ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हिंसा के बीच मतदान……

UB India News by UB India News
July 10, 2023
in Lokshbha2024, अपराध
0
हिंसा के बीच मतदान……

RELATED POSTS

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान शुक्रवार मध्य रात्रि से शुरू हुईहिंसा में शनिवार को देर शाम तक १५ लोग मारे गए। कुछ इलाकों में मतपेटियां नष्ट करने‚ मतपत्र जलाने और मतदाताओं को धमकाने की भी खबरें हैं। राजनीतिक दल हिंसा के लिए एक दूसरे पर आरोप–प्रत्यारोप लगा रहे हैं। मरने वालों में टीएमसी‚ भाजपा‚ माकपा‚ कांग्रेस और आईएसएफ (इंडि़यन सेक्युलर फ्रंट) के कार्यकर्ता शामिल हैं। मुर्शिदाबाद‚ नदिया‚ दक्षिण २४ परगना और नंदीग्राम में सर्वाधिक हिंसा हुई। मतगणना ११ जुलाई को होगी और उस दिन भी हिंसा होने की आशंका है। आशंका का आधार यह है कि ग्राम पंचायत‚ जिला परिषद और पंचायत समिति की करीब ६४ हजार सीटों पर चुनाव की घोषणा ८ जून को होने के बाद से ही हिंसा की घटनाएं बढ़ गई थीं। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चुनाव आयोग शुरू से कठघरे में रहा। पहले हाई कोर्ट फिर सुप्रीम कोट को दखल देना पड़़ा। सुरक्षा बलों की तैनाती को लेकर भी विभिन्न राजनीतिक दलों ने असंतोष जताया था। स्थानीय स्तर के चुनावों में हिंसा की घटनाएं शर्मसार कर देने वाली हैं। लोकतंत्र को कलंकित करती हैं। दरअसल‚ पश्चिम बंगाल में राजनीति में हिंसा की संस्कृति को वामपंथियों के शासन के दौरान अच्छे से पाला–पोसा गया। अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को मिटा देने को सदा आतुर रहे वामपंथियों की सत्ता को राज्य की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खासे संघर्ष के बाद उखाड़़ फेंका लेकिन हिंसा की संस्कृति को विरासत के रूप में सहेजे रखा। टीएमसी के कार्यकर्ता और नेता राज्य में अपना वर्चस्व जमाए रखने में हिंसक गतिविधियों में लिप्त होने से भी गुरेज नहीं करते। उनको कड़़ा जवाब देने के फेर में अन्य पार्टियों के कार्यकर्ता भी कसर नहीं छोड़़ते। चुनाव के दौरान तो स्थिति बद से बदतर हो जाती है। मतदाता भ्रमित हो जाता है कि आखिर‚ किसे चुने जिसके हाथ में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। बहरहाल‚ हिंसा का माहौल बनना कानून–व्यवस्था का मसला है‚ और राज्य में बेहतर कानून–व्यवस्था की जिम्मेदारी सत्ताधारी टीएमसी की है‚ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जवाबदेही से बच नहीं सकतीं। पंचायतों को विकास के लिए मिलने वाले धन को बढ़ाया गया है‚ और राज्य और केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं में पंचायतों की भागीदारी रहती है‚ इसलिए पंचायत चुनाव मलाई खाने की मंशा पैदा कर देता है। कट–कमीशन के लिएचुनाव जीतना जीवन–मरण का मामला जैसा हो गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

छात्र प्रदर्शन AK-47 फायरिंग : सिपाही अभिषेक की ड्यूटी को लेकर विरोधाभास क्यों है?

by UB India News
August 1, 2026
0

"25 जुलाई 2026 को बिहार बंद के दौरान मेरी ड्यूटी जेपी चौक पर थी। गांधी मैदान की ओर से हजारों...

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

भरत तिवारी एनकाउंटरः पहली गोली मारने वाला STF जवान गिरफ्तार

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार में भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर में बड़ी कार्रवाई हुई है। उस पर गोली चलाने वाले बिहार एसटीएफ के...

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

बिहार में Facebook-X, Instagram पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों की अब खैर नहीं

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार सरकार ने इंटरनेट मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री के खिलाफ कड़ा...

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

2.20 करोड़ रुपए के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा गिरफ्तार…………..

by UB India News
July 30, 2026
0

क्सलियों के खिलाफ जारी अभियान में ऐतिहासिक सफलता मिली। 2.20 करोड़ रुपए के इनामी भाकपा माओवादी पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर...

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 29, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

Next Post
मुस्लिम महिलाओं के हक में…..

मुस्लिम महिलाओं के हक में.....

मजबूत हो तंत्र….

मजबूत हो तंत्र....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend