ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या ड़र गए जिनपिंग……….

UB India News by UB India News
September 8, 2023
in Lokshbha2024, ब्लॉग
0
क्या ड़र गए जिनपिंग……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अंतरराष्ट्रीय राजनीति को समझने के लिए अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रणाली की समझ आवश्यक है। तकरीबन पांच दशक पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक नई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था की स्थापना की बात कही थी। इसके बाद के वर्षो में दुनिया की राजनीति में अभूतपूर्व परिवर्तन आए हैं‚ जिसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि चीन की अंतरराष्ट्रीय स्थिति में भारी वृद्धि हुई है। माओ की मृत्यु के बाद डेंग शाओपिंग के नेतृत्व में १९७८ में चीनी सरकार ‘द ग्रेट सर्कुलेशन’ नाम से एक नीति लेकर आई थी जिसमें अर्थव्यवस्था को निर्यात आधारित बनाने का लक्ष्य था।

डेंग शाओपिंग का मानना था कि चीन को पूरी तरह समाजवादी देश बनाने के लिए पहले उसकी अर्थव्यवस्था का मजबूत होना जरूरी है। इसकी शुरूआत तभी हो सकती है जब चीन की बंद आर्थिक व्यवस्था के दरवाजे पूरी दुनिया के लिए खोल दिए जाएं। चीन की यह नीति बहुत कारगर रही और वर्तमान में दुनिया के सबसे बड़े निर्यातक के रूप में चीन का सामान लगभग हर देश में बेचा जाता है। इस निर्यात के कारण चीन के पास सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार है‚ जिसने चीन के विकास में भी योगदान दिया है। विदेशी निवेश को अधिकतम करने के लिए उन्होंने आर्थिक नीतियां बनाइ‚ जिससे निर्यात आय का मुख्य स्रोत बन गया। चीन आर्थिक ताकत के साथ रणनीतिक तौर पर भी मजबूत होना चाहता है और उसका प्रतिबिंब चीन की ‘वन रोड वन बेल्ट’ (ओआरओबी) परियोजना है।

RELATED POSTS

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

‘ओआरओबी’ की शुरुआत चीन ने वर्ष २०१३ में की थी। यह परियोजना चीन की विदेश नीति का एक हिस्सा है। इस परियोजना में एशिया‚ अमेरिका और यूरोप के कई देश बड़े देश शामिल हैं। चीन की इस परियोजना का उद्देश्य दक्षिण पूर्व एशिया‚ मध्य एशिया‚ खाड़ी देश‚ अफ्रीका और यूरोप के देशों को सड़क और समुद्री रास्ते से जोड़ना है। यह योजना करीब दुनिया के ६० से अधिक देशों को सड़क‚ रेल और समुद्री रास्ते से जोड़ने का काम करेगी। चीन के मुताबिक उनकी इस परियोजना से दुनिया के अलग–अलग देश एक दूसरे के नजदीक आएंगे‚ जिससे आर्थिक सहयोग के साथ आपसी संपर्क को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी। दुनिया में चीन की बढती ताकत को जो देश चुनौती दे रहे हैं उसमें अमेरिका‚ जापान‚ ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय संघ शामिल हैं। भारत इन देशों का अहम सहयोगी है। भारत चीन की ओआरओबी का मुखर विरोध करता रहा है। शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता वर्तमान में भारत के पास है तथा वह एससीओ की बैठक में भी ओआरओबी की आलोचना कर चुका है। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी २० के शानदार आयोजन की दुनिया भर में चर्चा है। जी–२० में दुनिया के कई महत्वपूर्ण देश हैं‚ जिसमें अमेरिका‚ चीन‚ भारत‚ अर्जेटीना‚ ऑस्ट्रेलिया‚ ब्राजील‚ कनाडा‚ चीन‚ फ़्रांस‚ जर्मनी‚ इंडोनिशया‚ इटली‚ जापान‚ दक्षिण कोरिया‚ मेक्सिको‚ सउदी अरब‚ दक्षिण अफ्रीका‚ तुर्की‚ ब्रिटेन और यूरोपियन संघ शामिल हैं।

इन देशों के राजनयिकों और कारोबारियों के भारत आने से भारत की वैश्विक छवि में इजाफा ही होगा और इसका फायदा भारत की व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा। जी २० की प्राथमिकताएं समावेशी‚ न्यायसंगत और सतत विकास‚ पर्यावरण के लिए जीवन शैली‚ महिला सशक्तीकरण‚ स्वास्थ्य‚ कृषि और शिक्षा से लेकर वाणिज्य तक के क्षेत्रों में डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना एवं तकनीक–सक्षम विकास‚ संस्कृति और पर्यटन‚ जलवायु‚ वैश्विक खाद्य सुरक्षा‚ ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर व्यापक सहमति बनाकर जनकल्याण की रही है और इसमें भारत के सामाजिक सरोकारों में अधिकांश विषय शामिल रहे हैं। वैश्विक स्तर पर इन विषयों पर सहमति बनने का फायदा समूची मानव जाति को मिल सकता है और इससे भारत की छवि न केवल मजबूत होगी बल्कि उसे इसका कूटनीतिक और आर्थिक फायदा भी मिल सकता है। चीन को यह स्थिति स्वीकार नहीं है इसलिए वह भारत में आयोजित इस सम्मेलन में कोई साझा समझौता होने देना ही नहीं चाहता। भारत एक उभरती महाशक्तिहै जो वैश्विक स्तर पर बेहद तीव्र गति से आगे बढ़ती जा रही है। ऐसे में भारत दुनिया के सामने विकासशील देशों के लिए नई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का नेतृत्व करने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण देश है।

भारत समय–समय पर अलग–अलग वैश्विक मंचों से ग्लोबल साउथ के देशों के हक के लिए आवाज उठाता रहा है। वर्तमान समय पर दुनिया में बढ़ती असमानता के कारण नई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था और भी अधिक महत्वपूर्ण हो गई है‚ जिसमें भारत के योगदान को उसकी वर्तमान जी २० की अध्यक्षता से साफ समझा जा सकता है। भारत की वर्तमान जी २० अध्यक्षता में दुनिया के अल्प–विकसित और विकासशील देशों की आवाज को बेहद मजबूती से रखते हुए भारत ने ग्लोबल साउथ के विकास मुद्दों को अपनी अध्यक्षता के केंद्र में जगह दी है‚जो भारत की विकासशील देशों के प्रति उसकी सजग जिम्मेदारी को दर्शाता है। नई अंतरराष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था विकासशील देशों द्वारा आर्थिक उपनिवेशवाद और निर्भरता को एक नई परस्पर निर्भर अर्थव्यवस्था के माध्यम से समाप्त करने के प्रस्तावों का एक समूह है‚ जबकि चीन दुनिया भर के कई पिछड़े और गरीब देशों को कर्ज में उलझाकर उन्हें नव उपनिवेश बनाने की और अग्रसर है। चीन अमेरिकन डॉलर के मुकाबले अपनी मुद्रा युआन को मजबूत करना चाहता है और इसीलिए वह युआन कूटनीति को आगे बढ़ा रहा है।

चीन‚ युआन को प्रोत्साहित करके वैश्विक वित्तीय गतिशीलता को नए सिरे से परिभाषित करने की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। जाहिर है चीन का प्रयास यह है कि वह ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन जैसे उन मंचों को मजबूत करें जिन पर चीन के हित हावी रहे हैं तथा वह अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों का संवर्धन भी करने में कामयाब होता रहे। जी २० जैसे मंच पर चीन के हितों को चुनौती मिलती रही है। भारत में आयोजित जी–२० के शिखर सम्मेलन में शामिल न होकर शी जिनिपंग ने अपना रुख साफ कर दिया है कि उसे भारत का न तो ग्लोबल लीडर बनना स्वीकार है और न ही यूरोपीय संघ‚ अमेरिका और जापान जैसी शक्तियों की व्यापक स्वीकार्यता को तरजीह देता रहेगा।

चीन‚ युआन को प्रोत्साहित करके वैश्विक वित्तीय गतिशीलता को नए सिरे से परिभाषित करने की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। जाहिर है चीन का प्रयास यह है कि वह ब्रिक्स और शंघाई सहयोग संगठन जैसे उन मंचों को मजबूत करें जिन पर चीन के हित हावी रहे हैं तथा वह अपने आर्थिक और रणनीतिक हितों का संवर्धन भी करने में कामयाब होता रहे। जी २० जैसे मंच पर चीन के हितों को चुनौती मिलती रही है……….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

बिहार की राजनीति बड़ी गहरी!

बिहार की राजनीति बड़ी गहरी!

by UB India News
June 29, 2026
0

भोजपुर जिले का बिलौटी गांव केवल कथित पुलिस मुठभेड़ का गवाह भर नहीं है, बल्कि यह बिहार की करवट बदलती...

क्या भोजपुर के भरत तिवारी का ‘एनकाउंटर’ एक मर्डर है?

भोजपुर कथित ‘एनकाउंटर’ ने देश में पुलिस मुठभेड़ों पर एक गंभीर बहस खड़ी कर दी है…………..

by UB India News
June 28, 2026
0

पुलिस की नौकरी काफी जोखिम भरी होती है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान अपराधी कभी भी हथियार से हमला कर...

Next Post
I.N.D.I.A के पाले में ही गोल मार बैठे हैं उदयनिधि?

I.N.D.I.A के पाले में ही गोल मार बैठे हैं उदयनिधि?

वर्ल्ड लीडर के लिए सेफ जोन बनी दिल्ली

वर्ल्ड लीडर के लिए सेफ जोन बनी दिल्ली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend