ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एपल अपने ‘वंडरलस्ट’ इवेंट में आईफोन-15 की लॉन्चिंग करेगी आज

UB India News by UB India News
September 13, 2023
in कारोबार, खास खबर, टेक्नोलॉजी
0
एपल अपने ‘वंडरलस्ट’ इवेंट में आईफोन-15 की लॉन्चिंग करेगी आज
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी कंपनी एपल आज यानी 12 सितंबर को अपने ‘वंडरलस्ट’ इवेंट में आईफोन-15 सीरीज लॉन्च करेगी। एपल का यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा। पहला आईफोन 2007 में स्टीव जॉब्स ने लॉन्च किया था। तब से अब तक दुनिया में 230 करोड़ से ज्यादा iPhone बिक चुके हैं।

एपल अब ऐसा ब्रांड बन चुका है, जिसे खरीदने की इच्छा ज्यादातर लोग रखते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि एपल के फोन और अन्य प्रोडक्ट्स का लोगों के बीच इतना क्रेज क्यों है? एपल के प्रोडक्ट में ऐसी क्या खास बात है कि लोग इसे इतना पसंद करते हैं। यहां हम ऐसे 5 कारण बता रहे हैं जो एपल को सबसे अलग बनाते हैं:

RELATED POSTS

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

लॉन्चिंग इवेंट को आप कंपनी के यूट्यूब चैनल के जरिए देख पाएंगे. ये इवेंट भारतीय समयानुसार मंगलवार रात 10:30 बजे होगा. इस सीरीज में iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, और 15 Pro Max लॉन्च होने की संभावना है. नए सीरीज किस कलर ऑप्शन में मिलेंगे. इसकी प्राइस और स्पेसिफिकेशन क्या होगी, इसे लेकर कई अपडेट्स लगातार सामने आ रहे हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एप्पल Pro मॉडल्स में लुभावने फीचर दे सकती है, लेकिन रेगुलर मॉडल भी बड़े अपग्रेड्स के साथ आ रहे हैं.

आइए जानते हैं कैसे होंगे Apple iPhone 15, 15 Plus, 15 Pro, और 15 Pro Max:-

कैसा होगा रियर पैनल का डिजाइन?
MacRumors की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल आईफोन 15 के रियर पैनल की करें, तो कंपनी पिछली सीरीज iPhone 14 के डिजाइन को ही रिपीट करने वाली है. अबकी बार रियर पैनल में फ्रॉस्टेड ग्लास देखने को मिल सकता है. यह अपने आप में बड़ी बात है, क्योंकि इस ग्लास का इस्तेमाल कंपनी प्रो मॉडल्स में करती रही है. रेगुलर आईफोन 15 का फ्रेम एल्युमिनियम का देखने को मिल सकता है. साइलेंट बटन लेफ्ट साइड में देखने को मिल सकता है.

कितने इंच का होगा फोन?
iPhone 15 फोन में 6.1 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है. इसमें 2532 × 1170 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है. वहीं, iPhone 15 Plus में यहां 6.7 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 2778 x 1284 रिजॉल्यूशन बताया जा रहा है. यानी iPhone 15 से यह थोड़ा ज्यादा बड़ा होगा. इनमें 60Hz रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है. कंपनी अबकी बार इनमें भी Dynamic Island फीचर दे सकती है, जबकि पिछली सीरीज में केवल प्रो मॉडल्स में यह फीचर था.

कैमरे की क्वालिटी?
iPhone 15 और iPhone 15 Plus में ƒ/1.6 अपर्चर वाला 48MP सोनी सेंसर देखने को मिल सकता है. यह आईफोन 14 में 12 मेगापिक्सल का लेंस था. इस लिहाज से आईफोन 15 कैमरा के मामले में बड़ा अपग्रेड साथ ला रहा है. साथ में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रवाइड सेंसर भी होगा, जिसमें ƒ/2.4 अपर्चर होगा. Dynamic Island में मिलने वाला फ्रंट कैमरा 12 मेगापिक्सल का बताया गया है.

कलर ऑप्शन क्या होंगे?
कलर ऑप्शंस की बात करें तो कंपनी इसमें स्यान, लाइट ब्लू, ब्लैक, स्टारलाइट, येलो और कोरल पिंक कलर में हैंडसेट्स उतार सकती है. आईफोन 15 सीरीज का यूजर्स को बेसब्री से इंतजार है, जिसमें देखना होगा कि एपल अबकी बार क्या नया, और खास पेश करेगी.

चिपसेट और रैम में क्या कुछ बदलाव होंगे?
रेगुलर मॉडल्स में कंपनी पिछले साल आई सीरीज का ही चिपसेट Apple A16 Bionic दे सकती है. यह A15 Bionic से 7 प्रतिशत ज्यादा तेज बताया गया है जो कि आईफोन 14 रेगुलर मॉडल में था. फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी के शुरुआती वेरिएंट्स आ सकते हैं.

कितने पावर की होगी बैटरी?
iPhone 15 में 3,877mAh बैटरी देखने को मिल सकती है. जबकि iPhone 15 Plus में 4,912mAh बैटरी दी जा सकती है. इस सीरीज के साथ कंपनी फोन में USB-C चार्जिंग पोर्ट शामिल करने जा रही है. कंपनी बॉक्स में ही USB-C टू USB-C केबल दे सकती है.

कितनी होगी कीमत?
iPhone 15 का प्राइस 799 डॉलर (लगभग 65,000 रुपये) से शुरू हो सकता है. वहीं, iPhone 15 Plus का प्राइस 899 डॉलर (लगभग 75,000 रुपये) से शुरू हो सकता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

रक्षा और सुरक्षा राष्ट्रीय जिम्मेदारी के विषय हैं; मीडिया को हमेशा सटीकता, निष्पक्षता और तटस्थता बनाए रखनी चाहिए…………….

by UB India News
July 4, 2026
0

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 4 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में एक मीडिया संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित...

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

भारत और PAK की तुलना अनुचित ,देशों के तुलना वैश्विक व्यवस्था में रोल के आधार पर होनी चाहिए……………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारत के खिलाफ चीन-पाकिस्तान के एजेंडे का पर्दाफाश हो गया है। दरअसल, ईरान-अमेरिका जंग में 'मध्यस्थता' की बात पर भारत की तरफ...

विपक्ष के महिला सांसदों के प्रदर्शन के दौरान आखिर हुआ क्या था !

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

by UB India News
July 4, 2026
0

संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को...

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और  25 लाख का जुर्माना

बीजेपी विधायक राजू सिंह को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा और 25 लाख का जुर्माना

by UB India News
July 4, 2026
0

गैर इरादतन हत्या के मामले में दोषी बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली की राउज...

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI की कार्रवाई…………..

by UB India News
July 4, 2026
0

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने फूड और बेवरेज इंडस्ट्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिससे...

Next Post
भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत

भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत

एशिया कप में आज भारत Vs श्रीलंका:टूर्नामेंट में 20वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

एशिया कप में आज भारत Vs श्रीलंका:टूर्नामेंट में 20वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend