ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में RJD को उसी के सियासी ‘मुद्दे’ से मात देने की तयारी में BJP ,

UB India News by UB India News
July 12, 2023
in खास खबर, पटना, भाजपा, राजद
0
बिहार में RJD को उसी के सियासी ‘मुद्दे’ से मात देने की तयारी में BJP ,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में इन दिनों 10 लाख लोगों को नौकरी देने और शिक्षक आंदोलन का मुद्दा गर्म है। भाजपा इन दोनों मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने में जुटी है। वैसे, गौर करने वाली बात है कि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में राजद के नेता तेजस्वी यादव ने अपने प्रत्येक चुनावी सभा में सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में पहले हस्ताक्षर से 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। राजद ने भी इसे अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था।

आरजेडी के खिलाफ प्लानिंग
सही अर्थ में देखें तो इसका फायदा भी चुनाव में राजद को मिला था। लेकिन, अब इसी हथियार को भाजपा हथियाने की फिराक में है और सरकार को घेर रही है।भाजपा ने अब इस मुद्दे को लेकर सड़क पर भी उतरने की घोषणा की है। भाजपा पटना में 13 जुलाई को विधानसभा मार्च करने वाली है। भाजपा के विधान पार्षद नवल किशोर यादव कहते हैं कि भाजपा 13 जुलाई को राजद के 10 लाख नौकरी देने की वादाखिलाफी और शिक्षकों के मुद्दे पर विधानसभा मार्च कर रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बने करीब 10 महीने हो गए, करीब 20 कैबिनेट की बैठक हो गई। लेकिन, 10 लाख की छोड़िए, 10 लोगों को सरकारी नौकरी इस सरकार में नहीं मिली है।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

बीजेपी की रणनीति
उन्होंने कहा कि इसको लेकर लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए विधानसभा मार्च रथ निकला गया है। इधर, बिहार की राजनीति में अपनी पहचान बनाने में जुटे चर्चित चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी कटाक्ष करते हुए कहते हैं कि सरकार बनने के बाद वह पेन ही खो गई, जिससे तेजस्वी यादव हस्ताक्षर करते। राजद के नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों को भड़काया जा रहा है। महागठबंधन की सरकार हमेशा शिक्षकों के साथ रही है, आगे भी हमेशा रहेगी। बिहार में सरकारी नौकरी देने का लगातार काम हो रहा है। लगातार वैकेंसी आ रही है। भाजपा का काम सिर्फ हंगामा करना है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 1, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

Next Post
बाढ़ को लेकर दिल्ली में अफरातफरी का माहौल ,सीएम केजरीवाल ने बुलाई बैठक

18 राज्य, 188 जिले, 574 जिंदगियां खत्म... आफत की बारिश

बेंगलुरु की बैठक में 24 दल लेंगे हिस्सा , सोनिया गांधी देंगी एक दिन पहले भोज …..

बेंगलुरु की बैठक में 24 दल लेंगे हिस्सा , सोनिया गांधी देंगी एक दिन पहले भोज .....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend