ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हरिवंश पार्टी के किसी भी मीटिंग में शामिल नही हुए हैं

UB India News by UB India News
August 24, 2023
in जदयू, पटना
0
हरिवंश पार्टी के किसी भी मीटिंग में शामिल नही हुए हैं
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जेडीयू की राष्ट्रीय टीम से राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश का पत्ता कटने के बाद इसको लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हरिवंश को शामिल नहीं किए जाने पर ललन सिंह ने बड़ा खुलासा किया है। ललन सिंह ने कहा है कि जब से जेडीयू महागठबंधन में शामिल हुई हैं तब से हरिवंश पार्टी के किसी भी मीटिंग में शामिल नही हुए हैं और बुलाने पर भी नहीं आते हैं, हो सकता है प्रधानमंत्री ने उन्हें मना कर दिया होगा।

ललन सिंह ने कहा कि 9 अगस्त 2022 को जब से जेडीयू एनडीए से अलग हुई तब से आजतक हरिवंश पार्टी की किसी बैठक में शामिल नहीं होते हैं। जब संसद का सत्र चलता है उस वक्त पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में भी वे नहीं आते हैं। ललन सिंह ने कहा कि हो सकता है कि एनडीए से जेडीयू के अलग होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें मना किया होगा कि वे जेडीयू की किसी बैठक में नहीं जाएं, इसलिए वे किसी भी बैठक में नहीं आते हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा का उपसभापति नहीं बनाया है बल्कि क्षेत्रिय पार्टियों के वोट के बल पर हरिवंश राज्यसभा में उप सभापति बनें हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

उन्होंने कहा कि राज्यसभा में बीजेपी को बहुमत नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी क्षेत्रिय पार्टियों को फोन कर उनके लिए वोट मांगा तब जाकर हरिवंश राज्यसभा में उप सभापति बनें। हो सकता है कि एनडीए से अलग होने के बाद सरकार ने उनको कहा होगा कि वे किसी बैठक में नहीं जाएं, इसलिए किसी भी बैठक में नहीं आते हैं। ललन सिंह ने कहा कि हरिवंश अभी तकनीकी रूप से जेडीयू से बाहर नहीं जा सकते हैं। 9 अगस्त के पहले हर बैठक में हरिवंश शामिल होते थे। मुख्यमंत्री ने पटना में पिछले दिनों राय विचार करने के लिए बैठक बुलाई थी उसमें भी वे नहीं आए थे।

बता दें कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी हलचल तेज हो गई है। आने वाले चुनाव को लेकर जेडीयू ने पार्टी की 98 सदस्यीय नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया है। खास बात यह है कि जदयू की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी से राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का नाम गायब हो गया है। हरिवंश को छोड़कर संसद के दोनों सदनों के जेडीयू सदस्य और बिहार के जेडीयू कोटे के मंत्रियों के नाम जेडीयू की जंबो टीम में शामिल है। ऐसे में बिहार के सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी से हरिवंश की जनदीकी को लेकर पार्टी ने यह कार्रवाई की है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच  ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

बीजेपी ने राजद और जनसुराज के बिच ‘साइलेंट अंडरस्टैंडिंग’ का लगाया आरोप ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने आज पटना में भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में...

Next Post
ट्विटर वार से गरमाई बिहार की सियासत, लालू का वीडियो Vs राजनाथ का वीडियो

ट्विटर वार से गरमाई बिहार की सियासत, लालू का वीडियो Vs राजनाथ का वीडियो

जमीन के बदले नौकरी :CBI एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट करेगी दाखिल, कोर्ट से मांगा समय

जमीन के बदले नौकरी :CBI एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट करेगी दाखिल, कोर्ट से मांगा समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend