ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आमंत्रण पर G20 रात्रि भोज के लिए ममता , स्टालिन, नीतीश सहित सभी मुख्यमंत्रीयों को मिला निमंत्रण

UB India News by UB India News
September 9, 2023
in खान-पान, खास खबर
0
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आमंत्रण पर G20 रात्रि भोज के लिए  ममता , स्टालिन, नीतीश सहित सभी मुख्यमंत्रीयों को मिला निमंत्रण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दुनिया के शक्तिशाली G20 नेताओं की मेजबानी के लिए भारत तैयार है. वैश्विक नेताओं के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है. जी-20 सम्मेलन के तहत वर्ल्ड लीडर्स के स्वागत में कल (9 सितंबर) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रात्रिभोज (dinner) का आयोजन किया है. इस डिनर के लिए विदेशी मेहमानों के अलावा भारत के कई राजनेताओं और दिग्गज उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया गया है. देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है.
विपक्ष के INDIA गठबंधन में शामिल 3 बड़े नेता रात्रिभोज में शामिल होने जा रहे हैं. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कल रात कोलकता से दिल्ली के उड़ान भरेंगी. वहीं, 10 सितंबर की सुबह वह वापस कोलकाता लौट सकती हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन भी रात्रिभोज में शामिल होने वाले हैं.

रात्रि भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने को लेकर के भी चर्चा तेज हो रही है . क्योंकि यह माना जा रहा है कि एनडीए से अलग होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस तरह के के किसी बड़े कार्यक्रम में पहली बार शामिल होंगे, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ एनडीए के सभी बड़े चेहरे भी मौजूद होंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात पिछले वर्ष में महीने में हुई थी, जब प्रधानमंत्री बिहार विधानसभा के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे थे, उस वक्त इन दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी.

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

इन दिग्गज कारोबारियों को भी मिला न्योता

मुख्यमंत्रियों के अलावा राष्ट्रपति ने डिनर के लिए कई दिग्गजों को भी आमंत्रित किया है. देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी के साथ ही टाटा संस के एन चंद्रशेखरन, बिरला  ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला और भारती एयरटेल के संस्थापक-अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल समेत करीब 500 बड़े कारोबारियों को रात्रिभोज के लिए न्योता मिला है. इसके अलावा सूत्रों के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एचडी देवेगौड़ा और समिट से जुड़े देशों के लीडर्स के अलावा अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के सबी प्रमुखों को भी बुलाया गया है. हालांकि, एचडी देवेगौड़ा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए डिनर में शामिल होने से इनकार कर दिया है.

शास्त्रीय संगीत के जरिए होगा संस्कृति का परिचय

राष्ट्रपति ने मेहमानों के सम्मान में जिस रात्रिभोज का आयोजन किया है. उसमें शास्त्रीय संगीत की कई शैलियों का प्रदर्शन भी होने वाला है. इस दौरान ‘गंधर्व आतोद्यम’ समूह ‘भारत वाद्य दर्शनम’ यानी की भारत की संगीतमय यात्रा की प्रस्तुति देने जा रहा है. इसमें संतूर, सारंगी, जल तरंग और शहनाई जैसे भारतीय शास्त्रीय संगीत वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल किया जाएगा.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, जो राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं, को शनिवार को राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है।खड़गे के कार्यालय के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “उन्हें अब तक (शुक्रवार सुबह) राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए आमंत्रित नहीं किया गया है। इससे पहले बुधवार को कांग्रेस के एक सूत्र ने कहा था कि राष्ट्रपति द्वारा आयोजित रात्रिभोज के लिए कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है, लेकिन खड़गे को निमंत्रण नहीं भेजा गया। उन्होंने यह भी कहा कि रात्रिभोज के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को आमंत्रित किया गया है।

नीतीश कुमार का एनडीए के बड़े नेताओं से होगा सामना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यदि राष्ट्रपति की ओर से आयोजित विशेष रात्रि भोज में शामिल होते हैं, तो एक लंबे समय के बाद उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य बड़े नेताओं से सामना होगा। बताया जा रहा है कि इस विशेष रात्रि भोज में आई.एन.डी.आई.ए के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। इस रात्रि भोजन में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
नई दिल्ली की सड़कों पर सन्नाटा, स्कूल-दफ्तर बंद, बस-टैक्सी किसी को नहीं मिल रही एंट्री

नई दिल्ली की सड़कों पर सन्नाटा, स्कूल-दफ्तर बंद, बस-टैक्सी किसी को नहीं मिल रही एंट्री

2024 से पहले I.N.D.I.A में आएगा सियासी भूचाल?

2024 से पहले I.N.D.I.A में आएगा सियासी भूचाल?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend