ADVERTISEMENT
Tuesday, August 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारत में ‘लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी…..

UB India News by UB India News
August 8, 2023
in Lokshbha2024, कानून
0
भारत में ‘लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में ‘लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आज़ादी की मृत्यु’ को लेकर फ़ैलाई जा रही फर्ज़ी कहानियों का मूल उद्देश्य मुल्क की तरक्की को रोकना है, और ऐसी ज़्यादातर कहानियां देश के भीतर से ही सामने आ रही हैं. जाने-माने वकील और देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में यह बात कही.

भारत की स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य एक चैनल के साथ बातचीत में हिन्दुस्तान के सबसे ज़्यादा नामी वकीलों में शुमार किए जाने वाले हरीश साल्वे ने कहा, “भारत की आर्थिक प्रगति के बारे में कोई भी कुछ नहीं बोल सकता, इसलिए, अब भारत के बारे में एक कहानी तैयार की गई है – ‘भारत में लोकतंत्र की मौत हो चुकी है…’ अगर आप भारत में खड़े होकर कह सकते हैं कि ‘लोकतंत्र मर गया है’, तो यह सबसे बड़ा सबूत है कि लोकतंत्र ज़िन्दा है… दुर्भाग्य से, ऐसी ज़्यादातर कहानियां भारत में ही बनाई जा रही हैं…”

RELATED POSTS

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

“भारत की तरक्की रोकने की कोशिशें हो रहीं…”
‘निहित स्वार्थों’ की उद्यम-विरोधी मानसिकता के बारे में बात करते हुए हरीश साल्वे ने कहा कि दुनिया के बहुत-से देश आज भारत की तरक्की को रोकने की कोशिशों के तहत अदालतों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

हरीश साल्वे ने कहा, “भारत के बारे में धारणा बदल रही है, और कोई भी मुल्क नहीं चाहेगा कि कोई भी मुल्क उनसे आगे निकल जाए… उदाहरण के लिए, हमारा सबसे बड़ा ‘मित्र’ चीन – आज भारत की उसके साथ सीधी आर्थिक प्रतिस्पर्द्धा जारी है – ये देश अदालतों का इस्तेमाल करने की कोशिश करते हैं…”

“बराबरी के दर्जे से UK से बात कर रहा भारत…”
हरीश साल्वे ने भारत द्वारा की जा रही उन मज़बूत कोशिशों के बारे में भी बताया, जो नीरव मोदी और विजय माल्या के प्रत्यर्पण के लिए देश कर रहा है, जबकि UK के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को लेकर बातचीत भी जारी है. उन्होंने कहा, भारत मुक्त व्यापार समझौते को लेकर ब्रिटेन के साथ ‘बराबरी के दर्जे से’ बातचीत कर रहा है.

व्यापार को लेकर बातचीत में उम्मीद से ज़्यादा वक्त लगने को लेकर हरीश साल्वे ने कहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़ों को वापस लाने की अपनी कोशिशों में भारत, ब्रिटेन पर इस प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए दबाव डाल रहा है. उन्होंने बताया, “ब्रिटेन में जो दिक्कत आ रही है, वह यह है कि प्रत्यर्पण का पहला कदम, यानी न्यायिक कार्यवाही, नीरव मोदी और विजय माल्या, दोनों के लिए पूरा हो चुका है… अब आखिरी कदम उठाया जाना है, जब सभी कानूनी कदम पूरे हो चुके हैं… लेकिन अब शरण मिल जाने का दावा किया गया है…” हरीश साल्वे ने कहा, FTA के लिए भारत बातचीत में जुटा है, और उसका रुख भी बिल्कुल सही है… उन्होंने कहा, “आज हम बराबरी की शर्तों पर बात कर रहे हैं, इसलिए इसमें वक्त लग रहा है…”

साल्वे ने कहा कि भारत के साथ FTA पर दस्तख़त करने की ब्रिटिश उत्सुकता का भारतीय भगोड़ों को भारत भेजने में देरी के साथ तालमेल नहीं बैठ रहा है. उन्होंने कहा, “मुझे पता है, जब भी कोई उच्चस्तरीय बैठक होती है, (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी पूछते हैं, ‘वे कहां हैं…? ब्रिटेन को भारतीय भगोड़ों का घर क्यों बनना चाहिए…?’ तभी वे (ब्रिटेन) भारत के साथ FTA की बात करने लगते हैं… यह असंगत है…”

इंटरव्यू में हरीश साल्वे ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत पर भी विचार रखे, और वह चुनाव जीतने के लिए ‘रेवड़ी कल्चर’ का इस्तेमाल करने के कांग्रेस पर लगे आरोपों पर भी खुलकर बोले.

“राहुल गांधी की टिप्पणी को SC ने भी गलत ही कहा…”
उन्होंने कहा, “राहुल गांधी द्वारा मोदी सरनेम से जोड़कर की गई टिप्पणी में इस्तेमाल की गई भाषा असाधारण रूप से अपमानजनक थी… कांग्रेस नेता की दोषसिद्धि को निलंबित करने का सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके पक्ष में जाने वाली किसी बात से नहीं, बल्कि उनके निर्वाचन क्षेत्र की चिंताओं से प्रेरित था…”

हरीश साल्वे ने सवाल किया, “राहुल गांधी को दोषी करार दिया जाना चाहिए या नहीं, यह अलग मुद्दा है… लेकिन बात करने का बेहद अपमानजनक तरीका… आप झूठे आरोप लगा रहे हैं और फिर आप कहते हैं, मैं सार्वजनिक जीवन में हूं… हर कोई जानता है, चाहे वह कितना भी इंकार करें, वह हर रात सोते वक्त प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते हैं… क्या उनके कद के शख्स को इस तरह की भाषा इस्तेमाल करनी चाहिए…?”

जाने-माने वकील ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों ने कहा कि उन्होंने जो कहा था, वह गलत था और इस तरह की बात करना सही नहीं है… लेकिन दोषसिद्धि पर रोक लगा दी गई, क्योंकि उनकी अपील (दोषी ठहराए जाने के खिलाफ) पर फैसला होने तक निर्वाचन क्षेत्र को प्रतिनिधित्व नहीं मिल सकेगा… इसीलिए दोषसिद्धि पर रोक लगाई गई, केस में योग्यता के आधार पर नहीं…”

“रेवड़ी कल्चर सबसे गन्दी तरह की राजनीति है…”
हरीश साल्वे ने राजनीति के दौरान मुफ़्त वस्तुओं को बांटने के वादों पर भी बात की और इसे ‘सबसे गन्दी तरह की राजनीति’ और भ्रष्टाचार का ही रूप करार दिया.

हरीश साल्वे ने कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा 5-गारंटी वाले वादे का हवाला देते हुए कहा, “यह तोड़-मरोड़कर नहीं बोल रहा हूं, और यह एक प्रकार का भ्रष्टाचार ही है… आप चुनाव जीतने के लिए करदाताओं का पैसा दोनों हाथों से लुटाते हैं… इससे बदतर राजनीति नहीं हो सकती…” उन्होंने यह भी कहा, “कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने विधायकों से कहा – हम आपकी विकास परियोजनाओं पर काम नहीं कर सकते, क्योंकि हमें वादे पूरे करने हैं… उन पर करदाताओं का ₹40,000 करोड़ खर्च हो रहा है…”

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

धरना-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर की जगह कोई और स्थान हो?

by UB India News
August 3, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज दाखिल एक याचिका में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का मुद्दा भी उठ गया. दरअसल, याचिका में अपील...

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

फिर कैसे बरी हो गए बृजभूषण शरण सिंह?

by UB India News
August 3, 2026
0

महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी...

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

BNS की धारा 152 देशहित से कैसे जुड़ी है?

by UB India News
August 3, 2026
0

देश में 1 जुलाई 2024 से लागू भारतीय न्याय संहिता Bharatiya Nyaya Sanhita , BNS 2023 ने भारतीय दंड संहिता...

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

मुख्य चुनाव आयुक्त चयन प्रक्रिया से CJI सूर्यकांत नाराज क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत के लोकतंत्र की निष्पक्षता को बनाए रखने में चुनाव आयोग की बड़ी भूमिका है। ऐसे में मुख्य चुनाव आयुक्त Chief Election Commissioner की...

बिहार पुलिस का एक्शन, 15 मई तक 33 हजार से अधिक गिरफ्तार, बकरीद-गंगा दशहरा पर अलर्ट

नई पुलिस व्यवस्था से लॉ एंड ऑर्डर मजबूत होगा !

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए राज्य की पहले की जोन और रेंज आधारित पुलिस व्यवस्था को फिर से...

Next Post
जालसाजी का आरोप ……

जालसाजी का आरोप ......

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मिसाल देकर I.N.D.I.A की खोली पोल

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मिसाल देकर I.N.D.I.A की खोली पोल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend