ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मणिपुर में पीड़ितों से मुलाकात के बाद INDIA के सांसदों ने राज्यपाल से मुलाकत कर सौंपा ज्ञापन

UB India News by UB India News
July 31, 2023
in खास खबर, पूर्वी भारत
0
मणिपुर में पीड़ितों से मुलाकात के बाद INDIA के सांसदों ने राज्यपाल से मुलाकत कर सौंपा ज्ञापन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के 21 सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दो दिन के मणिपुर दौरे पर है। आज दौरे के दूसरे दिन वे राज्य की गवर्नर अनुसुइया उइके से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। सांसदों ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा है और राज्य में शांति बहाली के लिए अपील की है. सांसदों ने राज्यपाल से मांग की है कि वे राज्य के ताजा हालात की सही-सही जानकारी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को दें. मणिपुर दौरे पर गए विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि मुख्य बात यह है कि मणिपुर को नजरअंदाज किया गया है. चूंकि राज्य सरकार और केंद्र सरकार ने इसे नजरअंदाज किया है, इसलिए स्थिति बिगड़ रही है. जल्द से जल्द शांति बहाल होनी चाहिए. सद्भाव और न्याय बनाए रखने के लिए यह जरूरी है.

कांग्रेस सांसद फूलोदेवी नेताम ने कहा कि एक हॉल में 400-500 लोग रह रहे हैं. राज्य सरकार उन्हें केवल दाल-चावल मुहैया करा रही है, बच्चों को पूरे दिन खाने के लिए और कुछ नहीं मिल रहा है. शौचालय या बाथरूम की कोई सुविधा नहीं. जिस तरह से लोग शिविरों में रह रहे हैं वह बहुत हृदय विदारक है.कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का कहना है उन्होंने राज्यपाल से जवाबदेही तय करने की मांग की है. इसके लिए जिम्मेदार कौन है? राज्य सरकार और केंद्र किसी और पर उंगली उठा रहे हैं लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी स्वीकार नहीं कर रहे हैं. प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री मणिपुर से क्यों गायब हैं? क्या प्रधानमंत्री केवल सरकारी उद्घाट्न और राजनीतिक भाषण देने के लिए सत्ता में आए थे?

RELATED POSTS

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

इससे पूर्व सांसदों ने शनिवार को चुराचांदपुर के रिलीफ कैंप में हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने निर्वस्त्र घुमाई गई लड़की की मां से भी मुलाकात की। मां ने विपक्षी सांसदों से अपने बेटे और पति के शव देखने की बात कही।

4 मई को भीड़ ने थोंगबुल जिले में 3 महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया था। एक लड़की के भाई और पिता की हत्या कर दी थी। 19 जुलाई को मामले की वीडियो वायरल हो गई थी, जिसके बाद मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। केंद्र सरकार ने इस मामले की जांच CBI को सौंप दी है।

CBI ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की
इस बीच, मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के मामले में CBI ने शनिवार (29 जुलाई) को FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी। केंद्र सरकार ने 27 जुलाई को मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की बात सुप्रीम कोर्ट को बताई थी। साथ ही हलफनामा दायर कर मामले की सुनवाई मणिपुर से बाहर कराने की अपील भी की थी।

ट्राइबल फोरम की चिठ्ठी, हम साथ नहीं रह पाएंगे
मणिपुर दौरे पर गए विपक्षी संगठन इंडियन नेशनल डेवपलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) के दल को इंडीजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (ITLF) ने चिट्ठी लिखी है। इसमें बताया है कि तीन महीने से राज्य में जातीय हिंसा भड़की है। राज्य के सैन्यागार से हजारों हथियार लूटे गए हैं। राज्य के इकलौते हाईवे को बंद कर दिया गया है, जिसके चलते सबसे बड़े जिले चूराचांदपुर में रोजमर्रा की चीजों की कमी हो गई है।

ट्राइबल्स और मैतेई शारीरिक रूप से अलग हैं। जबकि काफी हिंसा हो चुकी है, इस बात की संभावना नहीं दिखती कि दोनों फिर से साथ रह पाएंगे। हमारी केंद्र सरकार से अपील है कि संविधान के तहत हमें खुद का शासन करने का अधिकार दें।

ट्राइबल फोरम ने आज ही ये चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा है कि राज्य में हालात लगातार खराब हो रहे हैं।
ट्राइबल फोरम ने आज ही ये चिट्ठी लिखी है। इसमें कहा है कि राज्य में हालात लगातार खराब हो रहे हैं।

मोदी आएं, हम उन्हें कंपनी देंगे- गौरव गोगोई
I.N.D.I.A. के सांसदों की एक अन्य टीम चुराचांदपुर के डॉन बॉस्को स्कूल में बने रिलीफ कैंप पहुंची। यहां कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि यहां लोग कभी भी उन लोगों को माफ नहीं करना चाहते, जिन्होंने उनको इस हालात में पहुंचाया। उनकी जिंदगी को सामान्य करने के लिए अभी कई कदम उठाने होंगे।

केंद्र पर निशाना साधते हुए गोगोई ने कहा कि सरकार कह रही है कि मणिपुर में हालात सामान्य हो रहे हैं, लेकिन लोग फिर कैंपों में क्यों रह रहे हैं। आखिर लोग क्यों अपने घर नहीं लौटना चाहते? मतलब साफ है कि लोगों का सरकार पर भरोसा नहीं है।

गोगोई ने ये भी कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर आएं तो हम (I.N.D.I.A. का प्रतिनिधिमंडल) उन्हें कंपनी (साथ) देंगे।

केंद्रीय मंत्री बोले- ये विपक्षी सांसदों का दिखावा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्षी सांसदों के मणिपुर दौरे को दिखावा बताया है। अनुराग ठाकुर का कहना है, ये पॉलिटिकल टूरिज्म पर निकले हैं। जब पहले की सरकारों के कार्यकाल में मणिपुर जलता था तो ये सांसद पार्लियामेंट में एक शब्द नहीं बोलते थे।

मणिपुर जाने वाले डेलिगेशन में शामिल 21 सांसदों के नाम –

  • अधीर रंजन चौधरी- कांग्रेस
  • गौरव गोगोई- कांग्रेस
  • सुष्मिता देव- टीएमसी
  • महुआ माझी- जेएमएम
  • कनिमोझी- डीएमके
  • मोहम्मद फैजल- एनसीपी
  • जयंत चौधरी- आरएलडी
  • मनोज कुमार झा- आरजेडी
  • एनके प्रेमचंद्रन- आरएसपी
  • टी थिरुमावलन- वीसीके
  • राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- जेडीयू
  • अनील प्रसाद हेगड़े- जेडीयू
  • एए रहीम- सीपीआई-एम
  • संतोष कुमार- सीपीआई
  • जावेद अली खान- सपा
  • ईटी मोहम्मद बशीर- आईयूएमएल
  • सुशील गुप्ता- आप
  • अरविंद सावंत- शिवसेना (उद्धव गुट)
  • डी रविकुमार- डीएमके
  • फूलो देवी नेताम- कांग्रेस
  • के सुरेश- कांग्रेस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
31 जुलाई तक​ हर हाल में फाइल कर लें अपना ITR, वरना देना होगा इतने हजार रुपये का जुर्माना

31 जुलाई तक​ हर हाल में फाइल कर लें अपना ITR, वरना देना होगा इतने हजार रुपये का जुर्माना

मॉस्को की दो इमारतों पर यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला, एयरपोर्ट को किया गया बंद

मॉस्को की दो इमारतों पर यूक्रेन ने ड्रोन से किया हमला, एयरपोर्ट को किया गया बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend