ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एशिया कप में आज भारत Vs श्रीलंका:टूर्नामेंट में 20वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

UB India News by UB India News
September 13, 2023
in क्रिकेट, खास खबर
0
एशिया कप में आज भारत Vs श्रीलंका:टूर्नामेंट में 20वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशिया कप 2023 में सुपर-4 स्टेज का चौथा मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। मुकाबले की शुरुआत कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारतीय टाइमिंग के मुताबिक दोपहर 3:00 बजे से होगी। टॉस दोपहर 2:30 बजे होगा।

दोनों टीमें एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 20वीं बार आमने-सामने होंगी, आखिरी बार 2014 में दोनों का सामना हुआ था।

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

सुपर-4 स्टेज में ये भारत का दूसरा मुकाबला है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच सोमवार को ही 228 रन से जीता था। वहीं श्रीलंका टीम ने अपने सुपर-4 के पहले मैच में बांग्लादेश को 21 रन से हराया था।

इस खबर में हम दोनों टीमों के प्रदर्शन, पिच रिपोर्ट, वेदर कंडीशन और पॉसिबल प्लेइंग इलेवन के बारे में जानेंगे…

हेड टु हेड
ओवरऑल भारत और श्रीलंका के बीच 165 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। भारत ने 96 और श्रीलंका ने 57 मैचों में जीत हासिल की। 11 मैच नो रिजल्ट और एक मैच टाई रहा है।

एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में इन टीमों का हेड टु हेड क्या रहा है यह आप अगली तस्वीर में देख सकते हैं।

बारिश की 84 फीसदी संभावना
कोलंबो में मंगलवार को बारिश की 84 फीसदी आशंका है। तापमान 24 से 30 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है।

पिच रिपोर्ट
इस स्टेडियम की पिच का ज्यादा फायदा स्पिनर्स उठाते हैं। हालांकि भारत ने इसी मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ 356 रन भी बनाए थे। बारिश के कारण आउटफील्ड धीमा रहता है, ऐसे में आज का मुकाबला लो-स्कोरिंग देखने को मिल सकता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन/श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव।

श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान),​​​​​ पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असालंका, धनंजय डी सिल्वा, दुनिथ वेलाल्गे, महीश तीक्षणा, मथीश पथिराना और कसुन रजिथा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
मुख्यमंत्री ने पटना एयरपोर्ट के पास नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

चुनाव से पहले जमीन मजबूत करने में जुटे सीएम नीतीश कुमार , आज भी करेंगे बैठक

विपक्ष बनाम NDA……

G20 सम्मेलन के बाद विपक्ष के लिए आने वाला वक्त और टेंसन बढाने वाला है..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend