों पुरानी सिंधु जल संधि को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अब ज्यादा खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया...

क्या है अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे के गबन का पूरा मामला………………

अयोध्याजी के राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी – इस्तीफों से यह दाग धुलेगा !…………………….

by UB India News
June 30, 2026
0

अयोध्याजी के राम मंदिर में चढ़ावे में चोरी हुई है, इसमें तो अब कोई संदेह नहीं है। इस मामले में...

BJP की बैठक: राज्यसभा चुनाव, संगठन विस्तार पर मंथन………………….

मोदी सरकार की प्राथमिकता में वंचित वर्ग…..

by UB India News
June 27, 2026
0

भारत की शासन व्यवस्था से परिचित लोग यह कह सकते हैं कि प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी सक्षम नेतृत्वकर्ता...

शेयर बाजार में ‘AI’ का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?

तकनीक से डरें नहीं, तैयार रहें, सिर्फ आशंकाएं नहीं… अवसर भी देखिए

by UB India News
June 27, 2026
0

पिछले कुछ महीनों में सैकड़ों व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान, मैंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर उनके विचारों...

Next Post
दुविधा में रही कांग्रेस ,राहुल एक्सपोज्ड़……..

दुविधा में रही कांग्रेस ,राहुल एक्सपोज्ड़........

पॉजिटिव संकेत……

पॉजिटिव संकेत......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend